देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में कोविड वैक्सीन की एक भी डोज ना लेने वालों का आंकड़ा करोडों के पार

देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 200 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं लेकिन ऐसे लोगों की संख्या भी करोड़ो में हैं जिन्होंने एक भी डोज नहीं ली है।

रंजीव ठाकुर
July 24 2022 Updated: July 24 2022 14:29
0 27766
देश में कोविड वैक्सीन की एक भी डोज ना लेने वालों का आंकड़ा करोडों के पार प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 200 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं लेकिन ऐसे लोगों की संख्या भी करोड़ो में हैं जिन्होंने एक भी डोज नहीं ली है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार (Union Minister of State for Health Bharti Praveen Pawar) ने शुक्रवार को लोकसभा (Lok Sabha) में बताया कि देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 200 करोड़ से अधिक खुराकें (200 crore doses of Covid vaccine) दी जा चुकी हैं जिसमे पहली, दूसरी और बूस्टर डोज (booster doses) शामिल है। लेकिन 18 जुलाई तक देश में लगभग 4 करोड़ लोगों ने पहली भी खुराक नहीं ली हैं (not taken the first dose)। 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Union Ministry of Health and Family Welfare) की जानकारी के मुताबिक 98% वयस्क लोगों को कोविड-वैक्सीन की कम से कम एक डोज (at least one dose of the Covid-vaccine) दी जा चुकी है। जबकि सरकारी टीकाकरण केंद्रों (government immunization centers) पर 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों को एहतियाती खुराक देने के लिए एक विशेष 75-दिवसीय अभियान 15 जुलाई से शुरू हो चुका है। 

केंद्र सरकार कोरोना के खिलाफ मुफ्त टीकाकरण अभियान (free vaccination campaign against Corona) चला रही है। हाल ही में केंद्र सरकार ने सभी पात्र वयस्कों को मुफ्त बूस्टर डोज देने के लिए 75-दिवसीय विशेष अभियान भी शुरू किया है। अभियान कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव (Campaign COVID Vaccination Amrit Mahotsav) का उद्देश्य पात्र लोगों के बीच कोविड की एहतियाती खुराक (precautionary doses of COVID) को बढ़ावा देना है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

चंदन हॉस्पिटल ने विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया

चंदन हॉस्पिटल ने विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया

हुज़ैफ़ा अबरार October 29 2025 4312

गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को संबोधित करते हुए, डॉ. ऋत्विज बिहारी प्रमुख और अध्यक्ष न्यूरोलॉजी विभाग चंद

अपोलोमेडिक्स में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा उपलब्ध हैं: डॉ मयंक सोमानी

अपोलोमेडिक्स में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा उपलब्ध हैं: डॉ मयंक सोमानी

रंजीव ठाकुर July 30 2022 44696

अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉ

टीबी मरीजों को गोद लेने वाले 5000 से अधिक निक्षय मित्र पोर्टल पर पंजीकृत

टीबी मरीजों को गोद लेने वाले 5000 से अधिक निक्षय मित्र पोर्टल पर पंजीकृत

रंजीव ठाकुर September 07 2022 50517

टीबी मरीजों को गोद लेने वाले 5000 से अधिक निक्षय मित्रों को अब तक निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत किया जा च

कैसे करें आँखों का आकर्षक मेकअप?

कैसे करें आँखों का आकर्षक मेकअप?

सौंदर्या राय September 28 2021 70278

आइशैडो को अपनी आइलिड पर, आपकी लैश लाइन के करीब सेंटर से स्टार्ट करने और बाहर की ओर ब्लेन्ड करते हुए

सीएम नीतीश ने किया मानसिक आरोग्यशाला का उद्घाटन

सीएम नीतीश ने किया मानसिक आरोग्यशाला का उद्घाटन

आरती तिवारी September 16 2022 36938

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के कोईलवर के इकलौती मानसिक आस्पताल का उद्घाटन किया है। इस दौरान डिप्टी

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड में वेदालाइफ-निरामयम् का उद्घाटन किया 

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड में वेदालाइफ-निरामयम् का उद्घाटन किया 

विशेष संवाददाता May 05 2022 32911

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड में वेदालाइफ-निरामयम् की स्थापना से प्रदेश में पलायन घटे

कोविड रोधी टीका:  संक्रमण से स्वस्थ्य होने के 3 माह बाद लें, स्तनपान कराने वाली माताएं भी लगवा सकती हैं ।

कोविड रोधी टीका: संक्रमण से स्वस्थ्य होने के 3 माह बाद लें, स्तनपान कराने वाली माताएं भी लगवा सकती हैं ।

हुज़ैफ़ा अबरार May 21 2021 28207

एक्सपर्ट ग्रुप ने कहा है स्तनपान कराने वाली महिला भी कोविड 19 टीकाकरण करा सकती है। कोविड टीकाकरण से

कोरोना-रोधी टीका आने से मरीज़ों का भय हुआ खत्म, ओपीडी में बढ़ी संख्या - डॉ एस के नंदा  

हुज़ैफ़ा अबरार February 18 2021 34583

हमलोग उनको सोशल डिस्टैन्सिंग, मास्क और सैनिटाइज़र के बारे में बताते थें। जिससे उनका भय काम हो। लॉकडाउ

वाराणसी में 50 हजार लोगों को नहीं मिला आयुष्मान कार्ड

वाराणसी में 50 हजार लोगों को नहीं मिला आयुष्मान कार्ड

विशेष संवाददाता March 04 2023 28709

गोल्डन कार्ड का आवेदन करने वाले जिन लोगों को कार्ड नहीं मिल पाया है, उनकी समस्या के बारे में संबंधित

अब कृत्रिम त्वचा से भरेगा घाव दिखेगी स्पाटलेस स्‍किन

Login Panel