देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

चिकित्सा समेत कई विभागों ने देशव्यापी प्रदर्शन कर मनाया अगस्त क्रान्ति दिवस।

राजधानी लखनऊ सहित पूरे देश में सोमवार को चिकित्साकर्मियों, समेत कई विभागों के कर्मचारियों ने इप्सेफ के आह्वान पर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

admin
August 11 2021
0 25240
चिकित्सा समेत कई विभागों ने देशव्यापी प्रदर्शन कर मनाया अगस्त क्रान्ति दिवस। चिकित्सा समेत कई विभागों ने देशव्यापी प्रदर्शन कर मनाया अगस्त क्रान्ति दिवस।

लखनऊ। राजधानी सहित पूरे देश में सोमवार को चिकित्साकर्मियों समेत कई विभागों के कर्मचारियों ने इप्सेफ के आह्वान पर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

लखनऊ के रोडवेज, गन्ना, सभी चिकित्सालयों, वन विभाग, व्यापार कर, केजीएमयू, डॉ आर एम एल संस्थान, समाज कल्याण आदि कार्यालयों में कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

मांगों के संबंध में प्रधानमंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। नई पेंशन योजना भारत छोड़ो, संविदा ठेका बंद करो ठेकेदारी प्रथा भारत छोड़ो, वेतन भत्तों मे असमानता भारत छोड़ो, आदि नारों के साथ आंदोलन दिवस पर आज देशभर के कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर आवाज बुलंद करते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

देश के राज्य कर्मचारियो के साथ, केंद्रीय कर्मचारी, निकाय कर्मचारी, संविदा कर्मचारियों ने आज अपने-अपने कार्यालयों में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश में कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया परिषद की सभी जनपद शाखाओं तहसील, ब्लाक स्तर तक पदाधिकारियों व कर्मचारियों के साथ संम्बध संघो द्वारा प्रदर्शन कर ज्ञापन प्रेषित किया गया।

लखनऊ में प्रमुख कार्यक्रम बलरामपुर चिकित्सालय में संपन्न हुआ जिसमें इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी पी मिश्रा परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत, महामंत्री अतुल मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीरीश चन्द्र मिश्रा, संगठन प्रमुख के के सचान, प्रवक्ता अशोक कुमार, जनपद अध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव, इप्सेफ के प्रवक्ता एवं फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील यादव, सचिव डॉ पी के सिंह, परिषद के उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी,एस0 के0 पाठक, जे0पी0 मौर्य, ऑप्टोमेट्रिस्ट संघ के अध्यक्ष सर्वेश पाटिल, सतीश यादव, अभय पांडे, डी डी त्रिपाठी, आर के पी सिंह, राम मनोहर कुशवाहा, श्रवण सचान, सुनील कुमार मीडिया प्रभारी, राजेश चौधरी मण्डलीय मंत्री, सचिव कमल श्रीवास्तव अजय पांडे, महामंत्री अशोक कुमार, परिषद के जिला मंत्री संजय पांडे आदि उपस्थित थे।

इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी पी मिश्र ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा फिर महंगाई भत्ते की बहाली की घोषणा की गई, लेकिन एरियर घोषित नहीं की गई वही उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में अभी तक महंगाई भत्ते की घोषणा ही नहीं की गई, जिससे कर्मचारी भीषण महंगाई से त्रस्त है। इप्सेफ प्रधानमंत्री जी से एक देश एक  वेतन के सिद्धांत पर निर्णय करने की मांग की है।

श्री मिश्रा ने कहा कि पूरे देश के कर्मचारी नई पेंशन योजना को स्वीकार नहीं कर रहे हैं इसलिए इस योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को सभी कर्मचारियों पर लागू किया जाए। देश में निजी करण प्रथा जनता के हित में नहीं है।

अतः इसे समाप्त कर स्थाई पदों का सृजन करना चाहिए, सभी रिक्त पदों को भरा जाए, पदोन्नतिया की जाय, संविदा और ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाना चाहिए वर्तमान में जो संविदा और ठेके के कर्मचारी कार्यरत हैं नीति बनाकर उन्हें स्थाई किया जाए। 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को इन्क्रीमेन्ट जोड़कर पेंशन का लाभ दिया जाये। अंग्रेजो के समय के बने हुये कन्डक्ट रूल को संशोधन कर प्रजातांत्रिक व्यवस्था लागू की जाये।

परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत, महामंत्री अतुल मिश्रा ने कहा कि शहीद कोरोना वारियर्स के परिवार की 50 लाख की अनुग्रह राशि मिलने में हो रहे विलंब को रोका जाना आवश्यक है, उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के सभी 75 जनपद शाखा द्वारा व्यापक प्रदर्शन पर सात सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट सचिव भारत सरकार, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को प्रेषित कर मांगों की पूर्ति का अनुरोध किया गया।

