देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

कोरोना का घातक वेरिएंट डेल्टा प्लस।

वैज्ञानिकों ने बताया है कि नया डेल्टा प्लस वेरिएंट, वायरस के K417N म्यूटेशन के कारण बना है। वैज्ञानिक विनोद स्कारिया ने बताया कि कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन में म्यूटेशन के कारण डेल्टा प्लस वेरिएंट सामने आया है।

लेख विभाग
June 19 2021 Updated: June 19 2021 18:12
0 27956
कोरोना का घातक वेरिएंट डेल्टा प्लस। प्रतीकात्मक

कोरोना संक्रमण की तबाही का मंज़र थमा ही नहीं था कि वैज्ञानिकों ने बहरूपिये कोरोना के एक और वेरियंट के प्रति आगाह कर दिया। कोरोना के इस नए स्वरूप को नाम दिया गया है डेल्टा प्लस वेरिएंट्स। ये वेरिएंट्स दूसरी लहर में तबाही मचाने वाले डेल्टा वेरिएंट् का बदला स्वरूप है।

डेल्टा वेरिएंट न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व में कहर बरपा रहा है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस वेरिएंट को 'चिंता के विषय' के रूप में भी वर्गीकृत किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि सबसे पहले ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के अल्फा वेरिएंट्स की तुलना में डेल्टा काफी अधिक प्रभावी है। हालिया अपडेट में वैज्ञानिकों ने बताया है कि कोरोना का डेल्टा वेरिएंट (B.1.617.2) म्यूटेशन के बाद 'डेल्टा प्लस' (AY.1) वेरिएंट में बदल गया है।

इस लेख में कोरोना के इस घातक वेरिएंट के बारे में विस्तार से जानते हैं। इस लेख में विस्तार से समझने की कोशिश करेंगे कि 'डेल्टा प्लस' कितना खतरनाक हो सकता है? और क्या इसे ही कोरोना की तीसरी लहर के संकेत के रूप में देखा जाना चाहिए?

कोरोना का डेल्टा वेरिएंट
'डेल्टा प्लस' के बारे में जानने से पहले आइए आपको बता देते हैं कि आखिर कोरोना का डेल्टा वेरिएंट क्या है, जिसे लेकर दुनियाभर में बहस छिड़ी हुई है। दूसरी लहर में कोरोना की गंभीर संक्रामकता के कारणों का पता लगा रहे विभिन्न भारतीय संस्थानों के वैज्ञानिकों की एक टीम ने डेल्टा वेरियंट (बी.1.617.2) के बारे में लोगों को सूचित किया। वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन के निष्कर्ष में पाया गया है कि डेल्टा वेरियंट (बी.1.617.2) अन्य वेरियंट्स की तुलना में काफी अधिक संक्रामक हैं। अल्फा वेरियंट की तुलना में इसका ट्रांसमिशन भी 50 फीसदी से अधिक होने का अनुमान है। इसके अलावा अल्फा की तुलना में डेल्टा वेरियंट का वायरल लोड भी अधिक पाया गया है। 

डेल्टा प्लस क्या है?
वैज्ञानिकों ने बताया है कि नया डेल्टा प्लस वेरिएंट, वायरस के K417N म्यूटेशन के कारण बना है। दिल्ली स्थित सीएसआईआर- इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (आईजीआईबी) के वैज्ञानिक विनोद स्कारिया ने एक ट्वीट में बताया कि कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन में म्यूटेशन के कारण डेल्टा प्लस वेरिएंट सामने आया है। 

कितना खतरनाक साबित हो सकता है 'डेल्टा प्लस'
डॉ. स्कारिया के अनुसार, मौजूदा समय में भारत में वायरस के K417N म्यूटेशन वाले वेरिएंट की फ्रीक्वेंसी बहुत अधिक नहीं है। ज्यादातर यूरोप, एशिया और अमेरिका के हिस्सों में इसमें परिवर्तन की सूचना है। इस बारे में एक और बात पता चली है कि यह मोनोक्लोनल एंटीबॉडी का प्रतिरोध कर सकता है। 

पुणे स्थित इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च की प्रोफेसर और इम्यूनोलॉजिस्ट विनीता बल कहती हैं कि फिलहाल इसका निर्धारण करना कठिन है कि नया स्ट्रेन कितना संक्रामक हो सकता है? इसके अलावा इसके ट्रांसमिशन को लेकर भी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। हां इतना जरूर है कि इससे संक्रमित होने वाले लोगों में निश्चित ही खतरा अधिक हो सकता है। क्या यही कोरोना की तीसरी लहर का कारण बनेगा, इस बारे में स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।

