देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं: विशेषज्ञ

वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन का तेजी से फैलना इस बात का संकेत है कि आगे भी कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं।

हे.जा.स.
January 17 2022 Updated: January 18 2022 02:16
0 32935
भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं: विशेषज्ञ प्रतीकात्मक

वाशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों और ओमिक्रॉन (Omicron) के फैलने के बाद वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन का तेजी से फैलना इस बात का संकेत है कि आगे भी कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं। विशेषज्ञों ने साफ किया कि तेजी से फैलता संक्रमण हर बार वायरस के म्यूटेंट में बदलाव का मौका देता है। कोरोना के अन्य स्वरूप की तुलना में ओमिक्रॉन ऐसे समय तेजी से फैल रहा है, जब दुनियाभर में कोरोना संक्रमण और कोरोनारोधी टीका लगने के बाद प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत हुई है। इसका मतलब साफ है कि वायरस आगे भी अपना स्वरूप बदलेगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस के नए वैरिएंट क्या होंगे और महामारी को किस तरह आकार देंगे, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। वहीं, विशेषज्ञों ने साफ किया कि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि ओमिक्रॉन संक्रमण (Omicron Infection) से मामूली बीमार होंगे या मौजूदा टीका उसके खिलाफ प्रभावी होगा। 

ज्यादा संक्रामक है ओमिक्रॉन
बोस्टन विश्वविद्यालय (Boston University) के संक्रामक रोग महामारी विज्ञानी लियोनार्डो मार्टिनेज का कहना है कि ओमिक्रॉन नवंबर में सामने आया है और तेजी से दुनिया में फैल गया। शोध बताते हैं कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से कोरोना का ये नया स्वरूप ज्यादा संक्रामक है। इससे उन लोगों के भी संक्रमित होने की संभावना है, जो पहले से ही कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और ऐसे लोग जो कोरोना टीके की खुराक ले चुके हैं। 

जॉन्स हॉपकन्सि यूनिवर्सिटी के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. स्टुअर्ट कैंपबेल रे का कहना है कि ऐसे स्वस्थ लोग जो घर या स्कूल से दूर हैं, उनमें भी ओमिक्रॉन आसानी से फैल सकता है। खासकर जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, ये उनमें रहकर वायरस के और शक्तिशाली म्यूटेशन विकसित कर सकता है। हालांकि ओमिक्रॉन से संक्रमित लोग डेल्टा की तुलना में कम गंभीर बीमार होते हैं।

वायरस के समय के साथ कम घातक होने की उम्मीद
वहीं विशेषज्ञों ने वायरस के समय के साथ कम घातक होने की संभावना जताई है। वे कहते हैं कि कोरोना का जब पहला स्वरूप सामने आया था तो कोई भी इससे नहीं बचा, टीके और संक्रमण दोनों ने ही दुनिया के अधिकांश हिस्सों में कोरोना के प्रति प्रतिरक्षा प्रणाली प्रदान की, लेकिन वायरस ने खुद को बदल लिया। वायरस के स्वरूप में बदलाव के कई संभावित कारण हैं। ये पशुओं में जाकर भी अपने स्वरूप में बदलाव कर सकता है। जैसा कि देखा गया है कि घर के पालतु कुत्तों, बिल्ली, हिरण आदि में वायरस पाया गया है। एक संभावना ये भी है कि कोरोना के दोनों स्वरूपों से संक्रमित हो चुके मरीज में जाकर वायरस अपना स्वरूप बदल लें।

टीकाकरण ही बचाव
विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक विश्व में टीकाकरण की दर कम है, तो इसपर रोक लगाना संभव नहीं है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेबियस ने कहा कि भवष्यि के वैरिएंट से लोगों की रक्षा करना इस बात पर निर्भर करता है कि दुनियाभर की 70 फीसदी आबादी को टीका लगाया जाए। 