इप्सेफ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील यादव ने बताया कि देश के अधिकांश राज्यों में विभिन्न कार्यालयों में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कर्मचारियों ने नारों के पट्टिया लेकर अपनी आवाज उठाई।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद लखनऊ के अध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ के रोडवेज, गन्ना, सभी चिकित्सालयों, वन विभाग, व्यापार कर, केजीएमयू, डॉ आर एम एल संस्थान, समाज कल्याण आदि कार्यालयों में कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मानसून में ऐसे रखें बालों का ख्याल

मानसून में ऐसे रखें बालों का ख्याल

सौंदर्या राय July 06 2023 97940

बालों की वॉल्यूम बढ़ाने में चाय का पानी हेल्प करता है। वहीं आज हम मानसून में बालों से जुड़ी समस्याओं

गर्मी के मौसम में ख़ूबसूरत नज़र आने के लिए जानिये समर मेकअप टिप्स

गर्मी के मौसम में ख़ूबसूरत नज़र आने के लिए जानिये समर मेकअप टिप्स

सौंदर्या राय April 08 2022 35624

हर मौसम की तरह गर्मी के मौसम में भी त्वचा की ज़रूरतें बदल जाती हैं। गर्मियों में ब्राइट मेकअप करने से

यूरोलॉजिकल केयर में मैक्स हॉस्पिटल की नई उपलब्धि, उच्च-जोखिम वाले मरीजों पर सफलतापूर्वक की गई

यूरोलॉजिकल केयर में मैक्स हॉस्पिटल की नई उपलब्धि, उच्च-जोखिम वाले मरीजों पर सफलतापूर्वक की गई

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2025 26466

रेज़ूम थेरेपी उन पुरुषों के लिए गेम-चेंजर है जो बढ़े हुए प्रोस्टेट की वजह से पेशाब की समस्या झेल रहे

अब एक क्लिक में मिलेगा मरीजों के इलाज का रिकॉर्ड, जानें कहां से शुरू होगी सुविधा

अब एक क्लिक में मिलेगा मरीजों के इलाज का रिकॉर्ड, जानें कहां से शुरू होगी सुविधा

आरती तिवारी July 17 2023 31303

शहर के सभी सरकारी अस्पतालों में अभी आभा एप के जरिये मरीजों को ओपीडी पर्चे बन रहे हैं। वहीं अब आभा एप

कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 8 महिने में वैक्सीन के 4 सैंपल फेल

कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 8 महिने में वैक्सीन के 4 सैंपल फेल

हे.जा.स. May 06 2023 61173

कोरोना की वैक्सीन के आठ माह के भीतर चार सैंपल फेल हो चुके हैं। एक सैंपल वर्ष 2021 में फेल हो चुका है

25वें दिन तक 65.28 लाभार्थियों को लगे कोविड-19 रोधी टीके: स्वास्थ्य मंत्रालय

25वें दिन तक 65.28 लाभार्थियों को लगे कोविड-19 रोधी टीके: स्वास्थ्य मंत्रालय

हे.जा.स. February 10 2021 21028

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत सबसे तेज गति से सिर्फ 24 दिनों में 60 लाख लाभार्थियों को टीका लग

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के बीए4 और बीए5 वैरिएंट मिले, 12 संक्रमित  

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के बीए4 और बीए5 वैरिएंट मिले, 12 संक्रमित  

विशेष संवाददाता June 06 2022 28761

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में कोविड के दो नए वैरिएंट मिले हैं। इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा क

H3N2 इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बनाया एक्शन प्लान

H3N2 इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बनाया एक्शन प्लान

आरती तिवारी March 15 2023 29431

यूपी में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस का खतरा मंडरा रहा है। KGMU में 15 मरीजों के सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आन

चश्मे को ऐसे करेंगे साफ तो नहीं आएंगे स्क्रैच

चश्मे को ऐसे करेंगे साफ तो नहीं आएंगे स्क्रैच

आरती तिवारी August 25 2022 45055

चश्मे के ग्लास को साफ करना काफी मुश्किल भी होता है। ऐसे में अगर कई जतन के बावजूद भी चश्मा आसानी से स

कोविड़ अपडेट: उत्तर प्रदेश में समाप्ति की तरफ संक्रमण

कोविड़ अपडेट: उत्तर प्रदेश में समाप्ति की तरफ संक्रमण

हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2021 37104

अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में हुई एक लाख 78 हजार 229 सैम्पल की

Login Panel