देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

रोगियों की सेवा सबसे बड़ा धर्म : डॉ. रघुराम भट्ट

बोले मेडिकल एसेसमेंट बोर्ड के अध्यक्ष, पहली बार देखा नर्सिंग प्रशिक्षुओं की सेवा शपथ समारोह का विशुद्ध भारतीय रूप, गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दीप प्रज्वलन एवं सेवा शपथ ग्रहण समारोह।

आनंद सिंह
April 10 2022 Updated: April 10 2022 02:48
0 34867
रोगियों की सेवा सबसे बड़ा धर्म : डॉ. रघुराम भट्ट गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज आफ नर्सिंग में दीप प्रज्वलन एवं सेवा शपथ ग्रहण ग्रहण समारोह की एक तस्वीर

गोरखपुर। एक सफल एवं कुशल परिचारिका के लिए चार गुण विशिष्ट होते हैं अनुरक्ति, सत्यता, दक्षता और बुद्धिमता। इसी के साथ मित्रता, करुणा और प्रेम भाव के बल पर कई बार परिचारिका या नर्स की भूमिका चिकित्सक से भी महत्वपूर्ण हो जाती है। चिकित्सक सिर्फ दवा लिखते हैं जबकि परिचारिकाएं रोगियों के पास सर्वाधिक समय व्यतीत करते हुए उन्हें दवा देती हैं। उनकी देखभाल करती हैं। रोगी को स्वस्थ करने उन्हें मानसिक रूप से लड़ने को तैयार करने में परिचारिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वास्तव में परिचारिकाओं की भूमिका हमें यह बताती है कि रोगियों की सेवा से बढ़कर कोई और धर्म नहीं है।

यह बातें राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग, मेडिकल असेसमेंट बोर्ड ऑफ के अध्यक्ष डॉ. रघुराम भट्ट ने कही। वह गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग के "दीप प्रज्वलन एवं सेवा शपथ ग्रहण समारोह" में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डॉ. भट्ट ने कहा कि नर्सिंग प्रशिक्षुओं के दीप प्रज्वलन समारोह को भारतीय संस्कृति के अनुरूप बनाकर आयोजन किए जाने का यहां देश के सामने अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया गया है।लैंप लाइटनिंग समारोह पाश्चात्य संस्कृति का अनुगमन रही है किंतु श्रीगोरक्षपीठ की ज्ञान परंपरा के अनुरूप इस संस्थान ने विशुद्ध भारतीय आयोजन का अनुकरणीय कार्य किया है। 

अन्य संस्थानों की अपेक्षा अधिक प्रभावी, दक्ष और सेवाभावी होंगी यहां की परिचारिकाएं
लैंप लाइटनिंग की बजाय दीप प्रज्वलन एवं सेवा शपथ ग्रहण समारोह से अभिभूत नजर आ रहे मेडिकल असेसमेंट बोर्ड के अध्यक्ष डॉ रघुराम भट्ट ने कहा कि गुरु श्रीगोरक्षनाथ कॉलेज आफ नर्सिंग से पढ़कर निकली परिचारिकाएं अन्य संस्थानों की परिचारिकाओं की अपेक्षा अधिक प्रभावी, अधिक दक्ष और अधिक सेवाभावी होंगी।

उन्होंने कहा कि यहां की प्रशिक्षित परिचारिकाएं संस्थान के पाठ्यक्रम के साथ धर्म-अध्यात्म के बल पर सेवा की जो प्रेरणा प्राप्त कर रही हैं वह अद्वितीय है। आप सभी प्रशिक्षु परिचारिकाओं का सेवा संकल्प यशस्वी हो, मेरी यही शुभकामनाएं हैं।

हृदय में अहर्निश जलता रहे आरोग्यता सेवा का संकल्प दीप : डॉ सुरेखा किशोर
दीप प्रज्वलन एवं सेवा शपथ ग्रहण समारोह की विशिष्ट अतिथि एम्स गोरखपुर की डायरेक्टर डॉ सुरेखा किशोर ने कहा कि नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने आज जिस प्रज्वलित दीप के समक्ष जो प्रतिज्ञा की है वह सेवा का दीप है। साधना का दीप है। तपस्या का दीप है। धर्म का दीप है।

सेवा के इस प्रतिज्ञा दीप से चिकित्सा जगत अधिक संपन्न और प्रकाशित होगा। आपने जो दीप जलाया है उससे स्वयं को प्रकाशित करने के साथ दूसरों के जीवन में सदा निरोगता का प्रकाश भरती रहें। मेरी कामना है कि आपके हृदय में आरोग्यता व सेवा के रूप में यह संकल्प दीप अहर्निश जलता रहे। 

अहर्निश आगे बढ़ता रहेगा श्रीगोरक्षपीठ की सेवा साधना का रथ : डॉ वाजपेयी
समारोह की अध्यक्षता करते हुए महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल बाजपेयी ने कहा कि श्रीगोरक्षपीठ द्वारा चिकित्सा एवं शिक्षा के लिए जलाया गया दीप अहर्निश प्रज्वलित है।

