देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विश्व जनसंख्या दिवस पर आईएमए में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आईएमए ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें जनसंख्या से जुड़े मुद्दे पर नुक्कड़ नाटक तथा परिवार नियोजन पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई।

रंजीव ठाकुर
July 11 2022 Updated: July 12 2022 02:38
0 41293
विश्व जनसंख्या दिवस पर आईएमए में हुआ जागरूकता कार्यक्रम आईएमए भवन में आयोजित कार्यक्रम

लखनऊ। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आईएमए ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें जनसंख्या से जुड़े मुद्दे पर नुक्कड़ नाटक तथा परिवार नियोजन पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमे चिकित्सकों ने अपने विचार रखे। तथ्यों एवं आंकड़ों के माध्यम से जनसंख्या दिवस के संदेश को सरकार तथा समाज तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।

अध्यक्ष डॉ मनीष टंडन (IMA lucknow) नें बताया यह दिवस (World Population Day) सबसे पहली बार 11 जुलाई 1987 को मनाया गया था, क्योंकि इसी दिन विश्व की जनसंख्या 5 अरब को पार कर गई थी। इसे देखते हुऐ संयुक्त राष्ट्र (UN) ने जनसंख्या वृद्धि (population growth) को लेकर दुनिया भर में जागरूकता फैलाने के लिए यह दिवस मनाने का निर्णय लिया। क्योंकि आज दुनिया के हर विकासशील और विकसित दोनों तरह के देश जनसंख्या विस्फोट (population explosion) से चिंतित हैं। भारत में बढती जनसंख्या की वजह से देश में लगातार बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी बढ़ेगी। 

आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ रह पाना मुश्किल होगा। ऐसा अनुमान है कि भारत में एक मिनट में लगभग 25 बच्चे जन्म  लेते हैं, लेकिन यह आंकड़ा अस्पताल में जन्म लेने वालों का है जबकि आंकड़ा कहीं इससे ज्यादा है जहाँ घरों में बच्चे जन्म लेते हैं। जनसंख्या़ के हिसाब से चीन विश्व में प्रथम स्थान पर और भारत दूसरे स्था्न पर है, इसी को देखते हुए भारत सरकार परिवार नियोजन (family planning) के कई कार्यक्रम चला रही है। 

सचिव डॉ संजय सक्सेना नें बताया, इस समय भारत की आबादी अमेरिका, इन्डोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान तथा बांग्लादेश की कुल जनसंख्या से ज्यादा है लेकिन भारत के पास विश्व का मात्र 2.4 प्रतिशत क्षेत्र है। यदि जनसंख्या की रफ्तार पर रोक नहीं लगी तो भारत 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन जायेगा। पूरे विश्व में लगभग 225 मिलियन (22.5 करोड़) महिलाएँ अनचाहे गर्भ (unwanted pregnancies) की चपेट में हैं जिसका प्रमुख कारण है सुरक्षित एवं प्रभावी परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध होने की जानकारी की अनिविज्ञता, जोकि सरकार एवं समाज की जिम्मेदारी है। यूनाइटेड नेशन का कहना है कि सुरक्षित एवं स्वैच्छि परिवार नियोजन के साधन अपनाना उनका मानवाधिकार है और यही महिलाओं में असमानता एवं गरीबी दूर करने का हथियार है।
                           

के के इंस्टिटयूट आफॅ पैरामेडिकल सइन्सेस व नर्सिग होम (KK Institute of Paramedical Sciences and Nursing Home) के स्टाफ और 50 बच्चेा ने नुक्कड नाटक के माध्यम से जनता को जगरूक किया और परिवार नियोजन कें बारे में जागरूकता बढ़ाई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ अनिता सिहं का विषेश योगदान रहा।  

इस अवसर पर डॉ हेमप्रभा गुप्ता, पूर्व विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर, ओब्स्ट एवं गायनी ऐरा मेडिकल कालेज तथा डॉ उर्मिला सिंह, पूर्व वरिष्ठ प्रोफेसर, क्वीन मैरी हॉस्पिटल, केजीएमयू डॉ रूखसाना खान, डॉ दीपाली श्रीवास्तव, डॉ नीलिमा यादव, डॉ सरस्वती देवी ने विचार व्यक्त किए।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद परीक्षा की  प्रोविजनल  आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने का है मौका

