देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

भारत में बढ़ रही है मानसिक रोगियों की संख्या

मानसिक रोगियों की इतनी बड़ी संख्या के बावजूद भी अब तक भारत में इसे एक रोग के रूप में पहचान नहीं मिल पाई है, आज भी यहाँ मानसिक स्वास्थ्य की पूर्णतः उपेक्षा की जाती है और इसे काल्पनिक माना जाता है।

लेख विभाग
October 10 2022 Updated: October 10 2022 22:21
0 48399
भारत में बढ़ रही है मानसिक रोगियों की संख्या प्रतीकात्मक चित्र

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, तकरीबन 7.5 प्रतिशत भारतीय किसी-न-किसी रूप में मानसिक विकार से ग्रस्त हैं। साथ ही WHO के अनुमान के अनुसार, वर्ष 2020 तक भारत की लगभग 20 प्रतिशत आबादी मानसिक रोगों से पीड़ित होगी। मानसिक रोगियों की इतनी बड़ी संख्या के बावजूद भी अब तक भारत में इसे एक रोग के रूप में पहचान नहीं मिल पाई है, आज भी यहाँ मानसिक स्वास्थ्य की पूर्णतः उपेक्षा की जाती है और इसे काल्पनिक माना जाता है। जबकि सच्चाई यह है कि जिस प्रकार शारीरिक रोग हमारे लिये हानिकारक हो सकते हैं उसी प्रकार मानसिक रोग भी हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।

 

मानसिक स्वास्थ्य किसे कहते हैं ?

मानसिक स्वास्थ्य में हमारा भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कल्याण (social welfare) शामिल होता है। यह हमारे सोचने, समझने, महसूस करने और कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करता है।गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) (WHO) अपनी स्वास्थ्य की परिभाषा में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी शामिल करता है।

 

मानसिक स्वास्थ्य समस्या और दुष्प्रभाव

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, वर्ष 2020 तक अवसाद (Depression) दुनिया भर में दूसरी सबसे बड़ी समस्या होगी।कई शोधों में यह सिद्ध किया जा चुका है कि अवसाद, ह्रदय संबंधी रोगों का मुख्य कारण है।मानसिक बीमारी (Mental diseases) कई सामाजिक समस्याओं जैसे- बेरोज़गारी, गरीबी और नशाखोरी आदि को जन्म देती है।

 

भारत में मानसिक रोग का वर्तमान परिदृश्य

WHO (WHO) के अनुसार, भारत में मानसिक रोगों से पीड़ित लोगों की सबसे अधिक संख्या मौजूद है।आँकड़े बताते हैं कि भारत में 15-29 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों की मृत्यु का सबसे बड़ा कारण आत्महत्या है।उपरोक्त तथ्यों के आधार पर यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि भारत एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य महामारी की ओर बढ़ रहा है (mental health epidemic)।

भारत (India) में मानसिक स्वास्थ्यकर्मियों की कमी भी एक महत्त्वपूर्ण विषय है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, वर्ष 2011 में भारत में मानसिक स्वास्थ्य विकार से पीड़ित प्रत्येक 100,000 रोगियों के लिये 0.301 मनोचिकित्सक और 0.07 मनोवैज्ञानिक थे।

वर्ष 2011 की जनगणना के आँकड़े बताते हैं कि भारत में तकरीबन 1.5 मिलियन लोगों में बौद्धिक अक्षमता (intellectual disability) और तकरीबन 722,826 लोगों में मनोसामाजिक विकलांगता मौजूद है। इसके बावजूद भी भारत में मानसिक स्वास्थ्य पर किये जाने वाला व्यय कुल सरकारी स्वास्थ्य व्यय का मात्र 1.3 प्रतिशत है।

साथ ही वर्ष 2011 की जनगणना आँकड़ों से पता चलता है कि मानसिक रोगों से ग्रसित तकरीबन 78.62 फीसदी लोग बेरोज़गार हैं। मानसिक विकारों के संबंध में जागरूकता की कमी भी भारत के समक्ष मौजूद एक बड़ी चुनौती है।

देश में जागरूकता की कमी और अज्ञानता के कारण लोगों द्वारा किसी भी प्रकार के मानसिक स्वास्थ्य विकार से पीड़ित व्यक्ति को ‘पागल’ ही माना जाता है एवं उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध जानवरों जैसा बर्ताव किया जाता है।भारत में मानसिक रूप से बीमार लोगों के पास या तो देखभाल की आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं और यदि सुविधाएँ हैं भी तो उनकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है।

 

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियाँ और मुद्दे

आँकड़े दर्शाते हैं कि भारत में महिलाओं की आत्महत्या दर (suicide rate) पुरुषों से काफी अधिक है। जिसका मूल घरेलू हिंसा, छोटी उम्र में शादी, युवा मातृत्व और अन्य लोगों पर आर्थिक निर्भरता आदि को माना जाता है। महिलाएँ मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से पुरुषों की अपेक्षा अधिक संवेदनशील होती हैं। परंतु हमारे समाज में यह मुद्दा इस कदर सामान्य हो गया है कि लोगों द्वारा इस पर ध्यान ही नहीं दिया जाता।

भारत में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी विकारों से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियाँ भी एक बड़ी चुनौती है। उदाहरण के लिये भारत में वर्ष 2017 तक आत्महत्या को एक अपराध माना जाता था और IPC के तहत इसके लिये अधिकतम 1 वर्ष के कारावास का प्रावधान किया गया था। जबकि कई मनोवैज्ञानिकों ने यह सिद्ध किया है कि अवसाद, तनाव और चिंता आत्महत्या के पीछे कुछ प्रमुख कारण हो सकते हैं।

