देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

डॉ अर्चना शर्मा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी: मुख्यमंत्री

डॉक्टरों के बचाव में सरकार ने दौसा के एसपी को हटाने, लालसोट पुलिस स्टेशन के एसएचओ के निलंबन और वहीं के डीएसपी को तैनाती आदेश के इंतजार में डाल देने के आदेश दिए हैं।  

विशेष संवाददाता
March 31 2022 Updated: March 31 2022 22:53
0 31017
डॉ अर्चना शर्मा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी: मुख्यमंत्री प्रतीकात्मक

जयपुर। बीते दिनों एक मरीज की मौत का जिम्मेदार ठहराए जाने और पुलिस द्वारा भादवि की धारा 302 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज़ करने से आहात डॉक्टर अर्चना शर्मा को ने आत्महत्या (suicide) कर ली थी। पूरे देश में डॉक्टरों का विरोध देखते हुए राजस्थान प्रदेश सरकार ने दौसा के एसपी को हटाने के आदेश दे दिए हैं और दो अन्य पुलिस अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई की । 

मामला राजस्थान के दौसा (Dausa) का है जहां 42 वर्षीय डॉ अर्चना शर्मा (Dr Archana Sharma) अपने पति के साथ मिलकर एक निजी अस्पताल चलाती थीं। वो उसी अस्पताल में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ (gynecologist) के रूप में काम भी करती थीं। रविवार 27 मार्च की रात उनके अस्पताल में प्रसव पीड़ा से गुजर रही एक 22 वर्षीय महिला को लाया गया था। लेकिन प्रसव कक्ष में इलाज के दौरान ही महिला की स्थिति ज्यादा खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसके रिश्तेदारों ने उसकी मौत के लिए अस्पताल को जिम्मेदार ठहराया और लापरवाही का आरोप लगाया।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर अर्चना शर्मा ने सुसाइड नोट (Suicide note) में लिखा है कि पीड़ित महिला की मौत एक्यूट पोस्टपार्टम हैमराज (PPH) नाम की अवस्था से हुई थी, जिसमें प्रसव के दौरान बहुत ज्यादा खून बह जाता है। उन्होंने लिखा, "मैं अपने पति और बच्चों से बहुत प्यार करती हूं। कृपया मेरी मौत के बाद उन्हें परेशान न करें। मैंने कोई गलती नहीं की और किसी की जान नहीं ली।  

मामले के तूल पकड़ने के बाद बुधवार 30 मार्च को राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने एक बैठक बुलाई जिसमें इस मामले से संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया गया। डॉक्टरों के बचाव में सरकार गहलोत ने दौसा के एसपी अनिल कुमार को हटाने, लालसोट पुलिस स्टेशन के एसएचओ अंकेश कुमार के निलंबन और वहीं के डीएसपी शंकर लाल को तैनाती आदेश के इंतजार में डाल देने के आदेश दिए हैं।  

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर लिखा कि हम सभी डॉक्टरों को भगवान का दर्जा देते हैं। हर डॉक्टर मरीज की जान बचाने के लिए अपना पूरा प्रयास करता है परंतु कोई भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना होते ही डॉक्टर पर आरोप लगाना न्यायोचित नहीं है" गहलोत ने यह भी लिखा, "अगर इस तरह डॉक्टरों को डराया जाएगा तो वे निश्चिंत होकर अपना काम कैसे कर पाएंगे।

हम सभी को सोचना चाहिए है कि कोविड महामारी या अन्य दूसरी बीमारियों के समय अपनी जान का खतरा मोल लेकर सभी की सेवा करने वाले डॉक्टरों से ऐसा बर्ताव कैसे किया जा सकता है" उन्होंने त्वरित कार्रवाई के अलावा मामले में प्रशासनिक जांच के भी आदेश दिए हैं। इसके अलावा शर्मा को "आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई" करने के भी आदेश दिए हैं। 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, "इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने, आवश्यक सुझाव देने हेतु अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। इस कमेटी में शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा, पुलिस व विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा चिकित्सक शामिल होंगे"। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दी गयी ये सलाह

आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दी गयी ये सलाह

आरती तिवारी May 01 2023 33310

कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। मास्क लगाएं, दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें और बा

 कर्मचारियों का धरना, मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

कर्मचारियों का धरना, मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

विशेष संवाददाता July 23 2023 38333

102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ,सहरसा के सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न समस्याओं का समाधान

स्वास्थ्य विभाग में तबादले के जिन्न को काबू करेंगे सीएम योगी, गिरेगी गाज़

स्वास्थ्य विभाग में तबादले के जिन्न को काबू करेंगे सीएम योगी, गिरेगी गाज़

रंजीव ठाकुर July 12 2022 22070

हेल्थ जागरण ने बताया था कि 14 जुलाई को बहुत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य महानिदेशक के क

गले के संक्रमण की न करें अनदेखी।

गले के संक्रमण की न करें अनदेखी।

लेख विभाग January 08 2021 26849

कई बार गले के इंफेक्शन (Throat Infection) का कारण मौसम में बदलाव होता है तो कई बार धूम्रपान और बैक्ट

राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लागू प्रतिबंधों में दिया ढील, कड़ाई जारी रहेगी। 

राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लागू प्रतिबंधों में दिया ढील, कड़ाई जारी रहेगी। 

हे.जा.स. January 29 2021 24686

किसी बंद स्थान पर अधिकतम 200 व्यक्तियों या उस स्थान की क्षमता के पचास फीसदी लोग को ही एक साथ उपस्थित

मेदांता अस्पताल में 9 दिन के नवजात की ओपन हार्ट सर्जरी कर बचाई गई जान

रंजीव ठाकुर September 16 2022 129474

मेदांता अस्पताल में हाल ही में 9 दिन की एक नवजात बच्ची का इलाज किया गया जो कि डक्ट डिपेंडेंट पल्मोनर

आयुष दाखिले में एसटीएफ ने किया फर्जीवाड़े का खुलासा

आयुष दाखिले में एसटीएफ ने किया फर्जीवाड़े का खुलासा

अबुज़र शेख़ November 21 2022 25034

यह खुलासा तीन दिन पहले गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद हुआ है। इसमें दो चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों के

सावधान लखनऊ, कोरोना पसार रहा अपने पाँव  

सावधान लखनऊ, कोरोना पसार रहा अपने पाँव  

हुज़ैफ़ा अबरार January 08 2022 24690

लखनऊ में सक्रिय मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 577 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई ह

अब हर 15 तारीख को मनेगा एकीकृत निक्षय दिवस

अब हर 15 तारीख को मनेगा एकीकृत निक्षय दिवस

हुज़ैफ़ा अबरार January 10 2023 39859

इस दिवस को एकीकृत निक्षय दिवस के रूप में मनाते हुए क्षय रोग के साथ कुष्ठ रोग फाइलेरिया मलेरिया चिकन

Effect of a test-and-treat approach to vitamin D supplementation on risk of all cause acute respiratory tract infection and covid-19: phase 3 randomised controlled trial

Effect of a test-and-treat approach to vitamin D supplementation on risk of all cause acute respiratory tract infection and covid-19: phase 3 randomised controlled trial

British Medical Journal February 18 2023 35736

Among people aged 16 years and older with a high baseline prevalence of suboptimal vitamin D status,

Login Panel