देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग में तबादले के जिन्न को काबू करेंगे सीएम योगी, गिरेगी गाज़

हेल्थ जागरण ने बताया था कि 14 जुलाई को बहुत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य महानिदेशक के कार्यालय का घेराव करेंगे और धरना देंगे। नियम विरुद्ध हुए स्थानांतरणों से अधिकांश कर्मचारी ट्रांसफर रुकवाने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और भी प्रभावित हो रही है।

रंजीव ठाकुर
July 12 2022 Updated: July 13 2022 00:29
0 22175
स्वास्थ्य विभाग में तबादले के जिन्न को काबू करेंगे सीएम योगी, गिरेगी गाज़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न

लखनऊ। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में तबादलों को लेकर मचे घमासान में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमान सम्भाल ली है और मुख्य सचिव से दो दिन के अंदर रिपोर्ट तलब कर ली है।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग (uP Medical Health Department) में बड़े पैमाने पर हुए तबादलों (transfers posting caase) से अफरातफरी मची हुई है और अस्पतालों में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी (shortage of doctors and paramedical staff) है जिसका खामियाजा मरीज भुगत रहे हैं। हेल्थ जागरण (health jagaran) ने पहले भी कई बार तबादलों को लेकर महत्वपूर्ण खबरें दिखाई हैं। हेल्थ जागरण ने बताया था कि 14 जुलाई को बहुत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य महानिदेशक के कार्यालय का घेराव करेंगे और धरना देंगे। नियम विरुद्ध हुए स्थानांतरणों से अधिकांश कर्मचारी ट्रांसफर रुकवाने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और भी प्रभावित (transfers affecting health services) हो रही है।

कहां से निकाला तबादले का जिन्न
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brijesh Pathak) लगातार अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे थे। सरकार की लगातार सुधरती छवि पर अचानक एक मृत डॉक्टर के ट्रांसफर (transfer of a dead doctor) का जिन्न सवार हो गया। इसके बाद ऐसा ही एक और मामला सामने आया, फिर डेंटल हाइजिनिस्ट के तबादलों (transfers of dental hygienists) का जिन्न सरकार पर सवार होने लगा।

तब उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सा स्वास्थ्य अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद (Additional Chief Secretary, Medical Health, Amit Mohan Prasad) को पत्र लिखकर सवाल उठाएं लेकिन नियमानुसार हुए तबादले कह कर पल्ला झाड़ लिया। धीरे धीरे जैसे जैसे डॉक्टर्स के पास तबादला सूची पहुंचने लगी वैसे वैसे तबादले का जिन्न बेकाबू होता गया। इसके बाद डीजी हेल्थ डॉ लिली सिंह (DG Health Dr. Lilly Singh) ने एक समिति बना कर जाँच शुरू करवाई लेकिन इसको लेकर सवाल उठे कि बड़े अधिकारियों की जाँच कौन करेगा ?

प्रांतीय चिकित्सा सेवा एसोसिएशन (Provincial Medical Services Association) और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (UP State Employees Joint Council) ने तबादलों को लेकर जंग छेड़ने का बिगुल बजा दिया है। चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ (doctors and paramedical staff) तबादलों से हैरान परेशान हैं अब आरपार की लड़ाई करने को आमादा हो चुका है। तबादलों को लेकर चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ एक हो चुके हैं और अब महाआंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। 

इससे पहले सीएम योगी (Chief Minister Yogi Adityanath) ने मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (Chief Secretary Durga Shankar Mishra) के साथ अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी (ACS Home Avnish Kumar Awasthi) और संजय भूसरेड्डी से दो दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। तीनों अधिकारी पूरे मामले की आख्या तैयार कर रहे हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा हैलेट अस्पताल में,  पान-गुटखा खा रहे लोग ओपीडी में

कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा हैलेट अस्पताल में, पान-गुटखा खा रहे लोग ओपीडी में

सनी माथुर April 01 2022 58468

नियम यह कहता है कि अगर आप अस्पताल परिसर में पान-गुटका खाते हुए पकड़े गए तो 200 रुपये का जुर्माना लगे

मातृत्व की राह में पीसीओडी सबसे बड़ी बाधा।

मातृत्व की राह में पीसीओडी सबसे बड़ी बाधा।

लेख विभाग January 16 2021 25611

पीसीओएस से ग्रस्त महिलाओं  के शरीर में अत्यधिक मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन होता है। इंसुलिन की अधि

गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सूरत के पीपी माणीया कैंसर, हार्ट इंस्टिट्यूट एवं ट्रॉमा सेंटर का किया उद्घाटन

गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सूरत के पीपी माणीया कैंसर, हार्ट इंस्टिट्यूट एवं ट्रॉमा सेंटर का किया उद्घाटन

एस. के. राणा August 16 2022 22880

अमित शाह ने कहा कि सूरत, पूरे देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में शीर्ष दस शहरों में काफ़ी ऊपर ह

बीपी की समस्या से 60% लोग बेखबर, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

बीपी की समस्या से 60% लोग बेखबर, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

लेख विभाग May 20 2023 33089

अगर आपकी नाक से खून आ रहा है तो, इसे अनदेखा न करें। ये हाई बीपी की वजह से हो सकता है। दरअसल, जब ब्लड

सेहत के लिए चमत्कारी है मुनक्का

सेहत के लिए चमत्कारी है मुनक्का

आरती तिवारी November 25 2022 33417

मुनक्का में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। ये पेट में गैस, सूजन, पेट फूलना, कब्ज और अपच जैसी कई सम

त्योहारों पर दिल्ली में मास्क पहनना अनिवार्य, 500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान

त्योहारों पर दिल्ली में मास्क पहनना अनिवार्य, 500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान

एस. के. राणा October 06 2022 34487

आपदा प्रबंधन के ‘स्पेशल सीईओ सुशील सिंह द्वारा बैठक के संबंध में जारी की गई जानकारी के अनुसार, मास्क

लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू होगा फार्मास्युटिकल साइंसेज संस्थान।

लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू होगा फार्मास्युटिकल साइंसेज संस्थान।

हुज़ैफ़ा अबरार June 08 2021 28154

संस्थान में दो स्व-वित्तीय पाठ्यक्रम - 100 सीटों के साथ फार्मेसी (बीफार्मा) में स्नातक और 60 सीटों क

बलरामपुर में सात पैथोलॉजिस्ट तैनात

बलरामपुर में सात पैथोलॉजिस्ट तैनात

आरती तिवारी September 05 2023 41847

राजधानी लखनऊ के दो बड़ी सरकारी अस्पतालों समेत 19 सीएचसी पर बिना पैथोलॉजिस्ट के ही मरीजों के खून की ज

बंथरा में अधूरी साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल के अभाव बीच चल रहा कोविड वैक्सीनेशन

रंजीव ठाकुर August 28 2022 21543

एक तरफ तो प्रदेश में डेंगू, डायरिया, मलेरिया के साथ मंकी पॉक्स, टोमैटो फ्लू जैसे रोग फैले हुए है वही

असुरक्षित यौन संबंध के कारण बीते 10 साल में 17 लाख से अधिक लोग एचआईवी से संक्रमित हुए

असुरक्षित यौन संबंध के कारण बीते 10 साल में 17 लाख से अधिक लोग एचआईवी से संक्रमित हुए

एस. के. राणा April 25 2022 39421

‘ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस’ से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या पिछले 10 साल में काफी कम हुई

Login Panel