











































प्रतीकात्मक
लन्दन। हाल में प्रकाशित प्रयोगशाला में किए गए एक नए अध्ययन में यह जानकारी दी गई है कि खून में वसायुक्त पदार्थों के असामान्य स्तर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा सार्स-सीओवी-2 वायरस से उत्पन्न संक्रमण को 70 प्रतिशत तक कम कर सकती है।
ब्रिटेन में बर्मिंघम यूनिवर्सिटी से अनुसंधानकर्ताओं के नेतृत्व वाली टीम ने प्रयोगशाला में मानव कोशिका पर किए गए प्रयोग में पाया कि फेनोफाइब्रेट और उसके सक्रिय रूप फेनोफाइब्रिक एसिड कोविड-19 की वजह रहे सार्स-सीओवी-2 के संक्रमण को उल्लेखनीय रूप से कम कर सकते हैं।
अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि दवा की सांद्रता का उपयोग करने पर संक्रमण में कमी देखी गई। इसके लिए फेनोफाइब्रेट की मानक क्लिनिकल खुराक का उपयोग किया गया जो सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध है।
अध्ययन की सह-लेखक इटली में सैन राफेल साइंटिफिक इंस्टीट्यूट की एलिजा विसेंजी ने कहा, ‘‘हमारे आंकड़े दर्शाते हैं कि फेनोफाइब्रेट में कोविड-19 के लक्षण कम करने और उसे फैलने से रोकने की क्षमता है।’’
विसेंजी ने कहा, ‘‘विशेषकर निम्न मध्यम आय वाले देशों में अपने व्यापक क्लिनिकल इस्तेमाल और सुरक्षा के लिहाज से अपने बेहतर इतिहास के कारण फेनोफाइब्रेट बेहद सस्ती और दुनियाभर में आसानी से उपलब्ध होने वाली दवा है, जो सुरक्षित भी है।’’
अनुसंधानकर्ताओं ने उल्लेख किया कि दवा अगर क्लिनिकल परीक्षण में खरी उतरती है तो यह उन लोगों के लिए उपयोगी होगी जिन्हें टीका लेने की सलाह नहीं दी जाती या बच्चों, उच्च-रोग प्रतिरोधक बीमारी से पीड़ित तथा रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने वाली दवा लेने वालों के लिए उपयोगी होगी।
फेनोफाइब्रेट को अमेरिका के यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) और ब्रिटेन के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड केयर एक्सीलेंस (एनआईसीई) समेत दुनिया के कई देशों ने इस्तेमाल के लिए मान्यता दी है।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1239
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 840
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 518
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 476
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 469
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 371
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 357
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 350
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 308
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 301
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 266
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5915
एस. के. राणा February 01 2026 0 5894
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5544
एस. के. राणा January 13 2026 0 5103
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87442
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35617
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36092
लेख विभाग March 19 2022 0 35672
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73477
वर्ल्ड लंग कैंसर दिवस के अवसर पर केजीएमयू रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा संगोष्ठी का अयोजन किया गया
मिशन पोषण 2.0, मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति के तहत समाहित होंगी सभी योजनायें वर्ष 2021 -22 के बजट
गोल्डन ऑवर अक्सर एक ऐसा समय होता है जो यह तय करता है कि मरीज बच पाएगा या नहीं। ऐसा इसलिए है क्योंकि
डॉ. जीपी गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि अस्पताल में वेंटिलेटर यूनिट में डायलिसिस की सुविधा नहीं ह
राजधानी के गोमतीनगर स्थित पूर्वांचल किंग्स कोर्ट अपार्टमेंट में मुफ्त चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर आयोजि
आँखों के आस-पास के हिस्से को मॉइस्चराइज करने से आँखों की ख़ूबसूरती सबसे ज्यादा बेहतर बनती है। इसके
सोमवार सुबह से एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर चले गए। इसे लेकर सभी एंबुलेंस का चक्का जाम हो गया। कॉल सेंटर
यूक्रेन से लौटे भारतीयों में बड़ी संख्या में छात्र हैं और वह भी वे, जो वहां मेडिकल की पढ़ाई के लिए ग
कोविड मामलों में उछाल को देखते हुए जिनपिंग की सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने का प्रयास कर रह
स्तनों को दृढ़ करने के लिए कुछ व्यायाम और अभ्यास का उपयोग कर सकते हैं। सर्जिकल विकल्प भी उपलब्ध हैं,

COMMENTS