देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मेडिकल कॉलेज तो खूब बन रहें हैं लेकिन उनमे कैंसर सर्जरी और रेडियोथैरेपी विभाग नहीं है: डॉ मनोज श्रीवास्तव

इण्डियन मेडिकल एसोशिएशन द्वारा आईएमए भवन में स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स और सीएमई का आयोजन किया गया। सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा जिसमें सैंकड़ों की संख्या में डॉक्टर्स ने भाग लिया।

रंजीव ठाकुर
September 13 2022 Updated: September 13 2022 00:51
0 26533

लखनऊ। इण्डियन मेडिकल एसोशिएशन द्वारा आईएमए भवन में स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स और सीएमई का आयोजन किया गया। सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा जिसमें सैंकड़ों की संख्या में डॉक्टर्स ने भाग लिया।

 

आईएमए लखनऊ (IMA Lucknow) के सचिव डॉ संजय सक्सेना ने बताया कि साल में दो बार स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स (Refresher Course) और सीएमई (CME) का आयोजन किया जाता है। इसमें केजीएमयू (KGMU), एसजीपीजीआई (SGPGI), प्राइवेट हॉस्पिटल्स जैसे चरक (Charak hospital), अपोलो (Apollo hospital) और मेदांता (Medanta hospital) आदि के डॉक्टर्स शामिल हुए। दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) से डॉ ममता भूषण सिंह, न्यूरो फिजीशियन (Neuro Physician) ने नयी तकनीक की जानकारी दी।

 

इस सीएमई में लखनऊ और पूरे प्रदेश से डॉक्टर्स आएं थे, एक दूसरे के बीच नॉलेज का आदान-प्रदान हुआ। डॉ अमित यादव और डॉ एलाय मजूमदार ने आँखों को लेकर डायबटीज (diabetes complications) तथा कॉम्प्लीकेशंस के बारे में जानकारियां दी। डॉ अनीता सिंह ने गायनी के अच्छे टॉपिक्स उठाए और सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) पर जानकारी दी। डॉ पूनम मिश्रा ने कॉस्मेटिक गायनकॉलजी (Cosmetic Gynecology) पर बोला। इसमें बहुत से टॉपिक्स कवर हुए।

 

इसके बाद आंकोलॉजी (oncology) के डॉक्टर्स ने सेशन किए। चरक हॉस्पिटल के आंको सर्जन्स भी आए और नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ अरुण कुमार ने अपना व्याख्यान दिया।

 

कैंसर सर्जन (Cancer Surgeon) डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव, एसोशिएट प्रो हिन्द मेडिकल कॉलेज (Hind Medical College) ने कहा कि सीएमई में नए डेवलेप्मेंट्स और नयी तकनीक की जानकारियां डॉक्टर्स को दी गई। यूपी में कैंसर स्पेशलिट्स (cancer specialists) की भारी कमी हैं जिसके कारण कैंसर मरीजों का इलाज समुचित रूप से नहीं हो पा रहा है। इसके कारण कैंसर लेट डायग्नोस्ट होता है और तब तक लास्ट स्टेज आ जाती है।

 

यूपी सरकार का ध्यानाकर्षित करते हुए डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यहाँ 75 जिले हैं जिनमें से केवल 8 जिलों में कैंसर का इलाज हो रहा है। पूरे प्रदेश में कैंसर सर्जरी की ट्रेनिंग (Cancer surgery training) केवल लखनऊ के केजीएमयू और लोहिया अस्पताल (Lohia Hospita) में होती है। इसके अलावा कहीं भी यह ट्रेनिंग नहीं होती है, ये काफी कम है।

 

प्रदेश में कैंसर स्पेशलिट्स की भारी कमी के चलते नॉन कैंसर स्पेशलिट्स को इलाज करना पड़ता है। इससे मरीज का समुचित इलाज नहीं हो पाता और मरीज असमय मृत्यु को प्राप्त हो जाता है। सरकार से निवेदन करते हुए डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज तो खूब बन रहें हैं लेकिन उनमे कैंसर सर्जरी और रेडियो थैरेपी (radiotherapy) विभाग नहीं है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहें कैंसर रोगियों के इलाज के लिए डॉक्टर्स की संख्या भी बढ़नी चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

