देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डेंगू की एंटी वायरल दवा ईजाद, ट्रायल की तैयारी शुरू

मुंबई की फार्मास्युटिकल कंपनी ने डेंगू के लिए एंटी वायरल ड्रग तैयार की है। इसका लैब के बाद दूसरे चरण में बुखार पीड़ित चूहों पर किया गया ट्रायल भी सफल रहा। डीजीसीआइ से मनुष्यों पर क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति मिलने के बाद देश के आठ स्थानों पर ट्रायल पूरे प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जाना है।

श्वेता सिंह
September 03 2022 Updated: September 03 2022 04:44
0 32075
डेंगू की एंटी वायरल दवा ईजाद, ट्रायल की तैयारी शुरू प्रतीकात्मक चित्र

कानपुर (लखनऊ ब्यूरो)। कई वायरस ऐसे हैं जिनकी वैक्सीन अभी तक नहीं बनी है और वे देश-दुनिया में कहर बरपा रहें हैं। ऐसा ही एक वायरस है डेंगू का। लेकिन अब अच्छी खबर यह है कि डेंगू की एंटी वायरल दवा ईजाद कर ली गई है और इसके दो चरण के परीक्षण सफल रहे हैं।

मच्छरों से होने वाली एक प्रमुख बीमारी (mosquito-borne disease) डेंगू का इलाज (dengue treatment) अब सम्भव हो सकेगा। हर साल जून-जुलाई से लेकर अक्टूबर-नवंबर तक डेंगू का प्रकोप चलता है और दवा ना होने से यह वायरस जानलेवा सिद्ध होता है। डेंगू की एंटी वायरल दवा ईजाद कर ली गई है और इसके दो चरण के परीक्षण सफल रहे हैं।

मुंबई की फार्मास्युटिकल कंपनी ने डेंगू के लिए एंटी वायरल ड्रग (dengue anti-viral drug) तैयार की है। इसका लैब के बाद दूसरे चरण में बुखार पीड़ित चूहों (fever-stricken rats) पर किया गया ट्रायल भी सफल रहा। डीजीसीआइ से मनुष्यों पर क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति मिलने के बाद देश के आठ स्थानों पर ट्रायल पूरे प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जाना है।

ड्रग कंट्रोल जनरल आफ इंडिया (DGCI) से देश के आठ सेंटर्स पर डेंगू की एंटी वायरल दवा के ट्रायल (clinical trials) की अनुमति दी गई है। प्रत्येक सेंटर पर डेंगू मरीजों पर ट्रायल होगा, 5 दिन तक मरीजों को दवा दी जाएगी और 1 लाख से ऊपर प्लेटलेट्स काउंट होना चाहिए। ये सेंटर्स कानपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, जयपुर, भोपाल हैं।

इन्ही सेंटर्स में से एक कानपुर का गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल (GSVM) मेडिकल कालेज भी है यहाँ भी 30 डेंगू मरीजों पर ट्रायल होना है। लेकिन अभी यहाँ मरीज नहीं है। 

गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज (Ganesh Shankar Vidyarthi Memorial Medical College) की उप प्राचार्य व क्लीनिकल ट्रायल की चीफ गाइड प्रो रिचा गिरि ने बताया कि इस दवा को 500 एमजी, 750 एमजी और 1000 एमजी की अलग-अलग डोज में बनाया गया है। 

प्रो रिचा गिरि ने बताया कि संक्रमित मरीजों (dengue infected patients) के वजन के हिसाब से दवा की डोज निर्धारित होगी। इसका पांच दिन का कोर्स कराने के बाद सैंपल लेकर जांच के लिए मुंबई की लैब भेजेंगे। इन मरीजों की छह माह तक निगरानी की जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

फरवरी माह को राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम माह के रूप में मनाएगा रीजेंसी ग्रुप हॉस्पिटल्स |

फरवरी माह को राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम माह के रूप में मनाएगा रीजेंसी ग्रुप हॉस्पिटल्स |

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2021 34610

रीजेंसी की टीम राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम माह के दौरान अधिक से अधिक कैंसर मरीज़ों तक पहुंचने का प्रयास कर

कोरोना महामारी के दौरान रूस में करीब 10 लाख लोगों की हुई मौत

कोरोना महामारी के दौरान रूस में करीब 10 लाख लोगों की हुई मौत

हे.जा.स. January 29 2022 26168

कोरोना महामारी व अन्य कारणों से रूस में करीब 10 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इस कारण देश की आबादी मे

यूपी में माध्यमिक शिक्षा के कुछ स्कूल कोविड प्रोटोकाल के साथ खुले।

यूपी में माध्यमिक शिक्षा के कुछ स्कूल कोविड प्रोटोकाल के साथ खुले।

रंजीव ठाकुर August 19 2021 29146

उत्तर प्रदेश सरकार ने दो अगस्त सोमवार को कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों (माध्यमिक

डेंगू पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की समीक्षा बैठक

डेंगू पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की समीक्षा बैठक

आरती तिवारी November 11 2022 31914

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज गाजियाबाद का दौरा किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य क

पटना में डेंगू के 24 घंटों में मिले 11 मामले

पटना में डेंगू के 24 घंटों में मिले 11 मामले

विशेष संवाददाता September 04 2022 29781

शहर में एक ही दिन में 11 नये मरीजों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को मिले मरीजों को म

केजीएमयू में मरीजों को सस्ती दवा मिलने में अब नही होगी दिक्कत।

केजीएमयू में मरीजों को सस्ती दवा मिलने में अब नही होगी दिक्कत।

हुज़ैफ़ा अबरार December 25 2021 34610

शुक्रवार को केजीएमयू कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने स्टोर और कार्यालय का शुभारंभ किया। अब पूरे केजीएमयू मे

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे की देखभाल ऐसे करें

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे की देखभाल ऐसे करें

सौंदर्या राय June 21 2022 35333

माँइश्चराइजर लगायें जिससे प्रतिदिन कोलेजन और इलास्टिन का प्रोडक्शन हो। स्किन को अच्छी तरह से हाइड्रे

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर शायद ही आए, लोग जागरूक हैं, स्वास्थ्य महकमा भी मुस्तैद है: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर शायद ही आए, लोग जागरूक हैं, स्वास्थ्य महकमा भी मुस्तैद है: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

आनंद सिंह March 27 2022 34596

आज गोरखपुर में 17 आक्सीजन प्लांट हैं। हमारे पास 1500 डेडिकेटेड कोविड बेड्स हैं। 800 वेंटिलेटर्स हैं।

पशुओं की सेहत का ख्याल रखने के लिए सरकार ने बनाया ये ‘एक्शन प्लान’

पशुओं की सेहत का ख्याल रखने के लिए सरकार ने बनाया ये ‘एक्शन प्लान’

आरती तिवारी July 05 2023 33885

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के मुताबिक यह सुविधा होम बेस्ड न्यूबार्न केयर कार्यक्रम के तहत शुरू किया ग

ओमिक्रोन वायरस का नया वेरिएंट अपने मूल स्वरूप से ज्यादा तेजी से फैलता है: शोध

ओमिक्रोन वायरस का नया वेरिएंट अपने मूल स्वरूप से ज्यादा तेजी से फैलता है: शोध

एस. के. राणा February 02 2022 29588

दुनिया अभी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है। इस वायरस के Omicron वेरिएंट को काफी संक्रामक बताया

Login Panel