देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मूत्र असंयमता : केवल डायबिटीज और उम्र बढ़ने का संकेत नहीं, यूरोलॉजिस्ट्स की राय

ओवरएक्टिव ब्लैडर समस्या से पीड़ित होने का यह मतलब नहीं है कि यह उम्र बढ़ने के कारण या डायबिटीज का संकेत हैं। इसके होने के पीछे के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। ओवरएक्टिव ब्लैडर के कारण यूरिनरी इन्कान्टिनेन्स भी हो सकता है।

रंजीव ठाकुर
May 01 2022 Updated: May 02 2022 01:10
0 35268
मूत्र असंयमता : केवल डायबिटीज और उम्र बढ़ने का संकेत नहीं, यूरोलॉजिस्ट्स की राय ओवरएक्टिव ब्लैडर समस्या प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। ओवरएक्टिव ब्लैडर समस्या से पीड़ित होने का यह मतलब नहीं है कि यह उम्र बढ़ने के कारण या डायबिटीज का संकेत हैं। इसके होने के पीछे के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। ओवरएक्टिव ब्लैडर के कारण यूरिनरी इन्कान्टिनेन्स भी हो सकता है। इस समस्या से पीड़ित होने पर बार-बार और अचानक पेशाब करने की इच्छा पैदा होती है। कभी कभी तो पेशाब को रोकना भी मुश्किल हो जाता है। 

एक स्टडी के अनुसार लगभग 14% पुरुष और लगभग 12 प्रतिशत महिलाए किसी न किसी प्रकार की मूत्र असंयमता (urinary incontinence) की समस्या से पीड़ित रहती है। ऐसा देखा गया है कि महिलाएं जिनका मेनोपॉज (menopause) हो चुका होता है वे इससे पीड़ित रहती है । जिन पुरुषों को प्रोस्टेट (prostate) की समस्या होती है, उनमें यह समस्या होने की संभावना ज्यादा होती है। न्यूरोलॉजिक डिसऑर्डर (Neurologic disorders) या आपके मस्तिष्क तथा मूत्राशय के बीच संकेतों का नुकसान, पेल्विक मसल्स के कमजोर होने, दवाओं के साइड इफेक्ट, और यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) होने से ओवरएक्टिव ब्लैडर (overactive bladder) की समस्या से पीड़ित होने का खतरा ज्यादा होता है। 

रीजेंसी सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल (Regency Superspeciality Hospital), लखनऊ में यूरोलॉजी कंसलटेंट - डॉ सिद्धार्थ सिंह ने इस समस्या पर अपने विचार रखते हुए कहा, "भले ही यह समस्या बुजुर्गों में ज्यादा देखने को मिलती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता है कि यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया का एक हिस्सा होता है। यहां तक कि इस समस्या से सभी उम्र के पुरुष और महिलाओं के अलावा बच्चे भी पीड़ित होते हैं। 

डायबिटीज (Diabetes) भी ओवरएक्टिव ब्लैडर की समस्या से जुड़ा नहीं है। हमने कई मरीजों को देखा है जो इस समस्या से ग्रसित होने के बाद हमारे पास आते हैं। उन्हें डर रहता है कि यह उम्र बढ़ने या डायबिटीज के कारण होता है। लेकिन ओवरएक्टिव ब्लैडर होने के पीछे कई अन्य कारण हो सकते हैं जैसे कि दवाओं का उपयोग, बहुत ज्यादा शराब या कैफीन का सेवन, कमजोर मांसपेशियां, और संक्रमण, या बहुत ज्यादा वजन होने पर भी यह समस्या होती है।"

अगर आप ओवरएक्टिव ब्लैडर की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको अचानक पेशाब करने की इच्छा महसूस हो सकती है, जिसे नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है । पेशाब (urination) करने की तत्काल जरुरत के तुरंत बाद आप अनजाने में मूत्र के निकलने का अनुभव कर सकते हैं, या आपको बार-बार पेशाब लग सकती है। आपको इससे 24 घंटों में आठ बार या इससे भी ज्यादा और पेशाब करने के लिए रात में दो बार से ज्यादा भी जागना पड़ सकता है। इस समस्या से पीड़ित होने पर आप अपने डॉक्टर से मूत्र में संक्रमण की जांच भी करा सकते हैं । इस बीमारी का पता लगाने के लिए इन्फेक्शन के लिए टेस्ट, मेडिकल हिस्ट्री, शरीर का चेकअप और मूत्र का नमूना लिया जा सकता है।

