देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

बढ़ता कोरोना संक्रमण चिंता का कारण।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 40,953 नए केस सामने आए हैं। वहीं इसी दौरान करीब 188 लोगों की मौतें हुई हैं। शुक्रवार को मौत का आंकड़ा 157 था।

रंजीव ठाकुर
March 20 2021 Updated: March 20 2021 21:27
0 20768
बढ़ता कोरोना संक्रमण चिंता का कारण। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली।  भारत में कोरोना वायरस का कहर ने अपने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण के मामले में देश शनिवार को करीब चार महीने पुरानी स्थिति में लौट गया है, जब हर दिन 40 हजार से अधिक नए केस दर्ज किए जाते थे। लंबे अंतराल के बाद भारत में बीते चौबीस घंटे में सर्वाधिक 40,953 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले, शुक्रवार को यह आंकड़ा 39,726 था। वहीं, पिछले साल 29 नवंबर 2020 को 41810 नए संक्रमितों की पहचान की गई थी। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 40,953 नए केस सामने आए हैं। वहीं इसी दौरान करीब 188 लोगों की मौतें हुई हैं। शुक्रवार को मौत का आंकड़ा 157 था। इस तरह से कोरोना वायरस से अब तक देश में 1,59,558 मौत हो चुकी है, वहीं कुल मामलों की संख्या 1,15,55,284 पहुंच गई है। 

फिलहाल, भारत में एक्टिव केसों की संख्या 2,88,394 है और अब तक 1,11,07,332  लोग इस वायरस से उबर चुके हैं।  मंत्रालय की मानें तो भारत में कोरोनामुक्त होने की दर 96.25 फीसदी, जबकि सक्रिय मामलों का स्तर 2.35 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वहीं, संक्रमण से होने वाली मौतों की दर 1.38 फीसदी हो गई है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख से पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे।

बीते 24 घंटों में जिन 188 लोगों की मौत हुई है उनमें से 70 की महाराष्ट्र, 38 की पंजाब तथा 17 लोगों की मौत केरल में हुई है। देश में अब तक इस वैश्विक महामारी से 1,59,558 लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें 53,208 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 12,582 लोगों की तमिलनाडु में, 12,425 की कर्नाटक में, 10,953 की दिल्ली में, 10,301 की पश्चिम बंगाल में, 8,757 की उत्तर प्रदेश तथा 7,187 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

बीते एक हफ्ते में ज्यादा बिगड़े हालात
- रिकॉर्ड मामले हुए दर्ज
19 मार्च : 39726
18 मार्च : 35871
17 मार्च : 28903
16 मार्च : 24492
15 मार्च : 26291
14 मार्च : 25320
13 मार्च : 24882

सक्रिय मामले तेजी से बढ़े
19 मार्च : 18918
18 मार्च : 17958
17 मार्च : 10974
16 मार्च : 4170
15 मार्च : 8718
14 मार्च : 8522
13 मार्च : 4785

मृतकों की संख्या में भी इजाफा
19 मार्च : 154
18 मार्च : 172
17 मार्च : 188
16 मार्च : 131
15 मार्च : 118
14 मार्च : 158
13 मार्च : 140

कोरोना से कहां राहत
-16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बीते चौबीस घंटे में भी कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। इनमें आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, झारखंड, लक्षद्वीप, सिक्किम, मेघालय, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली, नगालैंड, त्रिपुरा, लद्दाख, मणिपुर, मिजोरम, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

कहां-कहां है आफत
08 राज्यों (महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा) में रोजाना दर्ज हो रहे नए मामलों में वृद्धि देखी जा रही। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अब तो लोग कार से पार्क तक जाते हैं, पांच मिनट टहलते हैं, फिर कार से घर वापस आते हैं

अब तो लोग कार से पार्क तक जाते हैं, पांच मिनट टहलते हैं, फिर कार से घर वापस आते हैं

आनंद सिंह April 06 2022 35853

बीते तीन दशकों में इंसानों ने प्रकृति के साथ खूब छेड़खानी की है। पेड़ काट डाले। इमारतें बना दी गईं।

स्वस्थ्य और चमकदार बालों के लिए घरेलू हेयर मास्क बनायें।

स्वस्थ्य और चमकदार बालों के लिए घरेलू हेयर मास्क बनायें।

सौंदर्या राय September 05 2021 34845

न तो हम स्वस्थ खाना चाहते हैं और न ही हमारे पास उस एक्स्ट्रा केयर के लिए समय है। ये सब हमारे बालों क

महारष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई दहशत, पिछले 24 घंटे में आए 900 से ज्यादा केस दर्ज

महारष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई दहशत, पिछले 24 घंटे में आए 900 से ज्यादा केस दर्ज

हे.जा.स. April 07 2023 26766

महारष्ट्र में कोरोना के पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 926 केस सामने आए हैं। एक्टिव केस की सं

देश में फिर से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

देश में फिर से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

एस. के. राणा April 22 2022 26633

देश में कोविड़-19 संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ते नज़र आ रहें हैं। बीते 24 घंटे में 2451 नए संक्रम

लाहिया में रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी से  मरीज को मिला जीवनदान

लाहिया में रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी से मरीज को मिला जीवनदान

हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 819

रोबोटिक तकनीक का उपयोग विभिन्न प्रकार की जटिल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी में किया जा रहा है। इनमें क

एलेम्बिक फार्मा को सिप्रोफ्लोक्सासिन और डेक्सामेथासोन इओटिक सस्पेंशन के लिए यूएस एफडीए से अंतिम मंजूरी मिल गई है

एलेम्बिक फार्मा को सिप्रोफ्लोक्सासिन और डेक्सामेथासोन इओटिक सस्पेंशन के लिए यूएस एफडीए से अंतिम मंजूरी मिल गई है

विशेष संवाददाता October 20 2026 1176

सिप्रोफ्लोक्सासिन और डेक्सामेथासोन ओटिक सस्पेंशन का इस्तेमाल कुछ खास तरह के सूक्ष्मजीवों से होने वाल

कॉर्निया की बीमारी का इलाज।

कॉर्निया की बीमारी का इलाज।

लेख विभाग January 06 2021 29707

केराटोकोनस आंखों की वह अवस्था होती है, जिसमें कॉर्निया का आकार, जो आमतौर पर गोलाकार होता है, विकारग्

प्रो. डॉ. राजन भटनागर ने लोहिया संस्थान के डीन का पदभार संभाला

प्रो. डॉ. राजन भटनागर ने लोहिया संस्थान के डीन का पदभार संभाला

हुज़ैफ़ा अबरार September 08 2026 1505

प्रो. डॉ. राजन भटनागर प्रशासनिक अनुभव भी अत्यंत समृद्ध रहा है। डॉ. RMLIMS में वे पूर्व में मुख्य चिक

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने की हाई लेवल बैठक

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने की हाई लेवल बैठक

एस. के. राणा December 24 2022 29866

बैठक के बाद शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य सच

रोज़ नहाने से आपकी सुंदरता में आता है निखार, आप बन जातीं हैं  आकर्षण का केंद्र

रोज़ नहाने से आपकी सुंदरता में आता है निखार, आप बन जातीं हैं आकर्षण का केंद्र

सौंदर्या राय March 16 2022 74345

नहाना, हमारी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है। इससे अनेक फायदे भी हैं। जिसके कारण दिन प्रतिदिन आपकी सुंद

Login Panel