देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

आयुष स्टार्ट-अप चुनौती से आयुर्वेद और स्वास्थ्य से जुड़े वैकल्पिक क्षेत्र में स्टार्टअप को प्रोत्साहन देगा केंद्र

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआइआइए) ने स्टार्टअप इंडिया के साथ मिलकर 'आयुष स्टार्ट-अप चुनौती' का शुभारंभ किया है। इसका मकसद आयुर्वेद और स्वास्थ्य से जुड़े वैकल्पिक क्षेत्र में इनोवेशन के लिए शुरुआती चरण से ही स्टार्टअप को प्रोत्साहन देना है।

एस. के. राणा
February 23 2022 Updated: February 24 2022 00:15
0 38969
आयुष स्टार्ट-अप चुनौती से आयुर्वेद और स्वास्थ्य से जुड़े वैकल्पिक क्षेत्र में स्टार्टअप को प्रोत्साहन देगा केंद्र प्रतीकात्मक

नई दिल्ली, प्रेट्र। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) ने स्टार्टअप इंडिया के साथ मिलकर 'आयुष स्टार्ट-अप चुनौती' का शुभारंभ किया है। इसका मकसद आयुर्वेद और स्वास्थ्य से जुड़े वैकल्पिक क्षेत्र में इनोवेशन के लिए शुरुआती चरण से ही स्टार्टअप को प्रोत्साहन देना है।

इसके विजेताओं को एआइआइए की ओर से नकद पुरस्कार और इन्क्यूबेशन सपोर्ट दिया जाएगा। एआइआइए ने अपने बयान में कहा कि आयुष का बाजार 10 अरब अमेरिकी डालर (74,744 करोड़ रुपये) का है, जिसके अगले पांच वर्षों में 50 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।

एक समूह के रूप में व्यक्तियों को भी दिया जाएगा प्रवेश
एआइआइए के निदेशक प्रो. तनुजा मनोज नेसारी ने कहा, 'हम आयुष मंत्रालय (AYUSH Ministry) के मार्गदर्शन में एआइआइए को एक प्रतिष्ठित संस्थान बना रहे हैं। चिकित्सा विज्ञान की तीन प्रमुख शाखाओं अकादमिक ( academic), वैज्ञानिक अनुसंधान और क्लीनिकल प्रैक्टिस ( scientific research and clinical practice) को एक ही छत के नीचे लाया गया है। इस चुनौती में प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप (start up) के साथ-साथ एक समूह के रूप में व्यक्तियों को भी प्रवेश दिया जाएगा।

भाग लेने वाले स्टार्ट-अप के लिए तीन प्रवेश श्रेणियां हैं- आयुष खाद्य इनोवेशन, आयुष बायो इंस्ट्रूमेंटेशन और आयुष आइटी साल्यूशन। एआइआइए ने कहा है कि तीनों श्रेणियों में से प्रत्येक में दो विजेता होंगे। हर विजेता को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। उपविजेता को 50,000 रुपये का इनाम मिलेगा।

चिकित्सा की आयुष प्रणाली विश्व स्तर पर निभा रही बड़ी भूमिका
वहीं, दूसरी ओर अभी हाल ही में केंद्रीय आयुष मंत्री (AYUSH Minister) सर्बानंद सोनोवाल ने कहा था कि निकट भविष्य में आयुष चिकित्सा प्रणाली (AYUSH medical system) मानव स्वास्थ्य के संरक्षण में एक बड़ी भूमिका निभाएगी। सोनोवाल ने कहा था कि चिकित्सा की आयुष प्रणाली विश्व स्तर पर एक बड़ी भूमिका निभा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मंत्रालय ने विश्व स्तर पर आयुष प्रणाली की ताकत को बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए बहुत सारी पहल की है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने मनाया प्रथम टीबी दिवस नि:क्षय दिवस

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने मनाया प्रथम टीबी दिवस नि:क्षय दिवस