1932 में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज ने जो दीप प्रज्वलित किया उसे ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज ने और ऊर्जावान बनाया। इस विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलाधिपति गोरक्षपीठाधीश्वर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफल नेतृत्व में यह दीप सदैव प्रज्वलित होता रहे, इसके लिए हम सभी संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि श्रीगोरक्षपीठ द्वारा सेवा रूपी साधना का रथ हमेशा आगे बढ़ता रहेगा।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय इस सेवा साधना की यात्रा का एक पड़ाव है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग प्रशिक्षुओं का दीप प्रज्वलन समारोह उसी सात्विक परंपरा में सेवा शपथ का हिस्सा है जो श्रीगोरक्षपीठ की संस्थाएं लोक कल्याण के लिए लेती रहती हैं।

382 छात्राओं ने ली सेवा शपथ
गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की प्राचार्य प्रो अजीथा डीएस ने एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग की कुल 382 छात्राओं को सेवा शपथ दिलाई।

इस अवसर पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम के कुलसचिव डॉ प्रदीप कुमार राव, नर्सिंग कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल प्रिंसी जी, एसोसिएट प्रोफेसर दिव्या, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रभु, अंजली गुप्ता, ममता, नर्सिंग ट्यूटर लियो सिंसी, सुमित कुमार, आंचल गुप्ता, ज्योति वर्मा, एकता पुष्कर, निधि जायसवाल, आराधना कुमारी, समीक्षा मिश्रा, मनीषा राय, अंजलि तिवारी, स्वाति मिश्रा, वंदना सिंह, शालू वंदना जायसवाल, पूजा जायसवाल समेत 700 छात्राएं उपस्थित रहीं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यूपी में सरकार ने 4 कफ सिरप को लेकर किया अलर्ट

यूपी में सरकार ने 4 कफ सिरप को लेकर किया अलर्ट

आरती तिवारी October 07 2022 29343

भारत में बने कफ सीरप से अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के दावे पर सरकार ने सख्त रुख अपनात

लखनऊ में मिले 32 कोरोना संक्रमित 

लखनऊ में मिले 32 कोरोना संक्रमित 

हुज़ैफ़ा अबरार June 02 2022 29557

संक्रमितों में 10 लोग कैसरबाग से और छह लोग इंदिरानगर से हैं। चिनहट, रेड क्रॉस, सरोजनीनगर में तीन-तीन

देश में ह्रदय रोग ले रहा है महामारी का रूप: डॉ स्वप्निल पाठक

देश में ह्रदय रोग ले रहा है महामारी का रूप: डॉ स्वप्निल पाठक

लेख विभाग October 04 2022 26497

कार्डियोलॉजिस्ट स्वप्निल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य धमनी जो हृदय को रक्त की सप्लाई करती है अ

यूपी के 93 अस्पतालों को मिला NQAS प्रमाण-पत्र, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दी बधाई

यूपी के 93 अस्पतालों को मिला NQAS प्रमाण-पत्र, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दी बधाई

admin March 14 2023 30319

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि 22 सीएचसी, 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, दो शहरी स्वास्थ्य केन्

इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अलर्ट मोड

इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अलर्ट मोड

विशेष संवाददाता March 15 2023 25640

बीते कुछ महीनों से जुकाम बुखार के केस ओपीडी में सबसे ज्यादा तेज बुखार खांसी जुखाम गला बंद होने के सा

मंकी पॉक्स को लेकर डब्ल्यूएचओ ने जारी की एडवाइजरी

मंकी पॉक्स को लेकर डब्ल्यूएचओ ने जारी की एडवाइजरी

विशेष संवाददाता July 18 2022 28322

विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख डॉ टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने बताया कि इस समय मंकी पॉक्स संक्रमण 63 द

कनाडा ने विकसित किया नाक के जरिए लिए जाने वाला कोविडरोधी टीका, सभी वैरिएंटों के खिलाफ कारगर

कनाडा ने विकसित किया नाक के जरिए लिए जाने वाला कोविडरोधी टीका, सभी वैरिएंटों के खिलाफ कारगर

हे.जा.स. February 11 2022 26949

कनाडा में मैकमास्टर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने नाक के जरिए लिए जाने वाले कोविड-19 रोधी टीके को

ऑनलाइन पढ़ाई छीन रही है बच्चों के आँखों की रोशनी

ऑनलाइन पढ़ाई छीन रही है बच्चों के आँखों की रोशनी

अनिल सिंह October 15 2022 40006

घर पर टीवी और अन्य मनोरंजन साधनों ने बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ा दिया। इससे बच्चों की आंखों का पानी

सर्दियों में अर्थराइटिस के मरीजों की संख्या में ज्यादा वृद्धि होती है: डॉ सौम्य

एस. के. राणा February 04 2026 4655

आजकल के मौसम में हीटर की मदद से थोड़ा गर्म तापमान में रहना चाहिए। जो घुटनों के मरीज हैं, वे नीकैप अव

किडनी की बीमारी की एक ही नाम से दो दवाएं बिक रहीं बाजार में  

किडनी की बीमारी की एक ही नाम से दो दवाएं बिक रहीं बाजार में  

विशेष संवाददाता February 09 2023 39975

इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर लोकेश गुप्ता का कहना है कि गुजरात की कंपनी को हमनेे नोटिस दिया हैै। तय

Login Panel