देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

असहनीय दर्द से तड़फते कैंसर मरीज़ों को मिल सकेगी मोर्फिन टैबलेट 

डॉक्टर की पर्ची पर मिलेगी दवा। जिला अस्पतालों को नियमानुसार लाइसेंस लेने के साथ ही डॉक्टरों को प्रशिक्षण लेना होगा। मोर्फिन लेने वाले मरीजों का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा। निर्धारित स्टैंडर्ड प्रोसीजर के तहत मरीजों को मोर्फिन टैबलेट दी जाएगी।

जीतेंद्र कुमार
January 17 2023 Updated: January 17 2023 01:51
0 158043
असहनीय दर्द से तड़फते कैंसर मरीज़ों को मिल सकेगी मोर्फिन टैबलेट  प्रतीकात्मक चित्र

जयपुर। अंतिम स्टेज में कैंसर मरीजों के दर्द को कम करने के लिए मोर्फिन टैबलेट मिलेगी। कैंसर का असहनीय दर्द झेल रहे मरीजों को आने वाले दिनों में पीड़ा से नहीं लड़ना पड़ेगा। इसके लिए जिला अस्पतालों को लाइसेंस और डॉक्टरों को प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। अंतरराष्ट्रीय औषधि नीति आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट में राजस्थान समेत देश के सभी राज्यों को कैंसर (cancer) व एड़स (AIDS) के मरीजों को दर्द से मुक्ति दिलाने की सिफारिश की गई है।

डॉ. संदीप जसूजा, स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के अधीक्षक ने बताया कि मौजूदा स्थिति में मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पताल या सरकारी बड़े कैंसर सेंटरों (cancer centres) पर दवा (medicines) मिल जाती है। जिला अस्पतालों में टर्मिनल स्टेज वाले मरीजों को मोर्फिन दवा (morphine medicine) मिल सकेगी। 

असहनीय दर्द को कम करने के साथ ही प्रीएनेस्थेटिक - Preanesthetic as well as reducing intolerable pain

आखिरी स्टेज (last stage) में कैंसर लाइलाज (incurable) हो जाता है। अमूमन ऐसे मरीजों को डॉक्टर घर भेज देते हैं। लाचार घरवाले भी दर्द से तड़पते मरीज (patient) के आखिरी सांसें गिनने का इंतजार करते रहते हैं।

दर्द को कम (reduce pain) करने के लिए आमतौर पर मॉर्फिन का उपयोग किया जाता है। यह मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन (myocardial infarction) और असहनीय दर्द को कम करने में भी मदद कर सकता है। यह तीव्र बाएं निलय विफलता और पल्मोनरी एडिमा (pulmonary edema) के डिस्पेनिया से राहत देने में भी सहायक होती है।

डॉक्टर की पर्ची अनिवार्य - Doctor's prescription required
डॉक्टर की पर्ची पर मिलेगी दवा। जिला अस्पतालों (District hospitals) को नियमानुसार लाइसेंस लेने के साथ ही डॉक्टरों को प्रशिक्षण लेना होगा। मोर्फिन लेने वाले मरीजों का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा।

निर्धारित स्टैंडर्ड प्रोसीजर (prescribed standard procedure) के तहत मरीजों को मोर्फिन टैबलेट दी जाएगी। मरीजों को दी जाने वाली दवा का पूरा रिकार्ड रखना होगा। -सुधीर कुमार शर्मा, मिशन निदेशक (नेशनल हैल्थ मिशन)

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे: लक्षण, कारण, निदान और उपचार जानिए न्यूरो सर्जन डॉ सुनील कुमार सिंह से

रंजीव ठाकुर June 08 2022 41721

हर साल 8 जून को जागरुकता बढ़ाने के लिए वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे का आयोजन किया जाता है। आज इस अवसर पर ह

डेल्टा वैरिएंट संक्रमण जैसे हालात बन रहे भारत में, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

डेल्टा वैरिएंट संक्रमण जैसे हालात बन रहे भारत में, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

एस. के. राणा January 14 2022 29886

कोरोना के बेहद संक्रामक ओमिक्रॉन स्वरूप के कारण संक्रमण की नई लहर चल पड़ी है। इसलिए यह महामारी एक बा

एम्स गोरखपुर और जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के बीच MOU पर दस्तखत

एम्स गोरखपुर और जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के बीच MOU पर दस्तखत

आनंद सिंह April 15 2022 36605

डॉ सुरेखा किशोर ने इन संस्थानों के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के बारे में बताया। उन्होंने

सर्दियों में मीठा खाने के बाद ऐसे मेंटेन करें वजन

सर्दियों में मीठा खाने के बाद ऐसे मेंटेन करें वजन

लेख विभाग November 10 2022 36302

सर्दियों में भले ही ठंड और प्रदूषण की वजह से आपको बाहर निकलने का मन ना हो तो आप घर में ही कुछ देर के

महापौर और उपमुख्यमंत्री की पत्नी ने कोविड वैक्सीनेशन प्रीकॉशन डोज को लेकर प्रोत्साहित किया

महापौर और उपमुख्यमंत्री की पत्नी ने कोविड वैक्सीनेशन प्रीकॉशन डोज को लेकर प्रोत्साहित किया

रंजीव ठाकुर August 08 2022 34562

आलमबाग स्थित नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र, चन्दर नगर में महापौर संयुक्ता भाटिया ने कोविड वैक्सीनेशन प्रीक

मंकीपॉक्स बीमारी के बारे में यहां जानिये सब कुछ

मंकीपॉक्स बीमारी के बारे में यहां जानिये सब कुछ

श्वेता सिंह August 20 2022 25537

डॉक्टर रंजन के अनुसार मंकीपॉक्स के लक्षण स्मॉलपॉक्स यानी चेचक के जैसे ही होते हैं। शुरु में मरीज को

स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों पर कार्यवाही शुरू, 48 डॉक्टर्स के ट्रांसफर्स निरस्त

स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों पर कार्यवाही शुरू, 48 डॉक्टर्स के ट्रांसफर्स निरस्त

रंजीव ठाकुर July 31 2022 25683

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों को लेकर कार्यवाही शुरू हो गई है। शनिवार को 48 चिकित्

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, कोरोना काल में भी नहीं थमी रफ़्तार।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, कोरोना काल में भी नहीं थमी रफ़्तार।

हुज़ैफ़ा अबरार March 04 2021 27683

​योजना से सम्बंधित कोई भी जानकारी फोन पर नहीं मांगी जाती, जैसे- आधार कार्ड नम्बर, सीवीवी या ओटीपी नं

कोरोना वायरस के बाद आया मस्तिष्क खाने वाला ‘अमीबा’

कोरोना वायरस के बाद आया मस्तिष्क खाने वाला ‘अमीबा’

विशेष संवाददाता December 30 2022 26437

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बीमारी के बारे में 1937 में पहली बार अमेरिका में पता चला था। यह एक ऐसी बीमा

मेदांता हॉस्पिटल में पहली बार, बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर्जरी और उन्नत रोबोटिक प्रक्रियाओं की शुरुआत

मेदांता हॉस्पिटल में पहली बार, बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर्जरी और उन्नत रोबोटिक प्रक्रियाओं की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार March 06 2025 79717

मेदांता लखनऊ ने हेल्थकेयर क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। अस्पताल ने बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर

Login Panel