देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारतीय सेना चिकित्सा कोर के कोविड योद्धाओं ने बढ़ाई सार्वजनिक जागरूकता।

सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज लखनऊ के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज ने अपना 52वां स्थापना दिवस मनाया। कोरोना की रोकथाम के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक साइक्लोथॉन कार्यक्रम आयोजित किया।

admin
August 11 2021
0 26781
भारतीय सेना चिकित्सा कोर के कोविड योद्धाओं ने बढ़ाई सार्वजनिक जागरूकता। भारतीय सेना चिकित्सा कोर के कोविड योद्धाओं ने बढ़ाई सार्वजनिक जागरूकता।

लखनऊ। सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज लखनऊ के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) ने सोमवार को अपना 52वां स्थापना दिवस मनाया। कोरोना की रोकथाम के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक साइक्लोथॉन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 
बताते चले कि ओटीसी 'ए' श्रेणी की एक प्रमुख ट्रैनिंग एस्टेब्लिशमेंट है जो सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के अधिकारियों को प्रशिक्षित प्रदान करती है, जिसका उद्देश्य  त्रि-सेवाओं यानी थल सेना , नौसेना और वायु सेना को चिकित्सा सहायता के क्षेत्र में हमारे लड़ाकू मेडिक्स को सशक्त बनाना है।  

स्थापना दिवस के स्मरणोत्सव में कोविड महामारी की तीसरी लहर की संभावनाओं के मद्देनजर, इसके रोकथाम के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक साइक्लोथॉन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

युवा चिकित्सा और दंत चिकित्सा अधिकारियों सहित लगभग 150 अधिकारियों ने लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तक साइकिल चलाने में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन सभी ने महामारी के दौरान कोविड योद्धाओं के रूप में काम किया है और अब साइक्लोथॉन कार्यक्रम के माध्यम से जन-जन तक कोविड जागरूकता का संदेश पहुंचाया।

इस कार्यक्रम को सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज लखनऊ के सेनानयक एवं  एएमसी अभिलेख प्रमुख तथा  कर्नल कमांडेंट एएमसी लेफ्टिनेंट जनरल संदीप मुखर्जी  ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

स्थापना दिवस स्मरणोत्सव के अगले भाग में विभिन्न चिकित्सा और गैर-चिकित्सा इकाइयों और अधिकारी प्रशिक्षण कॉलेज, एएमसी केंद्र और कॉलेज के पूर्व सैनिकों और सेवारत अधिकारियों का मेल-मिलाप कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान \ पांच दशकों में संस्था के स्थापना के दिनों से ही अधिकारी प्रशिक्षण कॉलेज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूर्व सैन्यकर्मियों को सम्मानित किया गया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।


इस कार्यक्रम का समापन खेल भावना, एकजुटता और टीम भावना का प्रतीक के तौर पर आयोजित युवा सैन्य अधिकारियों और कैडर गैर-कमीशन अधिकारियों के बीच अनौपचारिक वॉलीबॉल मैच के साथ हुआ जिसमें ओटीसी के अपने कर्मचारी भी शामिल थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

गंभीर हालत में पहुंचे मरीज को सहारा हास्पिटल में मिला जीवनदान 

गंभीर हालत में पहुंचे मरीज को सहारा हास्पिटल में मिला जीवनदान 

हुज़ैफ़ा अबरार February 25 2023 36509

सहारा हॉस्पिटल में सभी सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध हैं, इसलिए मरीज को ब्लड बैंक की सुविधा और डॉक्ट

बायोटेक्नोलॉजी में करियर।

बायोटेक्नोलॉजी में करियर।

अखण्ड प्रताप सिंह March 30 2021 40445

भारत विश्व के टॉप 12 बायोटेक डेस्टिनेशन्स में से एक है और एशिया पेसिफिक में इसका तीसरा रैंक है. इससे

कोरोना के इलाज की बेहद सस्ती व प्रभावी दवा का लखनऊ में चल रहा परीक्षण
स्वास्थ्य सेवा निगम के माध्यम से मिलेंगी सस्ती दवाइयां

स्वास्थ्य सेवा निगम के माध्यम से मिलेंगी सस्ती दवाइयां

हे.जा.स. May 04 2023 28766

हिमाचल प्रदेश में छह मेडिकल कॉलेज हैं। इनके अलावा 100 से ज्यादा जोनल अस्पताल, सिविल और सामुदायिक स्व

कोरोना के चौथी लहर की भविष्यवाणी की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं

कोरोना के चौथी लहर की भविष्यवाणी की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं

एस. के. राणा March 04 2022 29858

कोरोना की चौथी लहर 22 जून के आसपास शुरू हो सकती है। यह अगस्त के अंत तक चरम पर हो सकती है। सरकार ने क

मौसमी बीमारियों का कहर, सरकारी अस्पताल फुल

मौसमी बीमारियों का कहर, सरकारी अस्पताल फुल

आरती तिवारी August 26 2023 29682

शहर के बड़े सरकारी अस्पतालों में बुखार समेत मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज तेजी से बढ़े है। हालत ये

कोरोना के घटते संक्रमण के बीच केंद्र ने राज्य सरकारों से प्रतिबंधों में ढील देने को कहा

कोरोना के घटते संक्रमण के बीच केंद्र ने राज्य सरकारों से प्रतिबंधों में ढील देने को कहा

एस. के. राणा February 17 2022 38797

वर्तमान में देशभर में कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं। ऐसे में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश नए माम

कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या सरकारी दावों से दो से चार गुना अधिक: नेचर जर्नल

कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या सरकारी दावों से दो से चार गुना अधिक: नेचर जर्नल

एस. के. राणा January 20 2022 27461

कोरोना मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन का पहला आकलन जल्द आने वाला है। संगठन ने कोरोना से हुई मौतों की

लिवर ट्रांसप्‍लांट: लिविंग डोनर की भरी कमी से जूझ रहा है देश

रंजीव ठाकुर September 10 2021 31779

लिवर सिरोसिस भी बड़ा कारण होता है। लिवर सिरोसिस की वजह से ट्रांसप्लांट की सबसे ज्‍यादा जरूरत पड़ती है।

लोहिया अस्पताल ने मरीजों और तिमारदारों को बताया मोटे अनाजों का महत्व

लोहिया अस्पताल ने मरीजों और तिमारदारों को बताया मोटे अनाजों का महत्व

हुज़ैफ़ा अबरार January 14 2023 31372

प्रोफेसर विक्रम सिंह ने इस बात पर भी ध्यान आकर्षित किया कि कैसे मोटा अनाज  जो आज दुनिया भर में प्रसि

Login Panel