हुज़ैफ़ा अबरार December 17 2022 30185

डा सूर्यकान्त ने लोगों को बताया कि दुनिया में प्रतिवर्ष एक करोड़ टीबी के नये रोगी होते है, जिनमें से

BPT में एडमिशन, करियर और जॉब की पूरी जानकारी।

BPT में एडमिशन, करियर और जॉब की पूरी जानकारी।

अखण्ड प्रताप सिंह November 01 2021 44418

आप BPT कोर्स के विवरण, पात्रता मानदंड, प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, कैरियर की संभावनाएं और स्नातक स्

देश के चार राज्यों में बनेंगे मेडिकल डिवाइस पार्क, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ेंगे रोज़गार।

देश के चार राज्यों में बनेंगे मेडिकल डिवाइस पार्क, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ेंगे रोज़गार।

एस. के. राणा September 28 2021 30825

देश में उपकरण बनने से कीमतें घटेंगी और इलाज का खर्च भी कम हो जाएगा। कंपनियों की लागत घटने से भी उपकर

कोविशील्ड ट्रेडमार्क विवाद में क्युटिस बायोटेक की याचिका ख़ारिज, सीरम को मिली राहत।

कोविशील्ड ट्रेडमार्क विवाद में क्युटिस बायोटेक की याचिका ख़ारिज, सीरम को मिली राहत।

हे.जा.स. January 31 2021 31525

सीरम के वकील हितेश जैन ने कहा कि कोर्ट ने उनकी दलील पर क्यूटिस-बायोटेक की याचिका खारिज कर दी। क्यूटि

सैफई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की मौत, माँ ने लगाए आरोप

सैफई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की मौत, माँ ने लगाए आरोप

रंजीव ठाकुर August 22 2022 29039

सैफई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध मौत के बाद बहुत सवाल खड़े हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योग

एफएमजीई परीक्षा की बदली तारीख, जानें किस दिन होगा एग्जाम

एफएमजीई परीक्षा की बदली तारीख, जानें किस दिन होगा एग्जाम

एस. के. राणा November 17 2022 97591

NBE द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ''दिल्ली राज्य चुनाव आयोग द्वारा 4 दिसंबर 2022 को दिल्ली नगर

चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में दवा निर्यात ने दर्ज़ कराया 20 फीसदी का इजाफा।

चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में दवा निर्यात ने दर्ज़ कराया 20 फीसदी का इजाफा।

हे.जा.स. January 25 2021 22588

वित्तीय वर्ष 2020-21 की पहली छमाही में पिछले वर्ष 15.63 अरब डॉलर की तुलना में 18.07 अरब डॉलर का दवा

प्रेग्नेंसी के पता चलने के दो दिन बाद दिया बच्चे को जन्म

प्रेग्नेंसी के पता चलने के दो दिन बाद दिया बच्चे को जन्म

हे.जा.स. October 21 2022 29674

अमेरिका से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कपल ने मात्र 48 घंटे में बच्चे को जन्म दिया

कला से सीधे जुड़ा है स्वास्थ्य, डब्ल्यूएचओ ने भी माना भारतीय दर्शन

कला से सीधे जुड़ा है स्वास्थ्य, डब्ल्यूएचओ ने भी माना भारतीय दर्शन

रंजीव ठाकुर August 22 2022 26665

भारतीय दर्शन में कलाओं का बड़ा महत्व है और स्वस्थ जीवन के लिए 16 कला सम्पूर्ण होने की बात कही जाती। भ

स्वास्थ्य विभाग में फिर सामने आया एक बड़ा घोटाला, ब्लैक लिस्टेड कम्पनीज को दे दिया टेण्डर

स्वास्थ्य विभाग में फिर सामने आया एक बड़ा घोटाला, ब्लैक लिस्टेड कम्पनीज को दे दिया टेण्डर

रंजीव ठाकुर September 14 2022 36832

विभिन्न जिलों के सीएमओ कार्यालय में लैपटॉप और प्रिंटर खरीदने का टेण्डर ब्लैक लिस्टेड दो कम्पनीज को द

Login Panel