देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नर्सिंग सलाहकार पद पर नर्सिंग संवर्ग से ही तैनाती की जाए: महामंत्री अशोक कुमार, राजकीय नर्सेज संघ

राजकीय नर्सेज संघ ने नियम विरूद्ध उ0प्र0 स्टेट मेडिकल फैकल्टी में नर्सिंग सलाहकार की तैनाती को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। साथ ही संघ ने उच्च न्यायालय, लखनऊ में योजित रिट याचिका का भी हवाला दिया है।

रंजीव ठाकुर
September 19 2022 Updated: September 19 2022 03:48
0 51009
नर्सिंग सलाहकार पद पर नर्सिंग संवर्ग से ही तैनाती की जाए: महामंत्री अशोक कुमार, राजकीय नर्सेज संघ महामंत्री अशोक कुमार, राजकीय नर्सेज संघ

लखनऊ। राजकीय नर्सेज संघ ने नियम विरूद्ध उ0प्र0 स्टेट मेडिकल फैकल्टी में नर्सिंग सलाहकार की तैनाती को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। साथ ही संघ ने उच्च न्यायालय, लखनऊ में योजित रिट याचिका का भी हवाला दिया है।

 

अशोक कुमार, महामंत्री, राजकीय नर्सेज संघ (rajkeey Nurses sangh) ने बताया कि स्टेट मेडिकल फैकल्टी (State Medical Faculty), में रजिस्ट्रार/उप रजिस्ट्रार, नर्सेज एण्ड मिडवाइव्स कॉउन्सिल (Nurses and Midwives Council) के पद पर आईएनसी (INC), नई दिल्ली द्वारा निर्धारित मानकानुसार अन्य राज्यों की भांति नर्सिंग संवर्ग (nursing cadre) से ही रजिस्ट्रार/उप रजिस्ट्रार की तैनाती होनी चाहिए लेकिन इसे नहीं हो रहा है।

 

सचिव, उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी द्वारा नियमों को दरकिनार कर नर्सिंग सलाहकार (Nursing Consultant) पद का क्रियान्वयन/संचालन कई वर्षों से किया जा रहा है। सचिव द्वारा उक्त पद पर नियमित तैनाती न करते हुए संविदा के आधार पर नर्सिंग सलाहकार की तैनाती हेतु विज्ञप्ति जारी की गयी थी। इस पर उच्च न्यायालय, लखनऊ (Lucknow High Court) द्वारा रोक लगा दी गयी है।

 

उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का पालन न करते हुए सचिव ने अपने पत्र दिनांक 12.09.2022 द्वारा नर्सिंग सलाहकार के पद पर तैनाती हेतु दिनांक 13.09.2022 से साक्षात्कार प्रस्तावित कर विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा (Medical Education), उ0प्र0 शासन को चयन समिति का सदस्य नामित किया है।

 

मुख्यमंत्री (UP CM), मुख्य सचिव (Chief Secretary), प्रमुख सचिव/सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य तथा अध्यक्ष/प्रधान महासचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ (Medical Health Federation) को लिखे गए पत्र की जानकारी देते हुए महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि यह भी पता चल रहा है कि सचिव, नियमों की अनदेखी कर निजी नर्सिंग कालेजों को मान्यता प्रदान कर रहे है। उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाये जाने के बावजूद साक्षात्कार के माध्यम से नियमों के विरुद्ध चयन कर अपने करीबियों को लाभान्वित किये जाने की मंशा जाहिर हो रही है। 

 

शासन व प्रशासन से अनुरोध करते हुए अशोक कुमार ने कहा कि इस साक्षात्कार को तत्काल निरस्त कराते हुए सचिव स्तर के अधिकारी से पूर्ण निष्पक्ष जांच कराकर इस कार्य में लिप्त समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। नर्सिंग सलाहकार पद पर नर्सिंग संवर्ग से नियमानुसार नियमित तैनाती की जाए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

