देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केंद्र के बाद अब यूपी सरकार ने भी टोमैटो फ्लू को लेकर जारी की एडवाइजरी

लखनऊ के सीएमओ मनोज अग्रवाल ने कहा, "हमने प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए केजीएमयू, एसजीपीजीआई, जिला स्तर के अस्पतालों और निजी अस्पतालों सहित सभी चिकित्सा संस्थानों को सलाह दी है।"

श्वेता सिंह
August 27 2022 Updated: August 27 2022 15:00
0 34344
केंद्र के बाद अब यूपी सरकार ने भी टोमैटो फ्लू को लेकर जारी की एडवाइजरी प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने टोमैटो फ्लू, हाथ-पैर और मुंह की बीमारी (एचएफएमडी) पर एक एडवाइजरी जारी की है, जिसे टमाटर के आकार के फफोले के लक्षण से पहचाना जाता है। केंद्र के बाद अब यूपी सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। 

 

शासन की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी के बाद स्वास्थ्य महकमे ने टोमैटो फ्लू (tomato flu) से बचाव के लिए प्रदेश भर के सभी अस्पतालों (75 जिलों) को एडवाइजरी (advisory) जारी कर दी है। राज्य के 75 जिलों में सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) के साथ साझा की गई एडवाइजरी में कहा गया है, "रोकथाम के लिए सबसे अच्छी बात आसपास की स्वच्छता को बनाए रखना है। माता-पिता को अपने बच्चों को बुखार या दाने के लक्षण वाले अन्य बच्चों को गले लगाने या छूने के लिए नहीं कहना चाहिए।" एडवाइजरी में संदिग्ध मामलों से नमूने लेने के तरीकों और इसे लैब में कैसे ले जाया जाए, इसका भी उल्लेख किया गया है।

 

एडवाइजरी में कहा गया है कि टोमैटो फ्लू में अन्य वायरल संक्रमण (viral infections) बुखार, थकान, शरीर में दर्द और चकत्ते के समान लक्षण होते हैं लेकिन यह सार्स-सीओवी-2, मंकीपॉक्स, डेंगू या चिकनगुनिया से संबंधित नहीं है। यह रोग मुख्य रूप से 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में होता है, लेकिन वयस्क भी संक्रमित हो सकते हैं।

 

बच्चों में टोमैटो फ्लू के लक्षण और बचाव - Symptoms and prevention of tomato flu in children

एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल डॉक्टर्स के महासचिव डॉ. अभिषेक शुक्ला ने कहा, "बच्चों में, प्राथमिक लक्षण अन्य वायरल संक्रमण जैसे बुखार, चकत्ते और जोड़ों में दर्द जैसे होते हैं। बच्चों या बड़ों में ऐसे किसी तरह के लक्षण होने पर उसकी अनदेखी न करें।" ऐसी स्थिति में किसी अनुभवी चिकित्सक से एंंटी वायरस ट्रीटमेंट जरूर लें। दानों या चकत्ते पर लगाने के लिए कैलामाइन लोशन का प्रयोग भी कर सकते हैं। बीमारी की चपेट में आने पर बेड रेस्ट करें। कोशिश करें कि खाने में लिक्विड डाइट ही लें।

 

लखनऊ के सीएमओ मनोज अग्रवाल ने कहा, "हमने प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए केजीएमयू, एसजीपीजीआई, जिला स्तर के अस्पतालों और निजी अस्पतालों सहित सभी चिकित्सा संस्थानों को सलाह दी है।"

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोनारोधी टीकाकरण मार्च से संभावित

12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोनारोधी टीकाकरण मार्च से संभावित

एस. के. राणा January 18 2022 40827

देश में 12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोना रोधी टीकाकरण जल्द शुरू करने को लेकर केंद्र सरकार ने अभी

एमपी के इस सरकारी अस्पताल में दवाइयों की किल्लत

एमपी के इस सरकारी अस्पताल में दवाइयों की किल्लत

हे.जा.स. May 13 2023 34648

मध्य प्रदेश के महाराज यशवंतराव अस्पताल में दवाइयों की कमी हो गई है। मरीजों के अस्पतालों से मिलने वाल

ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा किशोर किशोरी सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित

ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा किशोर किशोरी सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित

admin September 22 2022 38908

गोसाईगंज ब्लॉक में ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा किशोर-किशोरी सशक्तिकरण को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया ग

बार-बार मुंह सूखता है तो ना करें इग्नोर

बार-बार मुंह सूखता है तो ना करें इग्नोर

लेख विभाग January 18 2023 29481

मौसम में अगर गर्मी ज्यादा हो तो प्यास बार-बार लगना लाजमी होता है लेकिन अगर मौसम सामान्य होने के बाद

कोविड समस्या का सम्पूर्ण निदान टीकाकरण है, सभी लोग सहयोग करें- रंजना द्विवेदी

रंजीव ठाकुर February 18 2021 34490

यूपी में वैक्सीनेशन पहले नम्बर पर है और पोर्टल पर जरुरी चीजों को लगातार अपडेट किया जा रहा है। जैसे म

अब चीन में मंकीपॉक्स वायरस ने दी दस्तक

अब चीन में मंकीपॉक्स वायरस ने दी दस्तक

आरती तिवारी September 18 2022 25206

दुनिया में मंकीपॉक्स वायरस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। धीरे-धीरे यह बीमारी 90 से ज्यादा देशों में फैल

ओमिक्रोन के नए सब-वैरिएंट्स से चीन में हड़कंप

ओमिक्रोन के नए सब-वैरिएंट्स से चीन में हड़कंप

हे.जा.स. October 11 2022 44375

ओमिक्रॉन के BF.7 वैरिएंट को लेकर डब्ल्यूएचओ की ओर से चेतावनी जारी की गई है। खबरों के मुताबिक यह सब व

अल्ट्रासाउंट में बताया फिट, पैदा हुआ दिव्यांग

अल्ट्रासाउंट में बताया फिट, पैदा हुआ दिव्यांग

आरती तिवारी August 26 2023 91405

निजी केंद्र की रेडियोलॉजिस्ट ने अल्ट्रासाउंड जांच में बच्चे को स्वस्थ बताकर रिपोर्ट थमा दी। जबकि बच्

एम्स दिल्ली में अत्याधुनिक बर्न इकाई का लोकार्पण।

एम्स दिल्ली में अत्याधुनिक बर्न इकाई का लोकार्पण।

हे.जा.स. January 19 2021 23709

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस ब्लॉक में 30 गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) और 10 बेड  प्राइवेट आइसोलेशन

भारत में कोविड-19 के 35,342 नए मामले, 483 और लोगों की मौत।

भारत में कोविड-19 के 35,342 नए मामले, 483 और लोगों की मौत।

एस. के. राणा July 23 2021 27755

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 45,29,39,545 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 16,68,

Login Panel