देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी स्टाफ नर्स भर्ती की मुख्य परीक्षा टली, नई तिथि की घोषणा

उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स की भर्ती स्थगित कर दी गई है। यह मुख्य परीक्षा 24 जुलाई, 2022 को होने वाली थी। इसके साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती की आगामी तिथि भी घोषित कर दी गई है।

रंजीव ठाकुर
July 18 2022 Updated: July 18 2022 18:31
0 25590
यूपी स्टाफ नर्स भर्ती की मुख्य परीक्षा टली, नई तिथि की घोषणा प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स की भर्ती स्थगित कर दी गई है। यह मुख्य परीक्षा 24 जुलाई, 2022 को होने वाली थी। इसके साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती की आगामी तिथि भी घोषित कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission) द्वारा 24 जुलाई को स्टाफ नर्स (पुरुष) (Staff Nurse in UP) की मुख्य परीक्षा आयोजित की जानी थी जिसे अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। आयोग ने इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

यूपीपीएससी (UPPSC) की वेबसाइट पर सूचना दी गई है कि अब मेल स्टाफ नर्स (Male Staff Nurse) की मुख्य परीक्षा 4 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा आयोग के अलीगंज स्थित भवन में सुबह 9 बजे से 12 बजे दोपहर तक होगी। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इस परीक्षा के माध्यम से 558 मेल नर्सेज की भर्ती (male nurses recruitment) करने वाला था। स्टाफ नर्स की भर्ती (recruitment of Staff Nurse) पहली बार प्रारम्भिक और मुख्य परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जा रही है। इससे पहले प्रारम्भिक परीक्षा का रिजल्ट 30 मई को आ चुका है जिसमें 1025 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे जिनको मुख्य परीक्षा (Main Examination) का इंतजार था।

अधिक सूचना देखने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट किया जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डब्लूएचओ ने वैश्विक स्तन कैंसर से होने वाली मौतों में प्रति वर्ष 2.5% प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा

डब्लूएचओ ने वैश्विक स्तन कैंसर से होने वाली मौतों में प्रति वर्ष 2.5% प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा

हे.जा.स. February 07 2023 27385

डब्लूएचओ ने बताया कि हर 20 वर्ष 20 लाख से अधिक महिलाओं में स्तन कैंसर की पुष्टि होती है जो कि विश्व

तंबाकू के सेवन से जम्मू-कश्मीर में बढ़ा कैंसर का खतरा

तंबाकू के सेवन से जम्मू-कश्मीर में बढ़ा कैंसर का खतरा

विशेष संवाददाता November 07 2022 36792

तंबाकू पदार्थों और धूम्रपान से तौबा करके कैंसर से बचा जा सकता है। जम्मू कश्मीर में मिल रहे कुल कैंसर

  अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर बलरामपुर अस्पताल की नर्सों ने ली सेवा की शपथ

अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर बलरामपुर अस्पताल की नर्सों ने ली सेवा की शपथ

हुज़ैफ़ा अबरार May 15 2026 1596

अशोक कुमार ने कहा हम सभी कितनी भी विकट स्थिति हो हमेशा अपने दायित्व को सेवा और समर्पण से करते हैं। क

खराब जीवनशैली और खानपान कर किडनी बेकार- डॉ सिद्धार्थ

हुज़ैफ़ा अबरार March 13 2021 23562

डायबिटीज और उच्च रक्तचाप गुर्दे के लिए बहुत घातक होता है। पथरी का मुख्य कारण खानपान तथा लाइफस्टाइल म

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

अनिल सिंह November 07 2022 33138

मंडलीय प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अरविंद पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली की टीम में

सिख समुदाय और उद्योग व्यापार मण्डल के सहयोग से गुरुद्वारा नानकशाही में रक्तदान शिविर का आयोजन।

सिख समुदाय और उद्योग व्यापार मण्डल के सहयोग से गुरुद्वारा नानकशाही में रक्तदान शिविर का आयोजन।

February 21 2021 29935

33बार रक्तदान कर, आगे भी जीवन रक्षा का प्रण लिया व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने।

जब शरीर में दिखने लगे ये लक्षण तो समझ जाएं हो रही है थायरॉइड की दिक्कत

जब शरीर में दिखने लगे ये लक्षण तो समझ जाएं हो रही है थायरॉइड की दिक्कत

श्वेता सिंह September 20 2022 24017

काम के बाद थकान होना आम बात है। लेकिन रेस्ट करने और सोकर उठने के बाद भी आपकी थकान न जाए तो यह किसी न

मिर्गी किसी तरह की छुआछूत या संक्रमण की बीमारी नहीं

मिर्गी किसी तरह की छुआछूत या संक्रमण की बीमारी नहीं

श्वेता सिंह November 19 2022 34473

मिर्गी रोगी के साथ समाज और परिवार के सहयोग की जरूरत होती है। ऐसा माहौल विकसित करना चाहिए कि उसका मन

सर्वोदय हेल्थकेयर: मथुरा में सर्वोदय हॉस्पिटल का उद्घाटन

सर्वोदय हेल्थकेयर: मथुरा में सर्वोदय हॉस्पिटल का उद्घाटन

हुज़ैफ़ा अबरार July 07 2026 1379

सर्वोदय हेल्थकेयर ने इसे पश्चिमी यूपी के सबसे एडवांस्ड सुपर-स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में से एक बनाया है।

रेलवे कर्मचारियों संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी करा सकेंगें इलाज।

रेलवे कर्मचारियों संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी करा सकेंगें इलाज।

हे.जा.स. December 30 2020 23782

रेलवे कर्मचारियों को अब संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी इलाज मिल सकेगा।

Login Panel