देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, ब्रिटेन ने 6 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध।

यूनाइटेड किंगडम ने गुरुवार को छह देशों से उड़ानों के अस्थायी निलंबन की घोषणा की है। ब्रिटेन ने यह फैसला कोरोना के नए वेरिएंट के सामने आने के बाद लिया है।

हे.जा.स.
November 26 2021 Updated: November 27 2021 00:54
0 45724
कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, ब्रिटेन ने 6 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध। प्रतीकात्मक

लंदन। यूनाइटेड किंगडम (UK) ने गुरुवार को छह देशों से उड़ानों के अस्थायी निलंबन की घोषणा की है। ब्रिटेन (Britain) ने यह फैसला कोरोना (Corona) के नए वेरिएंट (variant) के सामने आने के बाद लिया है, जो कि डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक है। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में 30 से अधिक नए मामले मिले हैं, जो नए वेरिएंट के हैं। उड़ानों को रद्द करने की घोषणा यूके के स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने दी।

यूके के स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) द्वारा वेरिएंट बी.1.1.529 को जांच के तहत एक संस्करण (वीयूआई) घोषित करने के बाद फ्लाइट सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है।

यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान में कहा, "वैरिएंट में बड़ी संख्या में स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन (spike protein mutation) के साथ-साथ वायरल जीनोम (viral genome) के अन्य हिस्सों में म्यूटेशन शामिल हैं। ये संभावित रूप से जैविक रूप से महत्वपूर्ण म्यूटेशन हैं जो टीके, उपचार (treatment) और ट्रांसमिशन (transmission) के संबंध में वायरस (virus) के व्यवहार को बदल सकते हैं। अधिक जांच की आवश्यकता है।''

जाविद ने कहा ट्वीट कर कहा, "यूकेएचएसए (UKHSA) एक नए संस्करण की जांच कर रहा है और अधिक डेटा की आवश्यकता है लेकिन हम अभी सावधानी बरत रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "दोपहर से छह अफ्रीकी देशों (African countries) को रेड लिस्ट (red list) में जोड़ा जाएगा। उड़ानों पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा और ब्रिटेन के यात्रियों को क्वारंटीन (quarantine) में रहना होगा।"

उन्होंने कहा, "हम सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए एहतियाती कार्रवाई कर रहे हैं। हम लगातार टीकाकरण (vaccination) अभियान को भी मजबूत कर रहे हैं। सर्दियों का मौसम आ रहा है, इसलिए हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।"

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लम्पी संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सक संघ सामूहिक इस्तीफे पर अड़ा

लम्पी संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सक संघ सामूहिक इस्तीफे पर अड़ा

रंजीव ठाकुर September 13 2022 27885

अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने कहा कि पशु चिकित्सकों ने अहर्निश सेवा चिकित्सा के द्वारा बीमार गायों की जा

Risk of preterm birth, small for gestational age at birth, and stillbirth after covid-19 vaccination during pregnancy: population based retrospective cohort study

Risk of preterm birth, small for gestational age at birth, and stillbirth after covid-19 vaccination during pregnancy: population based retrospective cohort study

British Medical Journal January 11 2023 32031

The findings suggest that vaccination against covid-19 during pregnancy is not associated with a hig

गर्भ में पल रहे भ्रूण पर भी पड़ता है माँ की पसंद के गाने का असर: शोध

गर्भ में पल रहे भ्रूण पर भी पड़ता है माँ की पसंद के गाने का असर: शोध

लेख विभाग January 11 2023 22524

एक अध्ययन में पता चला कि जब 28 सप्ताह की गर्भवती महिला अपना पसंदीदा गाना सुनती है तो उसके गर्भ में प

बच्चों के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन आने में अभी लगेगा समय।

बच्चों के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन आने में अभी लगेगा समय।

एस. के. राणा November 09 2021 22137

बच्चों के लिए भारत बायोटेक के कोवैक्सिन के डेटा का मूल्यांकन किया जा रहा है। डीसीजीआई से अंतिम मंजूर

प्रदेश में बढ़ गए कोरोना वायरस के 2,099 रोगी
पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 105 नये मामले, रिकवरी रेट 98 प्रतिशत।

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 105 नये मामले, रिकवरी रेट 98 प्रतिशत।

रंजीव ठाकुर February 16 2021 27684

18 फरवरी, 2021 को वैक्सीन की डोज फ्रंट लाइन कर्मियों को लगायी जायेगी। उन्होंने बताया कि माह मार्च, 2

पंजाब में तेज़ी से बढ़ रहे हैं कैंसर के मामले

पंजाब में तेज़ी से बढ़ रहे हैं कैंसर के मामले

विशेष संवाददाता February 17 2023 35769

पंजाब राज्य कैंसर संस्थान अमृतसर में रोजाना 70-80 कैंसर रोगियों का इलाज हो रहा है, जबकि हजारों लोग न

कोरोना का डबल अटैक, दिल्ली एम्स ने जारी की एडवाइजरी

कोरोना का डबल अटैक, दिल्ली एम्स ने जारी की एडवाइजरी

एस. के. राणा April 13 2023 33759

एम्स की ओर से अस्पताल में सभी कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। एडवाइजरी के मुताबि

सरोगेट मदर के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कराना होगा तीन साल का बीमा 

सरोगेट मदर के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कराना होगा तीन साल का बीमा 

हे.जा.स. June 24 2022 42895

सरोगेसी से बच्चे की इच्छा रखने वाले परिवार को सरोगेट मदर के लिए भी 36 महीने यानी 3 साल का बीमा लेना

स्लिम शरीर पाने और सुन्दर दिखने के लिए, कम करें वजन

स्लिम शरीर पाने और सुन्दर दिखने के लिए, कम करें वजन

सौंदर्या राय August 11 2022 30131

सुन्दर और आकर्षक दिखने में वजन बहुत बड़ी बाधा है। वजन कम करने के लिए बहुत सी सलाह उपलब्ध हैं लेकिन यह

Login Panel