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने का है मौका

श्वेता सिंह September 13 2022 36202

आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएंगी। एनएचएम यूपी की परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक

गोरखपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा सितंबर का महीना, बनी कार्ययोजना

गोरखपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा सितंबर का महीना, बनी कार्ययोजना

श्वेता सिंह September 03 2022 61017

अभियान के अंतर्गत इस माह में स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा, स्कूल केन्द्रित गतिविधियां, पोषण पंचायत,गृह

सोशल मीडिया का जरूरत से ज्‍यादा इस्‍तेमाल कैंसर और कार्डियोवैस्कुलर रोगों कारण बन सकता है: शोध

सोशल मीडिया का जरूरत से ज्‍यादा इस्‍तेमाल कैंसर और कार्डियोवैस्कुलर रोगों कारण बन सकता है: शोध

लेख विभाग February 07 2022 32498

सोशल मीडिया के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले खतरों को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिक आगाह कर रहे

दमा के कारण, उपचार और रोकथाम के तरीके   

दमा के कारण, उपचार और रोकथाम के तरीके  

लेख विभाग May 03 2022 37657

दमा का प्रहार आम तौर पर 5 से 11 साल के बीच के बच्चों में भी होता है।श्वसन के दौरान, जिस हवा में हम स

अंतरराष्ट्रीय ख़ुशी दिवस पर ‘एक शाम खुद के नाम’ कार्यक्रम।

अंतरराष्ट्रीय ख़ुशी दिवस पर ‘एक शाम खुद के नाम’ कार्यक्रम।

हुज़ैफ़ा अबरार March 21 2021 31704

इस मौके पर डॉ. रश्मि शर्मा ने कहा कि किसी एक के सकारात्मक तत्वों को महसूस करने से व्यक्ति को खुश रहन

दिल्ली में डेंगू के 314 नए केस, 1572 पहुंचा आंकड़ा

दिल्ली में डेंगू के 314 नए केस, 1572 पहुंचा आंकड़ा

एस. के. राणा October 18 2022 24727

राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। बीते एक हफ्ते में डेंगू के 314 नए मामले दर्ज किए गए

गर्म हवा वर्ष 2050 तक दुनिया भर के बच्चे को करेगी बीमार: यूनिसेफ

गर्म हवा वर्ष 2050 तक दुनिया भर के बच्चे को करेगी बीमार: यूनिसेफ

हे.जा.स. October 26 2022 44096

यूएन बाल एजेंसी ने रेखांकित किया है कि वर्तमान में लगभग 50 कआरोड़ बच्चे, पहले ही अनेक तरह की गर्म हव

भारत में कोरोना संक्रमण बेकाबू, लगभग दो लाख पहुँचा मरीज़ों का आंकड़ा

भारत में कोरोना संक्रमण बेकाबू, लगभग दो लाख पहुँचा मरीज़ों का आंकड़ा

हे.जा.स. January 12 2022 30093

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 1 लाख 94 हजार 720 नए केस दर्ज कि

पैदल चलने से हदय रोगियों की स्थिति में सुधार संभव: डॉ अभिनीत

पैदल चलने से हदय रोगियों की स्थिति में सुधार संभव: डॉ अभिनीत

हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2022 29030

पैदल चलने से हृदय रोग की प्राथमिक और माध्यमिक रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता है। तेज

3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के जरिए टाइटेनियम शीट से बनाया हड्डी का टुकड़ा, बचायी मरीज़ की जान।

3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के जरिए टाइटेनियम शीट से बनाया हड्डी का टुकड़ा, बचायी मरीज़ की जान।

रंजीव ठाकुर June 30 2021 34701

अपोलोमेडिक्स अस्पताल ने 3D टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए सिर की हड्डी का वह हूबहू वही हिस्सा बनाया।

Login Panel