डेल्टा प्लस, 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' नहीं
भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि डेल्टा प्लस को अभी डेल्टा वेरिएंट की तरह 'चिंता कारक' के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा, “हम यह कह सकते हैं कि डेल्टा प्लस वेरिएंट के बारे में पता चला है, हालांकि इसे चिंता कारक के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है। इस संबंध में जानने के लिए अभी और अधिक अध्ययनों की आवश्यकता है। किसी भी नए वेरिएंट से निपटने का एकमात्र सबसे महत्वपूर्ण उपकरण है कोविड से बचाव के सभी नियमों का पालन करना। सभी लोगों को नियमित रूप से इन नियमों का पालन करते रहना चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गोरखपुर में 98 फीसदी स्वास्थ्य केंद्रों पर डाक्टर व कर्मी अनुपस्थित, जिलाधिकारी ने रोका वेतन

गोरखपुर में 98 फीसदी स्वास्थ्य केंद्रों पर डाक्टर व कर्मी अनुपस्थित, जिलाधिकारी ने रोका वेतन

रंजीव ठाकुर August 02 2022 30817

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं को परखने के लिए औचक निरीक्षण किया जिसमें जमीनी स्तर पर बड़ी लापरवाही औ

सिंगापुर में बुजुर्गों की सेवा के लिए नहीं मिल रहीं नर्सेज

सिंगापुर में बुजुर्गों की सेवा के लिए नहीं मिल रहीं नर्सेज

हे.जा.स. October 07 2022 33959

कुल पंजीकृत नर्सों में सिंगापुर के नागरिकों और वहां स्थायी तौर पर रहने वाली नर्सों की हिस्सेदारी 72

परिवार नियोजन कार्यक्रम को शहरी क्षेत्रो में और बेहतर बनाया जाए : सीएमओ

परिवार नियोजन कार्यक्रम को शहरी क्षेत्रो में और बेहतर बनाया जाए : सीएमओ

हुज़ैफ़ा अबरार February 27 2022 43069

परिवार नियोजन कार्यक्रम को रफ्तार देने की जरूरत है। इस कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों को जिम्मेदारी न

कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से इमरजेंसी यूज के लिए इस महीने मिल सकती है मंजूरी।

कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से इमरजेंसी यूज के लिए इस महीने मिल सकती है मंजूरी।

एस. के. राणा October 01 2021 29838

स्वदेशी टीका कोवैक्सीन की मंजूरी देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञ समूह सेज की बैठक 5 अक

एम्स दिल्ली को मिलेगा नया डायरेक्टर, डॉ रणदीप गुलेरिया 23 मार्च को हो रहे रिटायर

एम्स दिल्ली को मिलेगा नया डायरेक्टर, डॉ रणदीप गुलेरिया 23 मार्च को हो रहे रिटायर

एस. के. राणा February 18 2022 29989

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को नया डायरेक्टर मिलने वाला है। इस प्रतिष्ठित पद के लिए 32 ल

ड्रोन टेक्नोलॉजी का सफल ट्रायल, उत्तरकाशी भेजी गई वैक्सीन की 400 डोज

ड्रोन टेक्नोलॉजी का सफल ट्रायल, उत्तरकाशी भेजी गई वैक्सीन की 400 डोज

विशेष संवाददाता January 12 2023 28721

स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार के कहा कि उत्तराखंड में दवा या वैक्सीन पहुंचाने के लिए सड़क मार

फाइजर को अल्सरेटिव कोलाइटिस दवा के लिए यूएस एफडीए की मंजूरी मिली

फाइजर को अल्सरेटिव कोलाइटिस दवा के लिए यूएस एफडीए की मंजूरी मिली

हे.जा.स. October 17 2023 182826

अल्सरेटिव कोलाइटिस एक ऐसी स्थिति है जो अल्सर की ओर ले जाती है और पेट में दर्द, खूनी मल और असंयम का क

भ्रांतियों को दूर कर बचाएं कैंसर मरीजों का जीवन: संगीता

भ्रांतियों को दूर कर बचाएं कैंसर मरीजों का जीवन: संगीता

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2023 22062

आज भी कैंसर को लेकर कई तरह की भ्रांतियां मौजूद हैं, जिन्हें दूर करना बहुत जरूरी है। लक्षण नजर आने पर

ब्रिटेन में आया कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टाक्रॉन

ब्रिटेन में आया कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टाक्रॉन

हे.जा.स. February 17 2022 31284

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के निए वैरिएंट डेल्टाक्रॉन की पुष्टि हुई है। पहले तो इसे लैब त्रुटि का परिण

कानपुर में बढ़ते ही जा रहे डेंगू पॉजिटिव, टूटने लगा रिकॉर्ड

कानपुर में बढ़ते ही जा रहे डेंगू पॉजिटिव, टूटने लगा रिकॉर्ड

आरती तिवारी November 07 2022 29532

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सीएचसी कल्याणपुर में पांच, कांशीराम हॉस्पिटल में दो, कृष्णा सुपर स्पेशलिट

Login Panel