देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अलग अधिनियम ना मिलने से चिकित्सा उपकरण उद्योग निराश

न्यू ड्रग्स मेडिकल डिवाइसेज एण्ड कॉस्मेटिक बिल 2022 को लेकर देश का चिकित्सा उपकरण उद्योग निराश हैं और नए बिल के चैप्टर 6 की अनुसूचियों को लेकर चिंता जाहिर की है। इससे जुड़ी एसोसिएशन ने कहा कि अलग रूप से एक्ट का प्रावधान नहीं किया गया जिससे उद्योग मायूस है।

रंजीव ठाकुर
July 12 2022 Updated: July 12 2022 19:43
0 47777
अलग अधिनियम ना मिलने से चिकित्सा उपकरण उद्योग निराश प्रतीकात्मक

लखनऊ। न्यू ड्रग्स मेडिकल डिवाइसेज एण्ड कॉस्मेटिक बिल 2022 को लेकर देश का चिकित्सा उपकरण उद्योग निराश हैं और नए बिल के चैप्टर 6 की अनुसूचियों को लेकर चिंता जाहिर की है। इससे जुड़ी एसोसिएशन ने कहा कि अलग रूप से एक्ट का प्रावधान नहीं किया गया जिससे उद्योग मायूस है।

नए विधेयक (New Drugs Medical Devices and Cosmetics Bill 2022) पर चर्चा करते हुए राजीव नाथ, फोरम कॉर्डिनेटर, एसोसिएशन ऑफ इंडियन मेडिकल डिवाइस इंड्रस्टी (Association of Indian Medical Device Industry) ने कहा कि इस बिल के मसौदे से हमें बड़ी निराशा हुई है क्योंकि इसमें चिकित्सा उपकरणों (medical devices) की बाबत कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नए उद्यमियों (New Entrepreneurs), स्टार्टअप (Startups), इंजीनियर्स या डेवलपर्स (Engineers or Developers) को अभी भी एक जटिल कानूनी प्रक्रिया (complicated legal process) पूरी करनी होगी जो इस श्रेणी के लिए बिल्कुल भी स्पोर्टिव नहीं है।

नए विधेयक के अध्याय 6 की अनुसूचियों का जिक्र करते हुए राजीव नाथ ने कहा कि यह बिल अभी भी चिकित्सा उपकरणों को मिलावटी (medical devices adulterated) बताता है और इसके अधिनियम ज्यातातर जंग लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा उपकरणों का बाजार बहुत बड़ा है जिसको और बढ़ाने की जरूरत है लेकिन यह बिल एक तरीके से नई सम्भावनाओं पर अंकुश लगाता है।

मेडिकल इंड्रस्टी (medical industry) को बड़ा घर बताते हुए राजीव नाथ ने कहा कि जिस तरह बढ़ते परिवार की जरुरतों को पूरा करने के लिए अभिभावक प्रयास करते हैं वैसा यहां बिल्कुल भी नहीं किया गया है। चिकित्सा उपकरण उद्योग (medical device industry) को सौतेले व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है और नीति निर्माता को इसकी चिंता ही नहीं है। बिल का विस्तृत अध्ययन करने की बात करते हुए कहा कि अभी ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी, एक बार पूरे विधेयक का अध्ययन कर लिया जाए फिर हम बेहतर स्थिति में होंगे।

एसोसिएशन ऑफ इंडियन मेडिकल डिवाइस इंड्रस्टी ने यह भी कहा कि एक अलग चिकित्सा उपकरण तकनीकी सलाहकार बोर्ड (separate Medical Device Technical Advisory Board) का प्रस्ताव अच्छा है, इसके लिए हम लोग लम्बे समय से सिफारिश कर रहे थे। नया बिल मानकों, आयात (import), वितरण (distribution), निर्माण (manufacture), बिक्री क्लीनिकल ट्रायल (clinical trials) को परिभाषित करता है इससे मिलावटी, नकली चिकित्सा उपकरणों (adulterated, counterfeit medical devices) पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा और ऐसा करने वाले न्यायिक जांच में शामिल हो जाएंगे। इसमें ऐसे जाली निर्माताओं (counterfeit medical devices manufacturers) के लिए कारावास और जुर्माना का प्रावधान स्वागत योग्य है।