प्रदेश में हर साल 14700 बच्चे हो रहे कैंसर ग्रस्त, 30 फीसदी ही पहुंच पाते हैं अस्पताल: प्रमुख सचिव 

प्रदेश में हर साल 14700 बच्चे हो रहे कैंसर ग्रस्त, 30 फीसदी ही पहुंच पाते हैं अस्पताल: प्रमुख सचिव 

हुज़ैफ़ा अबरार October 15 2023 152418

प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि डब्ल्यूएचओ (WHO) ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर चाइल्डहुड कैंसर

'जिंदगी की जंग' लड़ रहे जवानों से मिले गृहमंत्री अमित शाह

आरती तिवारी August 21 2022 27494

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे एक्सिडेंट में घायल हुए जवानों से मिलने पहुंचे। ज

एंडोक्राइन सिस्टम और उससे जुड़ी  बीमारियाँ।

एंडोक्राइन सिस्टम और उससे जुड़ी बीमारियाँ।

लेख विभाग September 28 2021 33813

डायबिटीज और थायराइड डिजीज, ग्रोथ डिसऑर्डर, सेक्सुअल डिसफंक्शन के साथ हाॅर्मोन संबंधी बीमारी के होने

कोविड-19 टीका: निजी अस्पताल निर्माताओं से सीधे खरीद सकेंगें वैक्सीन।

कोविड-19 टीका: निजी अस्पताल निर्माताओं से सीधे खरीद सकेंगें वैक्सीन।

हे.जा.स. June 09 2021 29612

नए एसओपी के अनुसार, निर्मित कुल टीकों का 75 प्रतिशत केंद्र द्वारा खरीदा जाएगा, जबकि 25 प्रतिशत निजी

जेबी केमिकल्स नेफ्रोलॉजी क्षेत्र में उतरी। 

जेबी केमिकल्स नेफ्रोलॉजी क्षेत्र में उतरी। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 19 2021 38013

2015 की ग्लोबल डिसीज बर्डन रिपोर्ट के अनुसार सीकेडी को मृत्यु के सबसे सामान्य कारणों में से एक माना

डायरिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन, रोकथाम

डायरिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन, रोकथाम

लेख विभाग August 06 2022 39723

डायरिया आमतौर पर, जठरांत्र संक्रमण (gastrointestinal infection) का लक्षण है, जो कि विभिन्न तरह के वा

देश में कोविड-19 के 11,649 नए मामले, 90 लोगों की मौत। 

देश में कोविड-19 के 11,649 नए मामले, 90 लोगों की मौत। 

हे.जा.स. February 15 2021 29872

देश में कुल 1,06,21,220 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर

बिना वेंटिलेटर भी ठीक हो सकते हैं बच्चे

बिना वेंटिलेटर भी ठीक हो सकते हैं बच्चे

आरती तिवारी August 27 2023 26674

लखनऊ नियोनेटॉलजी फाउंडेशन की ओर से शनिवार को शहीद पथ पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस नियोकॉन —2023 का

भारत का नंबर वन मेडिकल कॉलेज बना AIIMS - NIRF Ranking 2020

भारत का नंबर वन मेडिकल कॉलेज बना AIIMS - NIRF Ranking 2020

अखण्ड प्रताप सिंह November 14 2020 24271

NIRF की रैंकिंग टीचिंग,  लर्निंग और संसाधन, रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन के परिणाम, धारण

कोविड टीकाकरण में डाबर यूपी सरकार को करेगा सहयोग।

कोविड टीकाकरण में डाबर यूपी सरकार को करेगा सहयोग।

हुज़ैफ़ा अबरार June 17 2021 46742

कंपनी द्वारा स्थापित केन्द्रों में उपभोक्ताओं को डाबर की इम्युनिटी बूस्टिंग रेंज जैसे डाबर च्यवनप्रा

Login Panel