











































प्रतीकात्मक चित्र
बीजिंग। चीन ने कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए एक नया हथियार बनाया है। चीन कोविड 19 से निपटने के लिए इनहेल्ड वैक्सीन या नीडल फ्री वैक्सीन बनाकर दुनिया को हैरान कर दिया है। चीन की कैनसिनो बायोलॉजिक्स इंक कंपनी द्वारा बनाई गई इस वैक्सीन का नाम Ad5-nCoV है और यह दुनिया की पहली इनहेल्ड एंटी-कोविड वैक्सीन है, जिसे आपातकालीन (emergency) उपयोग के लिए मंजूरी भी मिल चुकी है।
इस पर चीन के कुछ एक्सपर्ट्स सवाल भी उठा रहे हैं, जबकि निर्माताओं व अन्य एक्सपर्ट्स का दावा है कि इस वैक्सीन (vaccine) को सूंघने मात्र से ही कोरोना से बचाव किया जा सकता है। बताते चलें कि चीन में एक बार भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं, कुछ दिन पहले शंघाई (Shanghai) में लॉकडाउन लगा था और अब चीन के बड़े शहर चेंगदू (Chengdu) में बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन (lockdown) लगा दिया गया है। लोगों को उम्मीद है कि इस नई वैक्सीन से बढ़ते कोरोना के मामलों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
कितनी प्रभावी है ये वैक्सीन - How effective is this vaccine
इस नीडल फ्री वैक्सीन के प्रभाव की बात करें तो इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि यह लक्षणों को रोकने में 66 प्रतिशत प्रभावी है और गंभीर बीमारी निपटने में 91 प्रतिशत प्रभाव के साथ काम करती है। रिपोर्ट्स के अनुसार Ad5-nCoV चीन की सिनोवैक बायोटेक लिमिटेड और सिनोफार्म की वैक्सीन (vaccine) के बाद तीसरे नंबर पर आती है।
कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार सूंघने वाली वैक्सीन की मदद से सेलुलर इम्यूनिटी को स्टीमुलेट किया जा सकता है, जिससे इंट्रामस्कुलर इंजेक्शन के बिना ही सुरक्षा को बढ़ाया जा सकता है। जैसा कि यह वैक्सीन सुई रहित (needle-free) है, इसलिए इसका इस्तेमाल खुद भी किया जा सकता है। इस वैक्सीन को खुद लेने वाली खासियत से लोगों को यह आकर्षित कर सकती है और इसकी डिमांड बढ़ सकती है।
Edited by Shweta Singh







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9765
एस. के. राणा January 20 2026 0 5978
एस. के. राणा February 01 2026 0 5943
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
हृदय रोग महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम प्रभावित करता है लेकिन जैसे हीं महिलाएं मीनोपॉज की अवस्थ
21 दिनों के इस हाइब्रिड रैपिड रिविजऩ प्रोग्राम के माध्यम से प्रेपलैडर आपने सभी मेडिकल पीजी छात्रों क
इसमें 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सक भी आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश में पुनर्नियुक्ति से भ
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। वायरस
बाल्यावस्था में यौन दुर्व्यवहार और डराए-धमकाए जाने से पीड़ित होना, मानसिक अवसाद की बड़ी वजहों में बत
डॉ सुजाता ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए माहवारी के दौरान योनि से स्रावित होने वाले रक्त या स्रा
उत्कृष्ट चिकित्सा एवं गुणवत्ता के क्षेत्र में संस्थान की सराहना करते हुए उन्होंने इस बात पर भी जोर द
यहाँ मृतकों को कोरोना वैक्सीन लगाने जाने का मामला सामने आया है। हैरत की बात यह है कि यह पहला मामला न
विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की गयी है कि वह अपने घरों और आसपास
ओवरएक्टिव ब्लैडर समस्या से पीड़ित होने का यह मतलब नहीं है कि यह उम्र बढ़ने के कारण या डायबिटीज का संक

COMMENTS