











































लखनऊ। रविवार को लोकबंधु अस्पताल में पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और विभिन्न ओपीडी सेवाओं के तहत मरीजों को सुविधाएं दी गई।
रविवार को छुट्टी के दिन भी लोकबंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल (Lokbandhu Hospital) में पीएम मोदी के जन्मदिन (PM Modi birthday) पर काफी भीड़--भाड़ दिखाई दी। दवा काउंटर्स (medicine counters) से लेकर ओपीडी (OPD) तक मरीज (Patients) नज़र आ रहे थे।

राज्य सरकार के मंशा के अनुरूप निदेशक डॉ दीपा त्यागी (Dr Deepa Tyagi) की अध्यक्षता में लोक बंधु चिकित्सालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश्वर सिंह (MLA Dr Rajeshwar Singh) एवं महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ लिली सिंह (DG Health Dr Lilly Singh) तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ (CMO Lucknow) डॉ मनोज अग्रवाल (Dr. Manoj Agarwal) के साथ अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एस के सक्सेना व चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी मौजूद रहें।
चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ अजय शंकर त्रिपाठी (Dr Ajay Shankar Tripathi) ने बताया कि शिविर में 379 मरीजों ने ओपीडी (OPD) की सेवाओं का लाभ उठाया, 51 लोगों को कोविड वैक्सीन (Covid vaccine) दी गई, 5 लोगों को फैमली काउंसलिंग (family counseling) तथा एक जन को आयुष्मान योजना (Ayushman Yojana) का लाभ मिला।
डॉ त्रिपाठी ने कहा कि जल्द ही चिकित्सालय में सीटी स्कैन की नि:शुल्क सुविधा (free CT scan) जन सामान्य को मिलने जा रही है, जिसके लिए अस्पताल में युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने चिकित्सालय द्वारा मरीजों के उपचार तथा प्रबंधन के लिए अथक प्रयास को लेकर प्रशंसा की है और जल्द ही चिकित्सालय में कार्डियोलॉजिस्ट (cardiologists) उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।
स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर एस के सिंह, कमलेश सिंह पार्षद, क्षेत्रीय पार्षद और गणमान्य लोग भी मौजूद थे जिन्होंने जन सामान्य को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। चिकित्सालय में समस्त प्रकार की चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई और चिकित्सक, फार्मासिस्ट, नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ स्वास्थ्य शिविर में ऊर्जावान एवम मुस्तैद दिखाई दिया।







हुज़ैफ़ा अबरार September 02 2026 0 3465
हुज़ैफ़ा अबरार September 10 2026 0 1204
हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2026 0 714
हुज़ैफ़ा अबरार September 08 2026 0 518
हुज़ैफ़ा अबरार September 01 2026 0 476
हुज़ैफ़ा अबरार September 02 2026 0 413
हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2026 0 406
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9128
एस. के. राणा January 20 2026 0 5649
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5418
एस. के. राणा February 01 2026 0 5411
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5306
एस. के. राणा January 13 2026 0 4942
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 4886
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87309
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35393
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38440
सौंदर्या राय April 05 2022 0 35931
लेख विभाग March 19 2022 0 35581
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73253
संयुक्त चिकित्सालय सम्भल में निशुल्क सिटी स्कैन की सुविधा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा ऑनलाइन शु
कभी-कभी आपकी रुचि आपके साथी की रुचि से मेल नहीं खाती है, जिसकी वजह से आपका पार्टनर आप से खुश नहीं रह
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां ट्रांसप्लांट कराने वाले मरीजों का खर्चा निजी अस्पतालों के मुकाबले
चेहरे पर सूजन आना आम समस्या है। सूजन की ये समस्या समय के साथ खुद ही ठीक हो जाती है और अगर ये समस्या
जम्मू-कश्मीर में एक अनोखा मामला सामने आया है। डॉक्टर ने एक सरकारी अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ से व्
इस कैंप में 2 दिन में एक हजार से अधिक बंदियों की जांच की गई। जिसमें 131 बंदियों में टीबी के संभावित
जन्म के पहले एक घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराना पहले छह माह तक केवल माँ का दूध देना तथा छह माह बा
कोविड-19 का टीका लगवाने में हिचक या इससे इनकार करने का सीधा संबंध उपेक्षा, घरेलू हिंसा जैसे बचपन के
बदले मौसम के कारण ज्यादातर केस वायरल बुखार के आ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सक डाॅक्टर सर्वेश
सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि स्वाइन फ्लू के लिए सतर्कता बढ़ाई जा रही है। स्वाइन फ्लू के इला

COMMENTS