देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

महिला डॉक्‍टर एक साथ कोरोना वायरस के दो वेरिएंट से संक्रमित।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक, महिला डॉक्टर को कोरोना के बेहद हल्के लक्षण हैं। उनकी हालत ठीक है और फिलहाल उनको हॉस्पिटल में भर्ती भी नहीं किया गया है।

हे.जा.स.
July 21 2021
0 24087
महिला डॉक्‍टर एक साथ कोरोना वायरस के दो वेरिएंट से संक्रमित। प्रतीकात्मक

नई दिल्‍ली। देश में एक ओर जहां कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती दिख रही है, वहीं कोरोना वायरस तेजी से अपना रूप बदल रहा है। इस बीच गुवाहाटी से कोरोना वायरस संक्रमण की एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां पर एक महिला डॉक्‍टर में कोरोना वायरस के दो वेरिएंट एक साथ पाए गए हैं। भारत में एक साथ किसी मरीज में दो कोरोना वेरिएंट मिलने का ये पहला मामला माना जा रहा है। 

आश्‍चर्य की बात ये है कि महिला कोरोना वैक्‍सीन की दोनों डोज लगवा चुकी हैं। महिला की जांच में उनके शरीर में अल्‍फा और डेल्‍टा दोनों वेरिएंट मिले हैं। बता दें क‍ि दुनिया में इस तरह से एक ही मरीज में दो कोरोना वेरिएंट मिलने का पहला मामला बेल्जियम में देखा गया था। 

बेल्जियम में 90 साल क महिला में अल्‍फा और बीटा वेरिएंट एक साथ सामने आए थे। महिला ने कोरोना वैक्‍सीन नहीं लगवाई थी, जिसके कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 

असम के डिब्रूगढ़ जिले में ICMR-RMRC के नोडल अधिकारी डॉ विश्वज्योति बोरकाकोटि ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा, महिला डॉक्‍टर में एक साथ दो कोरोना वेरिएंट की पुष्टि हुई है। भारत में इस तरह का ये पहला मामला हो सकता है।

डॉ विश्वज्योति ने बताया कि महिला डॉक्‍टर के पति को कोरोना हुआ था। पति के संक्रमित होने के बाद जब महिला डॉक्‍टर ने अपनी जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। महिला की रिपोर्ट में पाया गया कि वह एक साथ कोरोना के अल्फा और डेल्टा दोनों वेरिएंट से संक्रमित है। जबकि उनके पति केवल अल्‍फा वेरिएंट से संक्रमित हैं। महिला में दो वेरिएंट की पुष्टि करने के लिए दोबारा जांच की गई है।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक, महिला डॉक्टर को कोरोना के बेहद हल्के लक्षण हैं। उनकी हालत ठीक है और फिलहाल उनको हॉस्पिटल में भर्ती भी नहीं किया गया है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डॉ. सूर्यकान्त नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के ओरेशन अवार्ड से सम्मानित।

डॉ. सूर्यकान्त नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के ओरेशन अवार्ड से सम्मानित।

हुज़ैफ़ा अबरार December 01 2021 31159

डा. सूर्यकान्त इस अवार्ड को पाने वाले देश के 10वें चिकित्सक हैं । इससे पहले डा. सूर्यकान्त को 10 और

एक्सपायर दवाओं को कम्पनी ने सूचना के बाद भी  नहीं उठाया था: लोहिया अस्पताल

एक्सपायर दवाओं को कम्पनी ने सूचना के बाद भी नहीं उठाया था: लोहिया अस्पताल

रंजीव ठाकुर May 15 2022 37096

कालातीत भण्डारित औषधियों की त्रिमासिक सूचना दवाई कम्पनियों को दी जाती है। अनुबन्ध की शर्ताें के मुता

गुवाहाटी में गुरुवार से शुरू हो रहा पारंपरिक चिकित्सा सम्मेलन

गुवाहाटी में गुरुवार से शुरू हो रहा पारंपरिक चिकित्सा सम्मेलन

एस. के. राणा March 02 2023 32950

शंघाई सहयोग संगठन के तहत 2 से 5 मार्च, 2023 तक असम के शहर गुवाहाटी असम में बी2बी कॉन्फ्रेंस एवं पारं

यूपी में बंद पड़े पैरामेडिकल प्रशिक्षण केन्द्र फिर से संचालित होंगे: सीएम योगी

यूपी में बंद पड़े पैरामेडिकल प्रशिक्षण केन्द्र फिर से संचालित होंगे: सीएम योगी

रंजीव ठाकुर July 08 2022 25688

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में कोविड -19 की समीक्षा बैठक के दौरान बंद पड़े

डेंगू से बचाव के लिए 373 बच्चाें को खिलाई गई दवा

डेंगू से बचाव के लिए 373 बच्चाें को खिलाई गई दवा

आरती तिवारी November 06 2022 31539

जिले में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचाव के लिए गांवों में एंटीलार्वा दवा छिड़काव कराना शुरू कर दिया

यूपी में एक क्लिक में मिलेगी मरीज की मेडिकल हिस्ट्री

यूपी में एक क्लिक में मिलेगी मरीज की मेडिकल हिस्ट्री

अखण्ड प्रताप सिंह December 20 2022 36326

यूपी के किसी भी सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए जाने पर अपनी मेडिकल हिस्ट्री ले जाने की जरूरत नहीं हो

डायबिटीज को करना हैं कंट्रोल तो खाएं ये आयुर्वेदिक चूर्ण

डायबिटीज को करना हैं कंट्रोल तो खाएं ये आयुर्वेदिक चूर्ण

लेख विभाग October 19 2022 33659

डायबिटीज का कोई स्थायी इलाज नहीं है और इसे कंट्रोल करना मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं है। आयुर्वेदिक च

केंद्र का सख्त निर्देश, जेनेरिक दवाएं लिखें या सख्त कार्रवाई का करें सामना

केंद्र का सख्त निर्देश, जेनेरिक दवाएं लिखें या सख्त कार्रवाई का करें सामना

एस. के. राणा May 18 2023 20873

सरकार के आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार के अस्पतालों, सीजीएचएस आरोग्य केंद्रों और पॉलीक्लिनिक के चिकित

सीएम योगी ने एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग और मुफ्त डायलिसिस सेंटर्स का उपहार दिया

सीएम योगी ने एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग और मुफ्त डायलिसिस सेंटर्स का उपहार दिया

रंजीव ठाकुर August 10 2022 27082

सीएम योगी ने यूपी में में 35 नए एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग की सुव‍िधा और तीन शह

Effectiveness of treatment for alcohol problems: findings of the randomised UK alcohol treatment trial (UKATT)

Effectiveness of treatment for alcohol problems: findings of the randomised UK alcohol treatment trial (UKATT)

British Medical Journal March 10 2023 63634

The novel social behavior and network therapy for alcohol problems did not differ significantly in e

Login Panel