देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री ने तीन स्माईल ऑन व्हील्स मोबाईल मेडिकल यूनिट्स का उद्घाटन किया

एमएसडी फार्मास्युटिकल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि प्राथमिक केयर की सेवाएं, विकसित तकनीक द्वारा लोगों के द्वार पर जाकर प्रदान की जाएंगी।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 14 2022 Updated: July 14 2022 14:53
0 32378
स्वास्थ्य मंत्री ने तीन स्माईल ऑन व्हील्स मोबाईल मेडिकल यूनिट्स का उद्घाटन किया मोबाईल हैल्थकेयर यूनिट्स का उद्घाटन करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को लखनऊ में मोबाईल हैल्थकेयर यूनिट्स का उद्घाटन किया। स्माईल ऑन व्हील्स एक राष्ट्रीय स्तर का हैल्थकेयर (healthcare) प्रोग्राम है, जो वंचित बच्चों और महिलाओं को सेवाएं देने पर केंद्रित है। 


इस साझेदारी के तहत एमएसडी फार्मास्युटिकल्स द्वारा तीन स्माईल ऑन व्हील्स मोबाईल मेडिकल यूनिट्स (mobile medical units) को फंड दिया जाएगा, जो भारत में इसके सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में और आस-पास रहने वाले वंचित नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी। मर्क शार्प एंड डोह्मे यूनाईटेड स्टेट्स एवं कनाडा में मर्क एंड कंपनी इंक के रूप में मशहूर की पूर्ण अधिगृहीत अनुषंगी एमएसडी फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लि और स्माईल फाउंडेशन ने लखनऊ, बलरामपुर चंदौली और वाराणसी में तीन स्माईल ऑन व्हील्स मोबाईल हैल्थकेयर यूनिट्स लॉन्च की घोषणा की। 


इस अवसर पर ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री उप्र ने कहा मुझे इन मोबाईल मेडिकल यूनिट्स का उद्घाटन की खुशी है, जो उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाएंगी। उन्होंने बताया प्रदेश सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में सुधार करने के लिए तत्पर है और इस तरह के प्रयास सराहना के योग्य हैं। 


रेहान ए खान मैनेजिंग डायरेक्टर एमएसडी फार्मास्युटिकल्स (MSD Pharmaceuticals) इंडिया रीजऩ ने कहा एमएसडी में हम भारत में गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं (healthcare services) की उपलब्धता बढ़ाकर लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए तत्पर हैं। हम अपने देश में मेडिकल जरूरतों को पूरा करने के लिए स्थायी साझेदारियों का निर्माण कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का उददेश्य उत्तर प्रदेश में 10 लाख लोगों की स्वास्थ्य की प्राथमिक जरूरतों को पूरा करना है। प्राथमिक केयर की सेवाएं विकसित तकनीक द्वारा लोगों के द्वार पर जाकर प्रदान की जाएंगी। जिससे गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर भार कम होगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में 10 लाख लोगों की स्वास्थ्य की प्राथमिक जरूरतों को पूरा करना है। प्राथमिक केयर की सेवाएं विकसित तकनीक द्वारा लोगों के द्वार पर जाकर प्रदान की जाएंगी, जिससे गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर भार कम होगा।

 

स्माईल फाउंडेशन (smile foundation) के एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर, विक्रम सिंह वर्मा ने कहा, ‘‘हमें प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं जरूरतमंद और वंचित लोगों तक पहुंचाने में सक्षम बनने की खुशी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम स्माईल्स ऑन व्हील्स अभियान में सहयोग करने के लिए एमएसडी फार्मास्युटिकल्स के आभारी हैं और हम समुदाय को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए उनके साथ काम करने को उत्साहित हैं।’’

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

थमती नज़र आ रही कोरोना की तीसरी लहर, एक दिन में 67,084 पर सिमटा नए संक्रमण का मामला

थमती नज़र आ रही कोरोना की तीसरी लहर, एक दिन में 67,084 पर सिमटा नए संक्रमण का मामला

एस. के. राणा February 10 2022 25266

इस समय 7,90,789 एक्टिव केस हैं और संक्रमण दर 1.86% है। वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट 4.44% है, जबकि वीकल

कोविड टीकाकरण में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें नए मामलें और मौतें।

कोविड टीकाकरण में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें नए मामलें और मौतें।

हे.जा.स. August 19 2021 19484

नई दिल्ली। कोविड टीकाकरण में देश ने आज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया लेकिन कोरोना के नए मामलें और मौतों का

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, लाखों रुपये की दवाएं कचरे के ढ़ेर में फेंकी मिली

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, लाखों रुपये की दवाएं कचरे के ढ़ेर में फेंकी मिली

हे.जा.स. May 19 2023 28955

पूर्वी चम्पारण में स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। ताजा मामला मुफ्त वितरण के लिए आयी द

3012 पदों पर कल होगी स्टाफ नर्स की भर्ती। 

3012 पदों पर कल होगी स्टाफ नर्स की भर्ती। 

हे.जा.स. October 03 2021 25159

प्रयागराज के 40, गाजियाबाद 38, गोरखपुर 43, लखनऊ 57 और मेरठ के 41 समेत 219 केंद्रों पर यह परीक्षा सुब

कोरोना संक्रमण: राहत का दौर, एक दिन में आये 14 हजार 623 नए मामले

कोरोना संक्रमण: राहत का दौर, एक दिन में आये 14 हजार 623 नए मामले

एस. के. राणा October 20 2021 28040

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में कोरोना के 19 हजार 446 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव केसों का घटना भी

डाइटिशियन: कैसे बने जानिये

डाइटिशियन: कैसे बने जानिये

आयशा खातून June 16 2022 95121

डाइटिशियन, चिकित्सा क्षेत्र में चिकित्सक और मरीज के बीच आहार विशेषज्ञ एक पुल का काम करता है जो मरीज

त्वचा के लिए जहर से कम नही हैं ये चीजें

त्वचा के लिए जहर से कम नही हैं ये चीजें

सौंदर्या राय October 03 2022 34044

अक्सर लोगों के चेहरे पर कम उम्र में ही रिंकल्स और फाइन लाइन्स की समस्या देखने को मिलती है जिससे वह उ

देश के 11 राज्यों में ओमिक्रॉन ने पाँव पसारे, अब तक संक्रमण के कुल 73 मामले।

देश के 11 राज्यों में ओमिक्रॉन ने पाँव पसारे, अब तक संक्रमण के कुल 73 मामले।

एस. के. राणा December 16 2021 33370

देश में कुल संक्रमितों की संख्या 73 हो गई है। कोरोना वायरस का खतरनाक स्वरूप अब 11 राज्यों में फैल चु

विश्व अस्थमा दिवस के उपलक्ष्य में इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ ने आयोजित किया निःशुल्क अस्थमा शिविर

विश्व अस्थमा दिवस के उपलक्ष्य में इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ ने आयोजित किया निःशुल्क अस्थमा शिविर

हुज़ैफ़ा अबरार May 06 2022 34948

इस शिविर में रोगियों की पी०एफ0टी0 जाँच निःशुल्क की गई तथा इन्हेलर थेरेपी के बारे में मरीजों को जानका

स्टडी: नशा करने वालों पर कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का नहीं हो रहा असर

स्टडी: नशा करने वालों पर कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का नहीं हो रहा असर

विशेष संवाददाता August 28 2022 23870

अध्ययन में 56.81 फीसदी (175) मरीजों पर कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी का असर नहीं हुआ। ये मरीज तंबाकू, गुट

Login Panel