देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

बरसात में फंगल इंफेक्शन: लक्षण, कारण और बचाव

गर्मियों के बाद सावन की फुहारों का इंतजार सभी को रहता है लेकिन यह बारिश अपने साथ फंगल इंफेक्शन को भी ले आती है। बरसात में भीगना या सड़क पर जमा गंदे पानी से गुजरना, उमस में पसीना आना ऐसे कई कारणों से फंगल इंफेक्शन हो जाता है।

लेख विभाग
July 14 2022 Updated: July 14 2022 14:26
0 42819
बरसात में फंगल इंफेक्शन: लक्षण, कारण और बचाव प्रतीकात्मक चित्र

बरसात और उमस के मौसम में अक्सर फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है और ऐसे में जब इंफेक्शन हो जाता है तो वह काफी खिजाने वाला साबित होता है। आइए फंगल इंफेक्शन लक्षण, कारण और बचाव के बारे में जानते हैं।

गर्मियों के बाद सावन की फुहारों का इंतजार सभी को रहता है लेकिन यह बारिश अपने साथ फंगल इंफेक्शन (fungal infections) को भी ले आती है। बरसात में भीगना (wet in the rain) या सड़क पर जमा गंदे पानी से गुजरना, उमस में पसीना आना (sweating) ऐसे कई कारणों से फंगल इंफेक्शन हो जाता है। बरसात (rainy and humid season) में फंगल इंफेक्शन होने की सम्भावना ज्यादा रहती है। इसलिए थोड़ी सी लापरवाही (skin care) भी फंगल इंफेक्शन को न्योता दे सकती है। 


फंगल इंफेक्शन के लक्षण - Symptoms of Fungal Infection

1- चमड़ी वह हिस्सा सफेद हो जाता है और वहां की खाल नरम पड़ जाती है।
2- खाल का लाल हो जाना (skin becomes red) और उस स्थान पर दर्द होना। 
3- इंफेक्शन की जगह से वाइट पाउडर जैसा निकलना।
4- पेशाब या संभोग करने के दौरान जलन या दर्द होना। 
5- जननांगों के आसपास खुजली और सूजन होना। 
6- संक्रमित क्षेत्र में खुजली या जलन होना
7- त्वचा पर पपड़ी पड़ जाना।
8- प्रभावित व्यक्ति के मुंह में छाले (Blisters appear in the mouth) पड़ जाते हैं या सफेद व लाल रंग के जख्म हो जाते हैं।


फंगल इंफेक्शन के कारण - Causes of fungal infection

इसके साथ ही फंगल इंफेक्शन के कारणों (fungal infection causes) को जानना भी बहुत जरूरी है जिससे कि इससे बचा जा सके। इन कारणों से हो सकता है इंफेक्शन.....

1- कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली भी फंगल संक्रमण का कारण बनती है।
2- बरसात में अधिक समय तक भीगना या पानी में रहना।
3- खुजली होना या दाने निकल आना।
4- भीगे कपड़े या गीले कपड़े पहनना (Wearing wet clothes)।
5- बरसात में ज्यादा दवाएं खाना (Taking more medicines)।
6- फंगल संक्रमण (Fungal infection) से पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने से।


फंगल इंफेक्शन से बचाव - Prevention of fungal infection

अब बारी आती है फंगल इंफेक्शन से बचने (fungal infection prevention) की क्योंकि कहा जाता है कि बीमारी के इलाज से बेहतर होता है उससे बचाव। आइए जानते हैं फंगल इंफेक्शन से बचने के तरीके.....
1- सबसे पहली बात कि यदि इंफेक्शन है तो चर्मरोग विशेषज्ञ (dermatologist) से परामर्श लें।
2- गीले कपड़े तुरंत उतारें। बरसात में नहाने के बाद भी शरीर को सुखा कर ही कपड़े पहने।
3- ऐसे मौसम में हमेशा साफ सुथरा कपड़ा पहने और ज्यादा पसीना आने पर पोंछते रहें।
4- बारिश में ज्यादा समय भीगना नुकसान पहुंचाता है, यदि भीग गए हो तो साफ व सूखे कपड़े से बदन जरुर पोंछ लें।
5- कसे हुए कपड़ों (tight clothes) को ना कह दे जिससे पसीना आने पर खुजली (itching due to sweating) ना हो और बार बार खुजली ना करें।


