












































आवारा कुत्तों के हमले में कटी थी बच्ची की सांस नली, ईएनटी सर्जन ने बचाई जान।
लखनऊ । कुत्तों के हमले में बच्ची की सांस की नली कटकर दो हिस्सों में बंट गई थी, जिससे उसकी हालत काफी गम्भीर हो गई थी। बच्ची के पिता ने उसे इलाज के लिए अपोलोमेडिक्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां कई घन्टों तक चली जटिल सर्जरो के बाद उसकी जान बचाई जा सकी।
राजधानी के अपोलोमेडिक्स अस्पताल ने एक बार फिर अपने अल्ट्रा मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी से एक मासूम की जान बचाने में सफलता पाई है। 8 वर्षीया बच्ची को एचएएल कैंपस में आवारा कुत्तों ने हमला कर मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया था।
सर्जरी के बारे में जानकारी देते हुए अपोलोमेडिक्स अस्पताल की ईएनटी सर्जन डॉ सोनम राठी ने बताया, " बच्ची को जब अपोलोमेडिक्स लाया गया तो उसके शरीर पर मल्टीप्ल डॉगबाईट के चलते खोपड़ी, गाल, चेहरे, पोस्टौरल क्षेत्र , जांघों, गर्दन पर काफी गहरे और गम्भीर घाव थे। साथ ही उसकी सांस की नली कटकर दो हिस्सों में बंट चुकी थी।"
डॉ राठी ने बताया, "बच्ची की हालत काफी नाजुक थी और हमने तुरंत सर्जरी कर उसकी सांस की नली को जोड़ने का फैसला किया। इस सर्जरी में सबसे बड़ी चुनौती थी कि क्या बच्ची की कृत्रिम सांस की नली बनानी पड़ेगी।
टीम के साथ विचार विमर्श के बाद, बच्ची की सांस की नली के दोनों टुकड़ों को आपस मे जोड़ा गया। सर्जरी सफल रही लेकिन आशंका यह थी कि घाव भरने के साथ कहीं सांस की नली के जुड़ाव वाले हिस्सों में गांठे न बन जाएं। इसके लिए बच्ची को लगातार ऑब्जरवेशन में रखा गया।
घाव भरने के साथ ही बच्ची की सांस की नली सामान्य तौर पर जुड़ गई और उसमें गांठें भी नहीं बनी। बच्ची को सर्जरी के बाद दो दिन वेंटिलेटर पर रखा गया और उसकी सामान्य हालत को देखते हुए डिस्चार्ज कर दिया गया।
बच्ची लगातार फॉलोअप के लिए अपोलोमेडिक्स अस्पताल आ रही है और उसको बोलने में कोई कठिनाई नही है। उसकी आवाज पहले की तरह साफ और स्पष्ट है और बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। यह एक जटिल सर्जरी थी जिसे अपोलोमेडिक्स की टीम ने पूरे प्रोफेशनलिसज्म के साथ अंजाम दिया और हम सफल रहे।"
अपोलोमेडिक्स अस्पताल के सीईओ और एमडी डॉ मयंक सोमानी ने बताया, "डॉगबाईट के चलते बच्ची की हालत काफी नाजुक हो चुकी थी, उसकी सांस की नली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, जिससे उसकी जिंदगी खतरे में पड़ चुकी थी।
मुझे गर्व है अपोलोमेडिक्स की ईएनटी सर्जन्स की टीम पर जिन्होंने पूरे प्रोफेशनलिज्म के साथ अपने कर्तव्य को निभाया और मासूम की जान बचाई। मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि हम इसी तरह लोगों के भरोसे को हमेशा कायम रखेंगे।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 147
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 147
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9765
एस. के. राणा January 20 2026 0 5978
एस. के. राणा February 01 2026 0 5950
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
यूपी में तेजी से डेंगू फैल रहा है। शहर में फैले ड़ेंगू और चिकनगुनिया से निपटने के लिए महापौर संयुक्ता
डा. अनामिका गुप्ता बताती हैं कि सरकार द्वारा गर्भावस्था से लेकर प्रसव के छह माह बाद तक आयरन फ़ोलिक एस
बाध्यकारी यौन व्यवहार में आमतौर पर कई तरह के सुखद यौन अनुभव शामिल हो सकते हैं। जब ये यौन व्यवहार आपक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि तथा प
मेनोपॉज के बाद व्यायाम, आहार और जांच को लेकर वन स्पॉट सेंटर, लोकबंधु अस्पताल में लखनऊ मेनोपॉज सोसायट
कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद से टीकाकरण अभियान ठप पड़ जाने के कारण इस साल अमेरिका, ब्रिटेन
प्रदेश में मंकीपाक्स की जांच के लिए केजीएमयू में व्यवस्था की गई है। प्रदेश भर से संदिग्ध रोगियों के
कंपनी द्वारा स्थापित केन्द्रों में उपभोक्ताओं को डाबर की इम्युनिटी बूस्टिंग रेंज जैसे डाबर च्यवनप्रा
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जिम में वर्कआउट करने के दौरान हार्ट अटैक के शिकार हो गए थे और पूरा बॉलीवुड
खान-पान की वजह से भी आपका वजन बढ़ता है। ऐसे कई लोग हैं जिसे फास्ट फूड खाना काफी पसंद होता है लेकिन य

COMMENTS