देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डा० सूर्यकान्त को पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली में किया गया सम्मानित

डा. सूर्यकान्त को यह सम्मान एलर्जी एवं अस्थमा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो के लिए प्रदान किया गया है। उनको अब तक चिकित्सकीय, शैक्षिक, रिसर्च, हिन्दी भाषा व सामाजिक सेवा कार्यों के लिए लगभग 155 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

हुज़ैफ़ा अबरार
March 31 2022 Updated: March 31 2022 04:17
0 31602
डा० सूर्यकान्त को पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली में किया गया सम्मानित पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट दिल्ली में सम्मानित डॉ. सूर्यकान्त

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त को देश के प्रतिष्ठित वल्लभ भाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट दिल्ली में सम्मानित किया गया है । पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट देश का प्रतिष्ठित एलर्जी एवं चेस्ट रोग सम्बन्धी संस्थान है। इसी संस्थान ने डा. सूर्यकान्त को इण्डियन कालेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा एवं एप्लाइड इम्युनोलॉजी के फाउन्डेशन लेक्चर अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

डा. सूर्यकान्त को यह सम्मान एलर्जी एवं अस्थमा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो के लिए प्रदान किया गया है। इण्डियन कालेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा एवं एप्लाइड इम्युनोलॉजी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. एस.एन. गौड, सचिव डा. ए.बी. सिंह व पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट के गवर्निंग बाडी के चेयरमैन डा. वी.एस. चौहान तथा निदेशक डा. राजकुमार ने सम्मानित किया। 

डा. सूर्यकान्त को अब तक चिकित्सकीय, शैक्षिक, रिसर्च, हिन्दी भाषा व सामाजिक सेवा कार्यों के लिए लगभग 155 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। डा. सूर्यकान्त को पहले भी अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन, ट्यूबरकुलोसिस एसोसिएशन ऑफ इण्डिया, इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन, इण्डियन चेस्ट सोसाइटी, नेशनल कालेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन आदि संस्थाओं द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 19 फेलोशिप सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

उन्हें उ० प्र० सरकार द्वारा विज्ञान गौरव अवार्ड, विज्ञान के क्षेत्र में उप्र का सर्वोच्च पुरस्कार और राज्य हिन्दी संस्थान द्वारा विश्वविद्यालय स्तरीय हिन्दी सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

इसके अलावा वह चिकित्सा विज्ञान सम्बंधित विषयों पर 18 किताबें भी लिख चुके हैं तथा एलर्जी, अस्थमा, टी.बी. एवं कैंसर के क्षेत्र में उनके अब तक लगभग 710 शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। वह पिछले दो दशक से अधिक समय से अपने लेखों व वार्ताओं, टी.वी. व रेडियो के माध्यम से लोगो में एलर्जी, अस्थमा, टी.बी, कैंसर जैसी बीमारी से बचाव व उपचार के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं । 

कोरोना काल में जनमानस को बीमारी के बारे में न्यूज चैनल, यूट्यूब , रेडियो एवं अखबार के द्वारा जागरूक कर उन्हें बचा रहें हैं। इसके साथ ही अपने संस्थान में कोरोना पीड़ितों को भी स्वस्थ कर जीवनदान दे रहें हैं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

हे.जा.स. July 18 2022 22700

मंत्रालय ने शनिवार को कहा, ‘‘अभी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे यह पता चलता हो कि बीए.2.75 ओमीक्रो

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, 9 फर्जी अस्पताल को किया गया सीज

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, 9 फर्जी अस्पताल को किया गया सीज

विशेष संवाददाता August 09 2023 31178

स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई करते हुए 9 अवैध अस्पतालों पर शिकंजा कसते हुए सील कर

बाढ़ के बाद अब बीमारियों का खतरा, ऐसे करें बचाव

बाढ़ के बाद अब बीमारियों का खतरा, ऐसे करें बचाव

श्वेता सिंह August 30 2022 31074

यूपी के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हुए है । गंगा, यमुना, बेतवा, चंबल, केन समेत कई नदियों के उफनाने से

राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की 1.33 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं: केंद्र

राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की 1.33 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं: केंद्र

एस. के. राणा June 10 2021 24116

मंत्रालय ने बुधवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के हवाले से बताया कि कुल 23,74,21,808 खुराकों (बरबा

डेंगू पड़ रहा भारी, यूपी के हर जिले के मेडिकल कॉलेज में बनेंगे अलग वॉर्ड

डेंगू पड़ रहा भारी, यूपी के हर जिले के मेडिकल कॉलेज में बनेंगे अलग वॉर्ड

श्वेता सिंह October 21 2022 21932

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिए हैं कि डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी है एवं कुछ जनपदों में अ

60 गायों की मौत मामले पर त्यागपत्र देने वाले 6 पशु चिकित्सकों की गई नौकरी

60 गायों की मौत मामले पर त्यागपत्र देने वाले 6 पशु चिकित्सकों की गई नौकरी

श्वेता सिंह September 14 2022 35548

पशु चिकित्सक संघ ने अल्टीमेटम दिया है कि एलएसडी टीकाकरण का बहिष्कार करेंगे और प्रदेश भर के चिकित्सक

एड्स: लक्षण, कारण, निदान, इलाज और प्रबंधन

एड्स: लक्षण, कारण, निदान, इलाज और प्रबंधन

लेख विभाग December 01 2022 63883

आमतौर पर एड्स संक्रमित साथी के साथ असुरक्षित यौन संबंध स्थापित करने के कारण होता है। यह एचआईवी संक्र

पहले दिन 38 लाख किशोरों का हुआ टीकाकारण

पहले दिन 38 लाख किशोरों का हुआ टीकाकारण

हे.जा.स. January 04 2022 27131

देश में 37.84 लाख बच्चों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी थी। अब तक 15 से 17 उम्र के 49.07 लाख लोगों ने क

लखनऊ में वैक्सिनेशन के प्रति बढ़ रही जागरूकता। 

लखनऊ में वैक्सिनेशन के प्रति बढ़ रही जागरूकता। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 05 2021 24563

सोमवार से राजधानी के 88 अस्पतालों में कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जाएगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी

चेहरे को स्लिम करने के लिए करें एक्सरसाइज।

चेहरे को स्लिम करने के लिए करें एक्सरसाइज।

सौंदर्या राय December 02 2021 47354

आप अपने चेहरे की एक्सरसाइज करके अपने चेहरे को पतला दिखा सकतीं हैं। एक्सरसाइज चेहरे की मांसपेशियों को

Login Panel