एसोसिएशन ने कहा कि ऐसे चिकित्सा उपकरण को मिलावटी माना जाएगा जिसमें कोई जंग लगा या टूटा फूटा, सड़ा गला पदार्थ हो, या फिर विपरीत परिस्थितियों में बनाया गया हो या पैक किया गया हो। ये उपकरण स्वास्थ्य के लिए ख़तरनाक और हानिकारक (hazardous and harmful to health) हो सकते हैं। ऐसी किसी भी स्थिति में निर्मित उपकरण गुणवत्ता विहीन होंगे। एसोसिएशन ने यह भी कहा कि यदि चिकित्सा उपकरण पर फेक निर्माता का लेबल लगा होगा तो उसे भी मिलावटी माना जाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

In patients with knee osteoarthritis, aerobic exercise is likely the most beneficial exercise: Research

In patients with knee osteoarthritis, aerobic exercise is likely the most beneficial exercise: Research

British Medical Journal October 25 2025 4074

Primary outcomes included pain, function, gait performance, and quality of life, assessed at short t

6 महीने और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए कोविडरोधी वैक्सीन आ गयी 

6 महीने और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए कोविडरोधी वैक्सीन आ गयी 

हे.जा.स. June 20 2022 26863

मॉडर्ना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंसेल ने कहा कि हम रोमांचित हैं कि एफडीए ने बच्चों और किशोरों के

भारत में क्यों कम हुआ ओमिक्रॉन का घातक असर?

भारत में क्यों कम हुआ ओमिक्रॉन का घातक असर?

हे.जा.स. February 10 2022 30717

अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के मुकाबले भारत में ओमीक्रॉन से ज्यादा असर नहीं पड़ा। भारत के लोगों मे

संभल में नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

संभल में नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

आरती तिवारी November 05 2022 29382

संभल कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया

पंजाब सरकार ने दी 80 नए मोहल्ला क्लीनिक की सौगात

पंजाब सरकार ने दी 80 नए मोहल्ला क्लीनिक की सौगात

हे.जा.स. May 06 2023 38014

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लुधियाना की जनता को आज 80 नए आम आदमी क्

AIIMS में सभी मरीजों को बनवानी होगी ABHA ID, OPD में मिलेगी ये सुविधा

AIIMS में सभी मरीजों को बनवानी होगी ABHA ID, OPD में मिलेगी ये सुविधा

विशेष संवाददाता October 03 2022 34766

इसमें मरीज को खुद ही विभाग, डॉक्टर व अन्य का चयन करना होता है, जिसके आधार पर उसे कमरा नंबर की जानकार

आधुनिक तकनीकी से किडनी रोग का बेहतर इलाज।

आधुनिक तकनीकी से किडनी रोग का बेहतर इलाज।

रंजीव ठाकुर March 13 2021 35781

अभी तक कोई ऐसी दवा नहीं बनी है जो किडनी में पथरी को बनने से रोक सके या इसका इलाज कर सके। पथरी निकालन

इंटरनेशनल यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी, शर्तों के साथ क्वारंटाइन नही होने की छूट।

इंटरनेशनल यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी, शर्तों के साथ क्वारंटाइन नही होने की छूट।

एस. के. राणा October 25 2021 19951

निर्धारित यात्रा से पहले ऑनलाइन हवाई सुविधा पोर्टल पर एक स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा और एक नकारात्म

पिछले एक महीने में चीन की 40% आबादी कोरोना संक्रमित हुई

पिछले एक महीने में चीन की 40% आबादी कोरोना संक्रमित हुई

हे.जा.स. January 09 2023 25537

कोरोना संक्रमण चीन में तबाही मचा रहा है। चीन की कुल जनसंख्या में से करीब 40 प्रतिशत लोग कोरोना संक्र

वैश्विक महामारी के दौरान योग दुनिया के लिए ‘‘उम्मीद की किरण’’ बना हुआ है : प्रधानमंत्री मोदी

वैश्विक महामारी के दौरान योग दुनिया के लिए ‘‘उम्मीद की किरण’’ बना हुआ है : प्रधानमंत्री मोदी

रंजीव ठाकुर June 22 2021 25304

वैश्विक महामारी के दौरान योग की भूमिका पर मोदी ने कहा कि ऐसे कई उदाहरण है जब अस्तपालों में चिकित्सको

Login Panel