ध्यातव्य है कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को संबोधित करने के लिये भी भारत के पास आवश्यक क्षमताओं की कमी है। आँकड़े बताते हैं कि वर्ष 2017 में भारत की विशाल जनसंख्या के लिये मात्र 5,000 मनोचिकित्सक (psychiatrists) और 2,000 से भी कम ​​मनोवैज्ञानिक (psychologists) मौजूद थे।

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को ठीक ढंग से संबोधित न किये जाने के कारण अर्थव्यवस्था को भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है। इससे न केवल देश की मानव पूंजी को नुकसान होता है बल्कि प्रभावित व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है, क्योंकि इस रोग के इलाज की जो भी सुविधाएँ उपलब्ध हैं वे अपेक्षाकृत काफी महँगी हैं।

WHO के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य (mental health) विकारों का सर्वाधिक प्रभाव युवाओं पर पड़ता है और चूँकि भारत की अधिकांश जनसंख्या युवा है इसलिये यह एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आता है।यदि कोई व्यक्ति एक बार किसी मानसिक रोग से ग्रसित हो जाता है तो जीवन भर उसे इसी तमगे के साथ जीना पड़ता है, चाहे वह उस रोग से मुक्ति पा ले। आज भी भारत में इस प्रकार के लोगों के लिये समाज की मुख्य धारा से जुड़ना काफी चुनौतीपूर्ण होता है।

मानसिक विकारों (mental disorders) और लक्षणों के संबंध में जागरूकता की कमी के कारण अक्सर रोगी और समाज के अन्य लोगों के बीच एक अंतर उत्पन्न हो जाता है और रोगी को सामाजिक अलगाव का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण उसकी स्थिति और खराब हो सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

दवा लेने आई युवती से छेड़छाड़ के मामले का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान

दवा लेने आई युवती से छेड़छाड़ के मामले का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान

आरती तिवारी May 25 2023 25482

ढखेरवा पीएचसी के फार्मासिस्ट पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। दवा लेने गई युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर

158 उप स्वास्थ्य केन्द्र होंगे क्रमोन्नत, सीएम गहलोत का बड़ा फैसला

158 उप स्वास्थ्य केन्द्र होंगे क्रमोन्नत, सीएम गहलोत का बड़ा फैसला

हे.जा.स. May 15 2023 28796

सीएम ने प्रदेश में 158 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत करने, 3

डब्लूएचओ ने भारत के कोरोनारोधी टीकाकरण के अभियान को सराहा, स्वास्थ्यकर्मियों को बताया

डब्लूएचओ ने भारत के कोरोनारोधी टीकाकरण के अभियान को सराहा, स्वास्थ्यकर्मियों को बताया 'टीकाकरण चैम्पियन'

एस. के. राणा May 07 2022 29444

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों को टीकाकरण के प्रति आकर्षित करने के तरीकों की भी सराहना की तथा उनके स

कोरोना संक्रमण अंतिम दौर में, 24 घंटे में सिर्फ 2,503 नए मरीज़ मिले

कोरोना संक्रमण अंतिम दौर में, 24 घंटे में सिर्फ 2,503 नए मरीज़ मिले

एस. के. राणा March 15 2022 30291

देश में कोरोना के मामलों को लेकर बड़ी राहत देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 2,503

रीजेंसी हेल्थ लखनऊ ने 8 साल के डायग्नोस्टिक रहस्य को किया उजागर

रीजेंसी हेल्थ लखनऊ ने 8 साल के डायग्नोस्टिक रहस्य को किया उजागर

हुज़ैफ़ा अबरार May 27 2026 1400

यह एक मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया होती है जिसे छोटे चीरों से कैमरे और खास सर्जिकल उपकरणों का इस्तेमाल

3012 पदों पर कल होगी स्टाफ नर्स की भर्ती। 

3012 पदों पर कल होगी स्टाफ नर्स की भर्ती। 

हे.जा.स. October 03 2021 31376

प्रयागराज के 40, गाजियाबाद 38, गोरखपुर 43, लखनऊ 57 और मेरठ के 41 समेत 219 केंद्रों पर यह परीक्षा सुब

बायोप्सी करवाने से कैंसर नहीं फैलता है: डा. हर्षवर्धन

बायोप्सी करवाने से कैंसर नहीं फैलता है: डा. हर्षवर्धन

लेख विभाग October 04 2022 54632

डॉक्टर द्वारा बायोप्सी का सुझाव देने के दो मुख्य कारण रहते हैं, बेहतर निदान के लिए आपके कैंसर के टिश

कुपोषित बच्चों को गोद लेने में भी पहल करे रोटरी क्लब: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

कुपोषित बच्चों को गोद लेने में भी पहल करे रोटरी क्लब: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

रंजीव ठाकुर July 29 2022 30370

रोटरी क्लब दुनिया में एक मानवीय सेवा संगठन के रूप में विख्यात है। उन्होंने विश्व में रोटरी द्वारा कि

डायबिटीज: बार-बार इंसुलिन का इंजेक्शन लगाने का झंझट खत्म

डायबिटीज: बार-बार इंसुलिन का इंजेक्शन लगाने का झंझट खत्म

हे.जा.स. August 05 2022 38559

डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर ऑस्ट्रेलिया से आई है। अब डायबिटीज के मरीजों को बार-बार इंसुलि

एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए राज्य-स्तर पर कदम उठाना ज़रूरी: डा वेद प्रकाश 

एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए राज्य-स्तर पर कदम उठाना ज़रूरी: डा वेद प्रकाश 

हुज़ैफ़ा अबरार September 13 2026 1736

सेप्सिस (Sepsis) एक गंभीर और जानलेवा स्थिति है, जो तब होती है जब शरीर किसी संक्रमण के प्रति अत्यधिक

Login Panel