तो यह बात थी गर्मियों और बरसात में होने वाले फंगल इंफेक्शन की। इसी तरह की रोचक और महत्वपूर्ण जानकारियां देखने के लिए हेल्थ जागरण (health jagaran) को जरुर फॉलो करें। धन्यवाद।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मरीजों के इलाज के लिए करें उचित व्यवस्था- सीएम योगी

मरीजों के इलाज के लिए करें उचित व्यवस्था- सीएम योगी

आरती तिवारी March 17 2023 28327

सीएम योगी ने कहा है कि, स्वास्थ्य विभाग इस बात का ध्यान रखें कि उनके द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का प

सर्दियों में ऐसे रखें पुरुष स्किन और बालों का ध्यान

सर्दियों में ऐसे रखें पुरुष स्किन और बालों का ध्यान

सौंदर्या राय January 27 2023 23397

सर्दियों में त्वचा का ठीक तरह से ख्याल न रखने से रंगत चली जाती है। ये समस्या केवल महिलाओं को ही नहीं

कोविशील्ड वैक्सीन की दो करोड़ डोज मुफ्त देने को तैयार, कोरोना के खतरे के बीच SII की सरकार को पेशकश

कोविशील्ड वैक्सीन की दो करोड़ डोज मुफ्त देने को तैयार, कोरोना के खतरे के बीच SII की सरकार को पेशकश

एस. के. राणा December 29 2022 22881

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने केंद्र सरकार को कोविशील्ड वैक्सीन की दो करोड़ खुराक नि:शुल्क देने की

सास ने दामाद को किडनी दान किया, मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ ने बचाई जान

सास ने दामाद को किडनी दान किया, मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ ने बचाई जान

हुज़ैफ़ा अबरार December 13 2025 5453

हॉस्पिटल की ट्रांसप्लांट टीम ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दा विंची एक्सआई रोबोट की मदद से रोबोटि

सिविल अस्पताल में मरीजों को मिलेगा सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं का लाभ

सिविल अस्पताल में मरीजों को मिलेगा सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं का लाभ

हुज़ैफ़ा अबरार September 10 2026 1729

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि मरीज घर बैठे ऑनलाइन पंजीयन/पर्चा बना सकते हैं। प

होम्योपैथी दवा पर फ़ैली धारणाओं का समाधान।

होम्योपैथी दवा पर फ़ैली धारणाओं का समाधान।

हुज़ैफ़ा अबरार May 10 2021 37956

होम्योपैथिक दवाइयाँ मेडिकल ऑक्सीजन का विकल्प नहीं हो सकती है परंतु यदि मेडिकल ऑक्सीजन के साथ प्रयोग

सिंगापुर में बुजुर्गों की सेवा के लिए नहीं मिल रहीं नर्सेज

सिंगापुर में बुजुर्गों की सेवा के लिए नहीं मिल रहीं नर्सेज

हे.जा.स. October 07 2022 33959

कुल पंजीकृत नर्सों में सिंगापुर के नागरिकों और वहां स्थायी तौर पर रहने वाली नर्सों की हिस्सेदारी 72

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में हुई जांचें, कोविड वैक्सीनेशन और मुफ्त दवा वितरित

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में हुई जांचें, कोविड वैक्सीनेशन और मुफ्त दवा वितरित

रंजीव ठाकुर August 29 2022 33557

ऑल इंडिया पयाम इंसानियत फोरम ने केजीएमयू के सहयोग से एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कुतुब

देश के 11 राज्यों में ओमिक्रॉन ने पाँव पसारे, अब तक संक्रमण के कुल 73 मामले।

देश के 11 राज्यों में ओमिक्रॉन ने पाँव पसारे, अब तक संक्रमण के कुल 73 मामले।

एस. के. राणा December 16 2021 34182

देश में कुल संक्रमितों की संख्या 73 हो गई है। कोरोना वायरस का खतरनाक स्वरूप अब 11 राज्यों में फैल चु

एसजीपीजीआई में गलत रेफरल पर्चे आने से बढ़ी मरीजों और डॉक्टर्स की परेशानियां

एसजीपीजीआई में गलत रेफरल पर्चे आने से बढ़ी मरीजों और डॉक्टर्स की परेशानियां

रंजीव ठाकुर August 10 2022 42691

एसजीपीजीआई में आने वाले रेफरल पर्चों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है जिसका खामियाजा बहुत से मरीजों को

Login Panel