










































Director Prof. (Dr.) C. M. Singh
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग द्वारा निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह के मार्गदर्शन में एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के तत्वावधान में सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ब्रेन ट्यूमर की इमेजिंग निदान एवं उपचार प्रबंधन के क्षेत्र में हुए नवीनतम शोध तकनीकी विकास तथा आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर विचार-विमर्श करना था। वैज्ञानिक सत्रों के दौरान केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (CNS) के ट्यूमर के विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित नवीनतम वर्गीकरण ब्रेन ट्यूमर के उपचार में न्यूरोसर्जनों के समक्ष आने वाली चुनौतियों, विभिन्न क्लिनिकल केसों के आधार पर ब्रेन ट्यूमर के निदान एवं प्रबंधन ग्लायोमा में पीईटी (PET) स्कैन की वर्तमान उपयोगिता एवं वैज्ञानिक प्रमाणों ग्लायोमा की इमेजिंग एवं हिस्टोपैथोलॉजी तथा मस्तिष्क में एकाधिक रिंग-एन्हांसिंग घावों के संभावित कारणों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपचार के प्रति ब्रेन ट्यूमर की प्रतिक्रिया का आकलन करने हेतु PET-RANO मानदंडों की उपयोगिता एवं उनके नैदानिक अनुप्रयोगों पर भी विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस शैक्षणिक कार्यक्रम में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई के प्रो. डॉ. अमेय पुराणिक एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सत्यव्रत वर्मा तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के वरिष्ठ विशेषज्ञ प्रो. डॉ. प्रद्युम्न सिंह, प्रो. डॉ. दीपक कुमार प्रो. डॉ. किरण प्रीत मल्होत्रा, प्रो. डॉ. ए. के. सिंह प्रो. डॉ. शांतनु सप्रू एवं प्रो. डॉ. सत्यवती देसवाल ने अपने बहुमूल्य अनुभव, वैज्ञानिक जानकारी एवं नैदानिक दृष्टिकोण साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया जिसमें न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के रेजिडेंट चिकित्सकों एवं अन्य प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विशेषज्ञों से विभिन्न चिकित्सकीय पहलुओं पर प्रश्न पूछे तथा अपने अनुभव साझा किए। सीएमई के समापन पर विशेषज्ञों ने इस बात पर विशेष बल दिया कि ब्रेन ट्यूमर जैसे जटिल रोगों के प्रभावी निदान एवं समुचित उपचार के लिए बहुविषयक (Multidisciplinary) एवं रोगी-केंद्रित व्यक्तिगत उपचार पद्धति (Personalised Treatment Approach) अत्यंत आवश्यक है। विशेषज्ञों ने कहा विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं के बीच बेहतर समन्वय आधुनिक इमेजिंग तकनीकों का उपयोग तथा सटीक निदान के आधार पर उपचार की योजना तैयार करने से ब्रेन ट्यूमर के मरीजों को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा सकती हैं।







हुज़ैफ़ा अबरार November 15 2026 0 1057
लेख विभाग November 15 2026 0 854
हुज़ैफ़ा अबरार November 16 2026 0 840
हुज़ैफ़ा अबरार November 15 2026 0 728
हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2026 0 602
हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 2072
विशेष संवाददाता November 08 2026 0 1358
लेख विभाग November 09 2026 0 1351
हुज़ैफ़ा अबरार November 07 2026 0 1323
सौंदर्या राय November 12 2026 0 1155
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 1092
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 1078
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 11389
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 7770
एस. के. राणा February 01 2026 0 7413
एस. के. राणा January 20 2026 0 7084
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 6706
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 6370
एस. के. राणा January 13 2026 0 5915
सौंदर्य
सौंदर्या राय March 05 2022 0 35482
सौंदर्या राय February 26 2022 0 43300
सौंदर्या राय February 25 2022 0 79750
सौंदर्या राय February 08 2022 0 34411
admin January 15 2022 0 36289
सौंदर्या राय September 02 2021 0 62187
अपने रूटीन का पूरी तरह ध्यान रखने वाले माइंडसेट के साथ मीरा अच्छी सेहत को बढ़ावा देने वाली दिनचर्या
गुजरात में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के उप-स्वरूप एक्सई का पहला मामला सामने आया है। मुंबई से व
फाइलेरिया एक परजीवी कीड़े से होने वाली बीमारी है, जिसे आम भाषा में हाथीपाँव भी कहा जाता है। यह बीमार
ब्रजेश पाठक ने कहा मैं हिंदुजा ग्रुप का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने देश के स्तर पर यह मह
जिलाधिकारी वाराणसी डीआरडीओ अस्पताल से समन्वय स्थापित करते हुए डॉ. सूर्यकान्त की अध्यक्षता में बनी इस
कोलेस्ट्रॉल बढ़ना आजकल की एक गंभीर समस्या बन गया है। आजकल बहुत से लोग इससे पीड़ित रहते हैं। आपको बता द
एम्स के नए निदेशक एम. श्रीनिवास ने कई कड़े निर्देश जारी किए है। वहीं एम. श्रीनिवास ने वरिष्ठ कर्मचा
बिहार की राजधानी पटना में डेंगू जमकर कहर ढा रहा है। पिछले 24 घंटों में पटना के 3 अस्पतालों में डेंगू
पुलिस ने आरोपी अतुल यादव से पूछताछ की। उसके पास से दस्तावेज बरामद किए। आरोपी डॉक्टर कई छात्रों के सं
पॉजिटिव स्तन कैंसर के जटिल मामलों के साथ-साथ कैंसर उपचार के दौरान प्रजनन क्षमता सुरक्षित रखने तथा मे

COMMENTS