डॉ राजीव कुमार, एमसीएच यूरोलॉजी, रीजेंसी सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने बताया, "कुछ केसेस में ओवरएक्टिव ब्लैडर की समस्या क्यों हुई इसके पीछे की वजह नहीं पता लगायी जा सकती है लेकिन लक्षणों के इलाज में सहूलियत मिल सकती है। अगर यह समस्या होती है तो इसे अनदेखा न करें क्योंकि अगर इसका इलाज न किया जाए तो आपकी नींद, कार्य क्षमता और सामाजिक जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा यह न माने कि उम्र बढ़ने या डायबिटीज होने के कारण ऐसा हो रहा है। उचित डायग्नोसिस से ही इसके पीछे की वजह का पता लगाया जा सकता है। इससे बचने के लिए खुद को हाइड्रेट रखें। कम पानी पीने से मुश्किल बढ़ेगी क्योकि इससे मूत्र जमा हो सकता है जिससे मूत्राशय में जलन हो सकती है और अधिक बार पेशाब आने का सबब बन सकता है।"

हालांकि अच्छी बात यह है कि कुछ लाइफस्टाइल (lifestyle) बदलाव जैसे कि बेहतर खानपान और तरल पदार्थ के सेवन, वजन घटाने आदि से इस समस्या से कुछ हद तक राहत पायी जा सकती है और इसे होने से रोका जा सकता है। कैफीन का सेवन न करना, शराब और धूम्रपान न करना काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा हमने देखा है कि ब्लैडर ट्रेनिंग ब्लैडर की क्षमता और पेशाब को रोकने की क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गर्भावस्था के दौरान तनाव, चिंता व अवसाद का असर भ्रूण के मस्तिष्क पर पड़ता है: शोध  

गर्भावस्था के दौरान तनाव, चिंता व अवसाद का असर भ्रूण के मस्तिष्क पर पड़ता है: शोध  

हे.जा.स. May 20 2022 23552

गंभीर मनोवैज्ञानिक समस्या से पीड़ित महिलाओं को चिन्हित करते हुए डाक्टर उन शिशुओं की पहचान कर सकते है

एंडोक्राइन सर्जरी विभाग ने तीन दिवसीय सर्जिकल कार्यशाला का किया आयोजन

एंडोक्राइन सर्जरी विभाग ने तीन दिवसीय सर्जिकल कार्यशाला का किया आयोजन

आरती तिवारी April 23 2023 29455

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में एंडोक्राइन सर्जरी विभाग द्वारा आयोजित एक सर्जिकल का

शाम्भवी डायग्नोस्टिकसैंपल के लिए अब करेगा इलेक्ट्रिक बाइक का इस्तेमाल

admin July 08 2022 50724

शाम्भवी डायग्नोस्टिक सेंटर के डायरेक्टर सर्वेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि शहर का बढ़ता प्रदूषण लोगों

लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

श्वेता सिंह September 27 2022 29853

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लोक बंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। सुबह 11:00 बजे से शा

अगस्त तक कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: एसबीआई

अगस्त तक कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: एसबीआई

एस. के. राणा July 06 2021 27661

एसबीआई की "कोविड -19: रेस टू फिनिशिंग लाइन" रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है, "मौजूदा आंकड़ों के अनुसार

जानिए सीढ़यां चढ़ने के अद्भुत फायदे

जानिए सीढ़यां चढ़ने के अद्भुत फायदे

आरती तिवारी October 05 2022 31096

सीढ़ियां चढ़ने से आपको एक मूड-बूस्टिंग एनर्जी मिल सकती है। इससे न सिर्फ कैलोरी को जलाने में मदद ली ज

शख्स के पेट से निकली वोदका की बोतल !

शख्स के पेट से निकली वोदका की बोतल !

हे.जा.स. March 12 2023 29073

नेपाल के एक अस्पताल में पहुंचे एक युवक की सर्जरी के दौरान डॉक्टर हैरान रह गए। चिकित्सकों ने 26 वर्षी

कोरोना संक्रमण : लगातार कम हो रहे मरीज़, पिछले 24 घण्टे  में आये 18,870 नए मामले।

कोरोना संक्रमण : लगातार कम हो रहे मरीज़, पिछले 24 घण्टे  में आये 18,870 नए मामले।

एस. के. राणा September 29 2021 31253

केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी कोरोना केसों में कमी के चलते यह स्थिति देखने को मिल

डॉयबिटीज़ का घरेलू उपचार।

डॉयबिटीज़ का घरेलू उपचार।

लेख विभाग February 21 2021 42407

ये डायबिटीज के घरेलू उपचार समस्या को कुछ हद तक नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इन्हें किसी भी तर

ऋषिकेश एम्स में निकली बंपर भर्ती

ऋषिकेश एम्स में निकली बंपर भर्ती

आरती तिवारी June 27 2023 31312

एम्स ऋषिकेश ने बंपर भर्तियां निकाली गई है। ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

Login Panel