देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

पी.डी हिंदुजा अस्पताल की मातृ एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार से साझेदारी

ब्रजेश पाठक ने कहा मैं हिंदुजा ग्रुप का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने देश के स्तर पर यह महत्वपूर्ण पहल की है। इसका उद्देश्य हमारी माताओं और बच्चों जो आने वाले भारत के भविष्य की नींव हैं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर जीवन उपलब्ध कराना है। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि माताएं स्वस्थ रहें और उन्हें जीवन के साथ प्रसव से जुड़ी सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों। मोबाइल हेल्थ यूनिट्स के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि माताएं स्वस्थ रहें और उन्हें जीवन के साथ-साथ प्रसव से जुड़ी सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों। मोबाइल हेल्थ यूनिट्स के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है। स्वास्थ्य क्षेत्र में हिंदुजा हॉस्पिटल के इन प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी और हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 14 2026 Updated: August 14 2026 23:44
0 91
पी.डी हिंदुजा अस्पताल की मातृ एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार से साझेदारी Hinduja Mobile Health Unit in UP D C M Brajesh Pathak flagged off the service

लखनऊ। पी.डी. हिंदुजा अस्पताल एवं मेडिकल रिसर्च सेंटर और उत्तर प्रदेश सरकार के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (एसटीसी-यूपी) ने राज्य के 35 जिलों में मातृ एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए साझेदारी की है। इस कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रजेश पाठक ने की। लखनऊ स्थित राम प्रकाश गुप्ता मातृत्व एवं शिशु राज्य रेफरल अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रशिक्षित चिकित्सकीय एवं तकनीकी टीमों से लैस ये मोबाइल यूनिट मौके पर ही जांच परामर्श और जरूरत पड़ने पर रेफरल सहायता उपलब्ध कराएगी। STC-UP जिला स्तर पर समन्वय प्रशासनिक मंजूरियों तथा स्कूलों और सामुदायिक स्थलों तक पहुंच सुनिश्चित करने में सहयोग करेगा, ताकि इस कार्यक्रम को राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा जा सके।

कार्यक्रम का मुख्य फोकस दो प्रमुख लाभार्थी समूहों पर रहेगा। पहला मातृशक्ति जिसमें मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा संकल्प योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं शामिल हैं। दूसरा युवा जिसके तहत 13 से 19 वर्ष आयु के किशोर-किशोरियों को सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों तथा सामुदायिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम पी. डी. हिंदुजा अस्पताल की राष्ट्रीय स्वास्थ्य पहल सेविंग लाइव्स बिल्डिंग ए हेल्दीयर भारत का हिस्सा है। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 24 फरवरी 26 को मुंबई के लोक भवन में अस्पताल की 75वीं वर्षगांठ पर किया था। वर्षभर चलने वाली यह पहल अस्पताल की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने और स्वस्थ एवं समृद्ध विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ब्रजेश पाठक ने कहा मैं हिंदुजा ग्रुप का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने देश के स्तर पर यह महत्वपूर्ण पहल की है। इस पहल का उद्देश्य हमारी माताओं और बच्चों जो आने वाले भारत के भविष्य की नींव हैं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर जीवन उपलब्ध कराना है।

यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि माताएं स्वस्थ रहें और उन्हें जीवन के साथ प्रसव से जुड़ी सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों। मोबाइल हेल्थ यूनिट्स के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है। स्वास्थ्य क्षेत्र में हिंदुजा हॉस्पिटल के इन प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी और हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। अशोक पी. हिंदुजा चेयरमैन पी. डी. हिंदुजा हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर ने कहा जब हमने अपनी 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जीवन बचाना स्वस्थ भारत का निर्माण’ पहल शुरू की थी, तब हमने यह संकल्प लिया था कि पी. डी. हिंदुजा अस्पताल के अनुभव और विशेषज्ञता को अस्पताल की चारदीवारी से बाहर निकालकर देशभर के समुदायों तक पहुँचाया जाएगा। हमारी यह पहल वर्ष 2047 तक एक स्वस्थ और समृद्ध विकसित भारत के निर्माण के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उ प्र में यह पहल हमारे संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस सहयोग से हम माताओं और किशोरों के स्वास्थ्य एवं देखभाल को बेहतर बनाने के लिए राज्य के स्वास्थ्य ढाँचे और प्रयासों को सशक्त बनाने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने की आशा करते हैं। हम उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आभारी हैं कि उन्होंने हमें इस महत्वपूर्ण पहल को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया। भारत में सेशेल्स की उच्चायुक्त एच.ई. हरिसोआ ललाटियाना अकूश भी बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहीं। इस अवसर पर स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह आरएमएल के निदेशक डॉ. सी. एम. सिंह, पी. डी. हिंदुजा अस्पताल के डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जॉय चक्रवर्ती और हिंदुजा ग्रुप लि के ग्रुप प्रेसिडेंट कॉरपोरेट अफेयर्स डॉ. एस. के. चड्ढा  उपस्थित थे। इस साझेदारी के माध्यम से पी. डी. हिंदुजा अस्पताल और उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य राज्यभर में मातृ एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाना, समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को मजबूत करना है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

