देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

जानिए गर्मियों में लीची क्यों खानी चाहिए?

लीची खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। इम्यूनिटी से लेकर हाइड्रेशन तक लीची आपके स्वास्थ्य को कई तरह से बढ़ावा दे सकती है।आइए जानते हैं लीची में कौन-कौन से गुण छिपे हुए हैं और आपको इसका सेवन क्यों करना चाहिए?

लेख विभाग
May 20 2023 Updated: May 21 2023 12:03
0 50070
जानिए गर्मियों में लीची क्यों खानी चाहिए? गर्मियों में लीची खाने के हैं कई फायदे

यह रसदार फल एक बेहतरीन सीजनल ट्रीट है जिसे आपको मिस नहीं करना चाहिए। गर्मियों में लीची बॉडी को हाइड्रेटेड रखती है। त्वचा के लिए लीची के फायदे (Benefits Of Litchi For Skin) बेहतरीन हैं। इम्यूनिटी से लेकर हाइड्रेशन तक लीची आपके स्वास्थ्य को कई तरह से बढ़ावा दे सकती है। लीची में विटामिन सी, विटामिन डी, मैग्नीशियम, राइबोफ्लेविन, कॉपर, फॉस्फोरस और पानी सभी प्रचुर मात्रा में होते हैं. लीची सेहत को कौन से फायदे पहुंचाती हैं आइए यहां जानें इस बारे में सबकुछ-

पाचन- Digestion

लीची का फाइबर होता है जो मल त्याग को कंट्रोल करके पाचन में सहायता कर सकता है। यह कब्ज जैसी पाचन समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है।

 

एंटीऑक्सीडेंट गुण- Antioxidant properties

लीची में कई सारे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये बॉडी को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं। लीची को खाने से आपको हेल्दी रहने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण हृदय को स्वस्थ बनाए रखते हैं। खुद को मौसमी बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो आप लीची खा सकते हैं।

बीपी- BP

लीची खाने से बीपी भी कंट्रोल में रहता है। लीची में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसलिए ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप लीची भी खा सकते हैं।

 

इम्यूनिटी- immunity

एक हेल्दी इम्यूनिटी बीमारियों की रोकथाम में सहायता कर सकती है। लीची को अपनी डाइट में शामिल करने से आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकते हैं। यह फल विटामिन सी से भरपूर होता है।

 

हेल्दी स्किन- Healthy skin

लीची खाने से आपके बाल और स्किन भी हेल्दी बनी रहती है। इसमें विटामिन ई होता है. इससे आप त्वचा को सनबर्न और जलन से बचा पाते हैं। लीची में कॉपर भी होता है। इससे बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद मिलती है। इसलिए आप हेल्दी स्किन और हेयर के लिए रोजाना लीची भी खा सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जानिए, खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद

जानिए, खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद

admin August 29 2022 28827

दोपहर का खाना खाने के बाद कुछ लोग झपकी लेना पसंद करते हैं। पर कामकाजी लोगों के साथ ऐसा संभव नहीं हो

देश में तेरह हज़ार पर सिमटी कोरोना संक्रमण महामारी, जल्द खत्म होने के संकेत

देश में तेरह हज़ार पर सिमटी कोरोना संक्रमण महामारी, जल्द खत्म होने के संकेत

एस. के. राणा February 22 2022 27430

देश में कोरोना महामारी का प्रसार तेजी से कम होता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या में जहां भारी कमी ह

यूपी में लंपी वायरस के खिलाफ महाअभियान

यूपी में लंपी वायरस के खिलाफ महाअभियान

आरती तिवारी October 13 2022 33370

लम्पी के खिलाफ यूपी में  टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा पशुओं को फ्री

पीलिया कोई बीमारी नहीं, यह लीवर एवं रक्त संबंधी अलग-अलग बीमारियों का लक्षण है: डॉ अभिषेक

पीलिया कोई बीमारी नहीं, यह लीवर एवं रक्त संबंधी अलग-अलग बीमारियों का लक्षण है: डॉ अभिषेक

लेख विभाग March 21 2022 30176

जब किसी संक्रमण या चोट के कारण लीवर को क्षति पहुँचती है तब वह बिलीरुबिन को रक्त से अलग नहीं कर पाता

अपोलो हॉस्पिटल्स ने खर्चों में कटौती कर समाप्त तिमाही में अर्जित किया 49.14 प्रतिशत लाभ।     

अपोलो हॉस्पिटल्स ने खर्चों में कटौती कर समाप्त तिमाही में अर्जित किया 49.14 प्रतिशत लाभ।     

हे.जा.स. February 15 2021 18221

रोगियों को शिक्षित करने के हमारे सफल प्रयासों का यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि अपोलो अस्पताल समूह बह

श्रावस्ती में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन

श्रावस्ती में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन

विशेष संवाददाता February 27 2023 30529

राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को मिलेगा दूसरा मौका, ये चिकित्सक भी कर सकते हैं आवेदन

सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को मिलेगा दूसरा मौका, ये चिकित्सक भी कर सकते हैं आवेदन

श्वेता सिंह October 21 2022 27485

इसमें 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सक भी आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश में पुनर्नियुक्ति से भ

अरुणाचल प्रदेश में मेडिसिन फ्रॉम द स्काई हेल्थकेयर सर्विस शुरू, ड्रोन से मंगवाइए दवाएं

अरुणाचल प्रदेश में मेडिसिन फ्रॉम द स्काई हेल्थकेयर सर्विस शुरू, ड्रोन से मंगवाइए दवाएं

विशेष संवाददाता August 17 2022 31179

अरुणाचल प्रदेश में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए एक नयी मुहीम शुरू की गई है जिसके त

In patients with knee osteoarthritis, aerobic exercise is likely the most beneficial exercise: Research

In patients with knee osteoarthritis, aerobic exercise is likely the most beneficial exercise: Research

British Medical Journal October 25 2025 4312

Primary outcomes included pain, function, gait performance, and quality of life, assessed at short t

महिला नर्सिंग कर्मचारियों का विरोध जारी

महिला नर्सिंग कर्मचारियों का विरोध जारी

हे.जा.स. May 22 2023 42355

आज महिला नर्सिंग कर्मचारियों ने मिनी सचिवालय की सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है

Login Panel