देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

12-14 वर्ष के बच्चों को लगी 1.80 करोड़ से अधिक टीके की खुराक, कुल टीकाकरण 184.49 करोड़ के पार

देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं। वहीं टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज शुक्रवार शाम को 184.49 करोड़ को पार कर गया है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी।

एस. के. राणा
April 02 2022 Updated: April 03 2022 03:09
0 29467
12-14 वर्ष के बच्चों को लगी 1.80 करोड़ से अधिक टीके की खुराक, कुल टीकाकरण 184.49 करोड़ के पार प्रतीकात्मक

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की तीसरी लहर सुधार के पड़ाव में है। देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं। वहीं टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज शुक्रवार शाम को 184.49 करोड़ को पार कर गया है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी।

केंद्रीय मंत्रालय की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कल शाम 7 बजे तक 16 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा, 'भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज 184.49 करोड़ (184,49,84,497) को पार कर गया है। आज शाम 7 बजे तक 16 लाख (16,02,786) से अधिक टीके की खुराक दी गई है। 1.80 करोड़ से अधिक (1,80,15,991) अब तक 12-14 वर्ष आयु वर्ग को टीके की खुराक दी जा चुकी है।'

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए लाभार्थियों की श्रेणियों में (स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू), फ्रंटलाइन वर्कर्स (एफएलडब्ल्यू) और 60 वर्ष से अधिक) के लिए 2.33 करोड़ (2,33,17,456) से अधिक एहतियाती खुराक अब तक प्रशासित की जा चुकी है।

आपको बता दें कि राष्ट्रव्यापी COVID 19 टीकाकरण 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ। COVID-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ। टीकाकरण अभियान को और अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए वैक्सीन उपलब्धता की अग्रिम दृश्यता के माध्यम से बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया है, जिससे टीके की आपूर्ति और श्रंखला को सुव्यवस्थित किया जा सके।

मुफ्त में COVID-19 टीके की उपलब्धता
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण एक बहुत बड़ा हथियार है। केंद्र सरकार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में COVID-19 टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रही है। COVID-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नए चरण में, केंद्र सरकार देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों का 75 फीसद राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को खरीद और आपूर्ति मुफ्त करेगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आईआईटी कानपुर ने बनाया डिस्लेक्सिया और डिस्ग्राफिया पीड़ित बच्चों के लिए एप

आईआईटी कानपुर ने बनाया डिस्लेक्सिया और डिस्ग्राफिया पीड़ित बच्चों के लिए एप

रंजीव ठाकुर August 14 2022 38481

आईआईटी की टीम ने डिस्लेक्सिया और डिस्ग्राफिया बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए टचस्क्रीन आधारित एक एप्

माल और गोसाईंगंज सीएचसी पर आयुष्मान भारत ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का आयोजन

माल और गोसाईंगंज सीएचसी पर आयुष्मान भारत ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का आयोजन

रंजीव ठाकुर April 21 2022 32015

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गोसाईंगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र( सीएचसी) और माल सीएचसी पर बुधवार क

चीन में कोरोना मचाएगा तबाही 10 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका

चीन में कोरोना मचाएगा तबाही 10 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका

हे.जा.स. December 20 2022 29302

चीन का मानना है कि 2023 में कोविड के मामलों में विस्फोट के बाद 10 लाख से अधिक लोग कोविड से मर सकते ह

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के चलते नवजात की मौत, अस्पताल सील

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के चलते नवजात की मौत, अस्पताल सील

विशेष संवाददाता March 15 2023 36275

बांके बिहारी अस्पताल में आई महिला के शिशु की डिलीवरी के दौरान मौत हो गयी। जिससे अस्पताल का पूरा स्टा

Comparison of short term surgical outcomes of male and female gastrointestinal surgeons in Japan

Comparison of short term surgical outcomes of male and female gastrointestinal surgeons in Japan

British Medical Journal September 28 2022 28722

This study found no significant adjusted risk difference in the outcomes of surgeries performed by m

भारत में कोविड-19 के 45,951 नए मामले, 817 लोगों की मौत।

भारत में कोविड-19 के 45,951 नए मामले, 817 लोगों की मौत।

एस. के. राणा July 01 2021 28019

817 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,98,454 हो गयी है। एक दिन में कोरोना वायरस से

थाई गैप कम करके सुन्दर और आकर्षक बनिए

थाई गैप कम करके सुन्दर और आकर्षक बनिए

सौंदर्या राय July 26 2022 35150

कई महिलाओं को भीतरी थाई गैप आकर्षक और मनमोहक लगता है। थाई गैप नहीं होने से आधुनिक कपड़ों के चयन में भ

नशीली दवाओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नशीली दवाओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता June 04 2023 54172

मुखबिर की सूचना पर औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो

भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं: विशेषज्ञ

भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं: विशेषज्ञ

हे.जा.स. January 17 2022 33194

वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन का तेजी से फैलना इस बात का संकेत है कि आगे भी कोरोना के नए वैरिएं

इंटरनेशनल यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी, शर्तों के साथ क्वारंटाइन नही होने की छूट।

इंटरनेशनल यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी, शर्तों के साथ क्वारंटाइन नही होने की छूट।

एस. के. राणा October 25 2021 20140

निर्धारित यात्रा से पहले ऑनलाइन हवाई सुविधा पोर्टल पर एक स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा और एक नकारात्म

Login Panel