वृद्ध श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य, ऐसे मिलेगी जानकारी

वृद्ध श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य, ऐसे मिलेगी जानकारी

विशेष संवाददाता March 05 2023 28715

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य और पर्यटन विभा

रूटीन वैक्सीनेशन करवाने वाले बच्चों में गंभीर कोविड संक्रमण की संभावना कम

रूटीन वैक्सीनेशन करवाने वाले बच्चों में गंभीर कोविड संक्रमण की संभावना कम

एस. के. राणा February 19 2022 29937

15 साल से कम उम्र के जिन बच्चों का रूटीन वैक्सीनेशन हुआ है, उनमें कोरोना के संक्रमण से गंभीर होने की

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आगाज

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आगाज

विशेष संवाददाता January 31 2023 33939

डूंगरपुर में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य व

अपोलोमेडिक्स में शुरू हुआ 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का कोविड वैक्सिनेशन।

अपोलोमेडिक्स में शुरू हुआ 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का कोविड वैक्सिनेशन।

हुज़ैफ़ा अबरार May 27 2021 28339

डॉक्टर मयंक सोमानी ने बताया, "कोरोना के खिलाफ निर्णायक जंग में वैक्सीन ही एक मात्र अचूक हथियार है। स

ठंड के मौसम में स्किन हो गई है ड्राई तो चेहरे पर लगाएं आंवला फेस पैक

ठंड के मौसम में स्किन हो गई है ड्राई तो चेहरे पर लगाएं आंवला फेस पैक

श्वेता सिंह November 10 2022 159317

आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। ये आंखों की रोशनी के लिए बेहतरीन है वहीं ये स्कि

6 सूत्रीय मांगों को लेकर पारा मेडिकल छात्रों ने किया ओपीडी सेवा ठप

6 सूत्रीय मांगों को लेकर पारा मेडिकल छात्रों ने किया ओपीडी सेवा ठप

हे.जा.स. May 11 2023 28115

राज्यव्यापी धरने के तहत पारा मेडिकल छात्रों ने अपने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर भगवान महावीर आयुर्विज्ञ

हर माह 15 तारीख को स्वास्थ्य इकाइयों पर मनेगा निक्षय दिवस

हर माह 15 तारीख को स्वास्थ्य इकाइयों पर मनेगा निक्षय दिवस

हुज़ैफ़ा अबरार November 23 2022 54200

सेंट्रल टीबी डिविजन के निर्देशों के अनुक्रम में क्षय रोगियों के पूर्ण स्वस्थ होने के लिए गुणवत्तापूर

अब चीन में मंकीपॉक्स वायरस ने दी दस्तक

अब चीन में मंकीपॉक्स वायरस ने दी दस्तक

आरती तिवारी September 18 2022 25010

दुनिया में मंकीपॉक्स वायरस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। धीरे-धीरे यह बीमारी 90 से ज्यादा देशों में फैल

माहवारी जागरूकता अभियान: स्लम बस्ती में हुआ सैनिटरी पैड्स का वितरण

माहवारी जागरूकता अभियान: स्लम बस्ती में हुआ सैनिटरी पैड्स का वितरण

रंजीव ठाकुर April 21 2022 26327

स्लम बस्तियों के माहवारी जागरूकता के उद्देश्य को पूरा करने के लिए आशा वेलफेयर फॉउंडेशन की ओर से बदला

बीसीसीएल में मेडिकल एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की आखिरी तारीख

बीसीसीएल में मेडिकल एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की आखिरी तारीख

श्वेता सिंह October 18 2022 31146

इस भर्ती के माध्यम से कुल 41 पदों को भरा जाएगा। सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मी

Login Panel