देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

चीन में कोरोना का तांडव, सेना उतरी मैदान में

चीन में आए दिन कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां 27 से अधिक  प्रांत कोरोना महामारी की चपेट में आ गए हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 16 हजार 412 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जो करीब दो साल पहले पहली लहर के चरम के बाद से सबसे अधिक है।

हे.जा.स.
April 06 2022 Updated: April 06 2022 22:55
0 22299
चीन में कोरोना का तांडव, सेना उतरी मैदान में प्रतीकात्मक

बीजिंग। चीन में आए दिन कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां 27 से अधिक  प्रांत कोरोना महामारी की चपेट में आ गए हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 16 हजार 412 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जो करीब दो साल पहले पहली लहर के चरम के बाद से सबसे अधिक है। शंघाई में एक दिन में रिकॉर्ड 8 हजार 581 केस दर्ज किए गए हैं। देश के कई प्रांतों में बेहद ही खतरनाक ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) फैल गया है, जिससे लोगों के बीच एक बार दहशत का माहौल है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि चीनी प्रशासन ने देश की वीत्तिय राजधानी शंघाई में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इतना ही नहीं यहां दो करोड़ से ज्यादा नागरिकों की कोरोना जांच के लिए सख्त पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। बता दें कि शहर में 28 मार्च को दो चरणों के लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी। इस दौरान लोगों को घर में रहने के लिए कहा जा रहा है। बाहर निकलने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  इतना ही नहीं शहर में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप पड़ गई हैं। विदेशों कों निर्यात किए जाने वाले सामानों की सप्लाई रोक दी गई है।

कोरोना को हराने के लिए सेना भी उतरी मैदान में
चीन ने सोमवार से जांच का बड़ा अभियान छेड़ दिया है। जांच के लिए सेना के जवानों व डॉक्टरों को बड़ी संख्या में मैदान में उतारा गया है। चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के 2000 से ज्यादा चिकित्साकर्मियों को रविवार को शंघाई भेजा गया, ताकि वहां कोरोना जांच में नागरिक प्रशासन की मदद की जा सके। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जियांग्सू, जेजियांग और बीजिंग समेत कई प्रांतों से भी डॉक्टरों व चिकित्साकर्मियों को वहां भेजा गया है। इस तरह करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों की टीम जांच अभियान में जुटी है। 

दो चरणों में लॉकडाउन
शंघाई में पिछले सोमवार को दो-चरणों में लॉकडाउन किया गया था। इसमें सभी लोगों को घरों में कैद रहने को कहा गया है। यहां रविवार को 8,581 एसिम्टोमैटिक और 425 सिम्टोमैटिक केस मिले थे। जांच अभियान के दौरान शहरवासियों का न्यूक्लिक एसिड टेस्ट किया जा रहा है। वहीं, नागरिकों को अपने स्तर पर एंटीजन टेस्ट के लिए भी कहा गया है।  वैश्विक मानदंडों के मुताबिक शंघाई में कोराना की लहर ज्यादा तेज नहीं है, लेकिन चीन जिस ढंग से कोराना टेस्टिंग, ट्रैसिंग व क्वारंटाइन के कदम कर महामारी पर काबू पाता है, उस लिहाज से यह अहम है। चीन में सख्त क्वारंटाइन नियम हैं, उसके तहत सभी संक्रमित मरीजों व उनके संपर्क में आए लोगों को अन्य लोगों से अलग कर दिया जाता है। 

क्वारंटीन केंद्रों पर भीड़, स्वच्छता की कमी व खाने-पीने के सामान व आवश्यक दवाओं की कमी से वहां भेजे गए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने महामारी पर तेजी व सख्ती से काबू पाने का निर्देश दिया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

प्रसव के बाद रक्तस्राव और तीन मिनट के गोल्डन पीरियड को लेकर प्रशिक्षण आयोजित

प्रसव के बाद रक्तस्राव और तीन मिनट के गोल्डन पीरियड को लेकर प्रशिक्षण आयोजित

admin August 30 2022 29038

गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी द्वारा कई अस्पतालों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रसव के बाद होने वाले रक्तस्र

शर्मनाक: छोटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला बाल पुष्टाहार चोरी

शर्मनाक: छोटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला बाल पुष्टाहार चोरी

विशेष संवाददाता August 03 2022 39353

आंगनबाड़ी केंद्र के छोटे बच्चों एवं गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिलने वाला बाल पुष्टाहार चोरी कर लिय

वर्ल्ड विजऩ इंडिया के पोषण माह मेले का रोशन जैकब ने किया उदघाटन

वर्ल्ड विजऩ इंडिया के पोषण माह मेले का रोशन जैकब ने किया उदघाटन

हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2022 21478

जब कोई बच्चा अल्प पोषण से पीडि़त होता है, तो यह बच्चे की संज्ञानात्मक विकास पर असर डालता है। सरकार इ

जिला अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

जिला अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

आरती तिवारी September 12 2022 29065

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक वृंदावन पहुंचे। जहां ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और

मेडिकल स्टडी: मंकीपाक्स संक्रमण के बाद हो सकती है दिल की गंभीर बीमारी

मेडिकल स्टडी: मंकीपाक्स संक्रमण के बाद हो सकती है दिल की गंभीर बीमारी

रंजीव ठाकुर September 04 2022 31861

जर्नल ऑफ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक केस स्टडी के अनुसार मंकीपाक्स संक्रमण के बा

16 माह के बच्चे के अंगदान से बची कई जिंदगियां

16 माह के बच्चे के अंगदान से बची कई जिंदगियां

विशेष संवाददाता August 26 2022 27053

रिशांत के जाने के बाद से घर में गम का माहौल है लेकिन दो लोगों को नया जीवन मिलने से परिवार को थोड़ा स

सिंगापुर में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 9,420 लोग मिले संक्रमित

सिंगापुर में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 9,420 लोग मिले संक्रमित

हे.जा.स. February 15 2022 28511

सिंगापुर में कोरोना वायरस के नए मामलों में से 2,349 मामलों का पीसीआर टेस्ट के तहत पता चला है जबकि 7,

इराकी महिला की गुरूग्राम के अस्पताल में की गई दुर्लभ सर्जरी

इराकी महिला की गुरूग्राम के अस्पताल में की गई दुर्लभ सर्जरी

विशेष संवाददाता November 27 2022 25047

फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एक बयान में कहा कि डॉक्टरों की एक टीम ने 'पावर स्पाइरल एंटेरो

आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं ये फूड्स

आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं ये फूड्स

आरती तिवारी October 11 2022 27535

आपको बता दें कि स्ट्रेस से तात्पर्य शारीरिक और भावनात्मक रूप से चिंता महसूस होना है. तनाव और मानसिक

Infertility, recurrent pregnancy loss, and risk of stroke: pooled analysis of individual patient data of 618 851 women

Infertility, recurrent pregnancy loss, and risk of stroke: pooled analysis of individual patient data of 618 851 women

British Medical Journal January 13 2023 29324

A history of recurrent miscarriages and death or loss of a baby before or during birth could be cons

Login Panel