जॉन्स हॉपकिन्स वश्विवद्यिालय (Johns Hopkins University) के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में ऐसे दर्जनों देश हैं जहां एक चौथाई से भी कम आबादी को पूरी तरह से टीका लगाया गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका में लोग टीके का विरोध कर रहे हैं। टोरंटो के सेंट माइकल अस्पताल में सेंटर फॉर ग्लोबल हेल्थ रिसर्च के डॉ प्रभात झा ने कहा कि अमेरिका, अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका और अन्य जगहों पर टीकाकरण की दर कम है, जो बड़ी विफलता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन के सब-स्ट्रेन को लेकर चिंता जताई

डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन के सब-स्ट्रेन को लेकर चिंता जताई

हे.जा.स. February 19 2022 32020

कोरोना वायरस महामारी में तीसरी लहर लाने वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट का असर दुनिया भर में धीमा हो रहा है। क

क्या आप भी मीठे के शौकीन हैं? तो हो जाएं सावधान!

क्या आप भी मीठे के शौकीन हैं? तो हो जाएं सावधान!

लेख विभाग June 04 2023 43270

ज्यादा मीठा खाना से शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। दिल से संबंधित बीमारियां, कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ

स्कूली बच्चें गांव तक लोगों का ब्लड-प्रेशर रजिस्टर करें: पद्मभूषण डॉ देवी प्रसाद शेट्टी

स्कूली बच्चें गांव तक लोगों का ब्लड-प्रेशर रजिस्टर करें: पद्मभूषण डॉ देवी प्रसाद शेट्टी

admin September 24 2022 29335

डॉ राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल आनं

आइवरमेक्टिन के कारण यूपी में कोविड-19 पर रोक लगी: डॉ सूर्यकान्त

आइवरमेक्टिन के कारण यूपी में कोविड-19 पर रोक लगी: डॉ सूर्यकान्त

रंजीव ठाकुर July 24 2022 28018

कोविड 19 महामारी ने पिछले ढाई साल से मानवता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। विश्व आइवरमेक्टिन दिवस

प्राकृतिक चिकित्सा का विश्वस्तरीय केंद्र गोरखपुर का आरोग्य मंदिर

प्राकृतिक चिकित्सा का विश्वस्तरीय केंद्र गोरखपुर का आरोग्य मंदिर

हुज़ैफ़ा अबरार January 22 2023 92180

आरोग्य मंदिर के निदेशक डॉ. विमल कुमार मोदी ने बताया कि  आरोग्य मंदिर में अधिकतर दमा, कब्ज, मधुमेह, स

इंदौर में कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल की शुरूआत

इंदौर में कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल की शुरूआत

विशेष संवाददाता November 02 2022 89457

इंदौर में एक और बड़े अस्पताल की शुरुआत हुई है। बांबे अस्पताल, अपोलो, मेंदाता जैसे बड़े अस्पतालों के

एनटीपीसी में डॉक्टरों के 97 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए

एनटीपीसी में डॉक्टरों के 97 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए

एस. के. राणा March 02 2022 36057

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC Limited) ने GDMO, मेडिकल स्पेशलिस्ट और अन्य सहित 97 पदों क

कैंसर रोगियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में प्रभावी है रिप्रोसैल

कैंसर रोगियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में प्रभावी है रिप्रोसैल

हुज़ैफ़ा अबरार January 21 2022 32924

इस सप्लीमेंट के क्रिया ऐक्शन मेकनिज़म की मूल अवधारणा यह है कि प्रमुख प्रोटीन, एटीपी (एडीनोसिन ट्राइ

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच रूस में 11 दिन के लिए लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच रूस में 11 दिन के लिए लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान।

हे.जा.स. October 29 2021 33857

सरकार ने दूसरे देशों की तरह सख्त लॉकडाउन का ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन मॉस्कों में गुरुवार से 7 नवं

प्रोटीन जागरूकता सप्ताह 24 से 31 जुलाई को मनाया जायेगा। 

प्रोटीन जागरूकता सप्ताह 24 से 31 जुलाई को मनाया जायेगा। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 23 2021 23793

शहरों में रहने वाले 73 प्रतिशत धनी लोगों में प्रोटीन की कमी है और उनमें से 93 प्रतिशत लोगों को यह जा

Login Panel