प्रेगनेंट होने के लिए एग की क्वांलिटी को सुधारना है जरूरी, डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

प्रेगनेंट होने के लिए एग की क्वांलिटी को सुधारना है जरूरी, डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

लेख विभाग March 10 2023 21509

ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो एग्स की क्वॉलिटी को प्रभावित कर सकती हैं जिससे महिलाओं का मां बनने का सपना

आई-क्यू के साथ 1 करोड़ से अधिक मरीजों का भरोसा कायम

आई-क्यू के साथ 1 करोड़ से अधिक मरीजों का भरोसा कायम

हुज़ैफ़ा अबरार May 07 2026 2422

अपग्रेडेड राजाजीपुरम सेंटर में अब उन्नत रेटिना सेवाओं और अत्याधुनिक OCT (Optical Coherence Tomograph

दीपावली पर 10 ब्यूटी टिप्स आज़माएं और चेहरे पर पाएं खूबसूरत निखार।

दीपावली पर 10 ब्यूटी टिप्स आज़माएं और चेहरे पर पाएं खूबसूरत निखार।

सौंदर्या राय November 04 2021 39643

एक टेबलस्पून बेसन में एक टेबलस्पून नींबू का रस और आधा टीस्पून हल्दी पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूख

यूपी में 510 नए कोरोना संक्रमित मिले, लखनऊ में 66 नए केस दर्ज

यूपी में 510 नए कोरोना संक्रमित मिले, लखनऊ में 66 नए केस दर्ज

आरती तिवारी April 27 2023 26470

राजधानी लखनऊ में 66 कोविड-19 के मामले सामने आए है। वहीं जनपद के चिनहट-14, रेडक्रास-7, अलीगंज-5, एन.क

लापरवाही! झारखंड में थैलेसीमिया पीड़ित  बच्चे को चढ़ा दिया एचआईवी संक्रमित रक्त 

लापरवाही! झारखंड में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को चढ़ा दिया एचआईवी संक्रमित रक्त 

हे.जा.स. October 25 2025 2058

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुशांतो माझी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पीड़ित को ब्लड बैंक आने के बाद से 25 यू

अपोलो लखनऊ में पहली बार में बिना ब्लड ट्रांसफ्यूजन हुआ सफल लीवर ट्रांसप्लांट

अपोलो लखनऊ में पहली बार में बिना ब्लड ट्रांसफ्यूजन हुआ सफल लीवर ट्रांसप्लांट

हुज़ैफ़ा अबरार May 15 2026 1561

डॉ. मयंक सोमानी ने कहा लिवर ट्रांसप्लांट अपने आप में एक अत्यंत जटिल सर्जरी है, जिसमें 8 से 10 यूनिट

वर्ष 2020 के दौरान क़रीब डेढ़ लाख बच्चे एचआईवी संक्रमण के शिकार हुए 

वर्ष 2020 के दौरान क़रीब डेढ़ लाख बच्चे एचआईवी संक्रमण के शिकार हुए 

हे.जा.स. February 02 2022 25098

एचआईवी संक्रमण का फ़िलहाल कोई उपचार उपलब्ध नहीं है मगर कारगर एचआईवी रोकथाम उपायों, निदान, उपचार व दे

लखनऊ में हैप्पीथॉन-22 कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ में हैप्पीथॉन-22 कार्यशाला का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 10 2022 31498

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह की सैर से किया गया। अतिथियों ने अपनी सभी मानसिक कुंठाओं व अवचेतन में स्थित

डॉ सूर्यकांत बने राजस्थान चिकित्सा विश्वविद्यालय बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेंट के  नामित सदस्य

डॉ सूर्यकांत बने राजस्थान चिकित्सा विश्वविद्यालय बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेंट के नामित सदस्य

रंजीव ठाकुर July 21 2022 38378

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ सूर्यकांत को राजस्थान स्

नर्सेज दिवस पर फ्लोरेंस नाइटेंगल को किया याद। 

नर्सेज दिवस पर फ्लोरेंस नाइटेंगल को किया याद। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 12 2021 30334

प्रमुख मांगों में चिकित्सालयों में नर्सेज की भारी कमी को अति शीघ्र भर्ती कर पूरा करने, समान कार्य का

Login Panel