











































प्रतीकात्मक चित्र
लखनऊ। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAYई) के तहत प्रदेश में अब तक 64 हजार लोगों के कैंसर का इलाज किया गया है। प्रदेश सरकार इस योजना के अधीन आने वाले किसी भी कैंसर रोगी (cancer patient) को बेहतर से बेहतर इलाज देने के लिए कृतसंकल्प है। यह कहना है स्टेट एजेंसी फार कम्प्रेहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) की सीईओ संगीता सिंह का। वह शुक्रवार को देर शाम कैंसर चिकित्सकों के क्षमता वर्द्धन सत्र में बोल रहीं थीं।
साचीज, एक्सेस हेल्थ और रोश इंडिया (Roche India) के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार, कैंसर के इलाज के मामले में उत्तर प्रदेश को देश का माडल राज्य बनाना चाहती है। इसके लिए लगातार काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि पैलिएटिव केयर एवं डागनोस्टिक (palliative care and diagnostics) को भी योजना के अंर्तगत जोड़ा जा रहा है।
सीईओ ने कहा कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है और आयुष्मान (Ayushman) लाभार्थियों को बेहतर इलाज प्रदान कराना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि डाक्टरों को यह प्रशिक्षण स्तन, फेफड़े, लीवर, ओरल और रक्त कैंसर पर दिया जाएगा। शुक्रवार का सत्र स्तन कैसर पर आधारित था। इस आनलाइन सेशन में अपोलो अस्पताल (Apollo Hospitals) के कैंसर रोग विशेषज्ञ (oncologist) डॉ सौरभ मिश्रा ने बतौर एक्सपर्ट डाक्टरों को कई बारीक बातें बताईं।
इस सत्र का उद्देश्य जागरूकता, मानक उपचार दिशानिर्देशों का अनुपालन और आयुष्मान अस्पतालों के बीच सहयोगात्मक शिक्षा के माध्यम से कैंसर के इलाज के मानक को बढ़ाना था। इस सत्र में बीएचयू, गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज, बरेली के श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज, प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज और सैफई मेडिकल कालेज के डाक्टर मौजूद थे।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 154
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 427
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 154
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9772
एस. के. राणा January 20 2026 0 5985
एस. के. राणा February 01 2026 0 5957
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5061
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35638
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
दांतों से सही काम लेकर ही आहार ठीक से पचा सकते हैं और शरीर को स्वस्थ तथा मजबूत बनाए रख सकते हैं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिए हैं कि डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी है एवं कुछ जनपदों में अ
कैंसर मरीजों को समय पर जांच और इलाज में सहायक पेट स्कैन मशीन को शुरू करने के लिए केजीएमयू लगातार प्र
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 की वजह से पिछले साल 7.7 करोड़ लोग गरीबी के
कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को लेकर एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई। इन अ
बच्चों के कोविड टीकाकरण की रफ़्तार में और तेजी लाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्
उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना का एक मरीज सामने आया हैं। इस दौरान एक मरीज रिकवर भी हुआ। इसी के
गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में दीक्षा पाठ्यचर्या समारोह का सातवां
सेप्सिस (Sepsis) एक गंभीर और जानलेवा स्थिति है, जो तब होती है जब शरीर किसी संक्रमण के प्रति अत्यधिक
अगर आपको कहीं शादी या पार्टी में जाना हो और नेल पॉलिश रिमूवर की बोतल खाली हो गई है तो ऐसी स्थिति में

COMMENTS