देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के मुताबिक ऑनलाइन फार्मेसी गैरकानूनी है: एआईओसीडी

दवा के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की एक बैठक निरालानगर स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। दवा व्यापार में आ रही कठिनाइयों और ऑनलाइन फार्मेसी को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।

रंजीव ठाकुर
September 16 2022 Updated: September 16 2022 16:51
0 24447
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के मुताबिक ऑनलाइन फार्मेसी गैरकानूनी है: एआईओसीडी दवा के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की बैठक

लखनऊ। दवा के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की एक बैठक निरालानगर स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। दवा व्यापार में आ रही कठिनाइयों और ऑनलाइन फार्मेसी को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।

 

दवा विक्रेता समिति (dawa vikreta samiti), लखनऊ के बैनर तले आयोजित बैठक में अखिल भारतीय संस्था एआईओसीडी (AIOCD) के राष्ट्रीय महामंत्री राजीव सिंघल, ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (Chemists and Druggists) उत्तर प्रदेश (OCD UP) ओसीडी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह एवं महामंत्री सुधीर अग्रवाल मौजूद रहे।

 

बैठक में दवा व्यापारियों (Drug Dealers) को रोजाना आ रही कठिनाइयों, ऑनलाइन फार्मेसी (online pharmacy),  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा (FSDA) जारी नोटिफिकेशन, नारकोटिक्स (narcotics) एवं साइक्रोटोपिक दवाओं (psychotropic drugs) के स्टाक को नियंत्रित करने का आदेश, कोडीन सिरप (codeine syrup) नींद एवं डिप्रेशन की दवाओं (depression drugs) की खरीद और बिक्री को नियंत्रित करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

एआईओसीडी महामंत्री राजीव सिंघल ने कहा कि हम व्यापक जनहित में ऑनलाइन फार्मेसी के माध्यम से दवाओं की बिक्री को नियमित करने के सरकार के कदम का कड़ा विरोध करते हैं जो ‘ई-फार्मेसी’ (e-pharmacy) है। उन्होंने दावा किया कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट (Drugs and Cosmetics Act) 1940 के तहत ऑनलाइन फार्मेसी के माध्यम से इंटरनेट पर दवाएं बेचना गैरकानूनी है। इंटरनेट के माध्यम से आसानी से नशीले पदार्थों की उपलब्धता और दवाओं के गलत उपयोग (misuse of drugs) से युवाओं में नशे की लत (drug addiction) का खतरा बढ़ गया है।

 

विकसित देशों में दवाएं ऑनलाइन बेची जाती हैं, लेकिन भारत में इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो सकती। वर्तमान में, ऑनलाइन फार्मेसी का कारोबार अवैध रूप से (online pharmacy illegall) चल रहा है और अधिकारी हमारे द्वारा की गई शिकायतों के लिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

 

उन्होंने आगे दावा किया कि इंटरनेट ऑनलाइन फ़ार्मेसी पर्चे और रोगियों की प्रामाणिकता की पुष्टि किए बिना आई-पिल (i-pill), एंटी-डिप्रेशन, कोडीन कफ सिरप सहित सभी उत्पादों की आपूर्ति कर रही हैं।

 

ई-फार्मेसी के नाम पर ये ऑनलाइन कंपनियां उन दवाओं को भी बेच रही हैं, जिनकी अनुमति नहीं है। देश में अनेक बड़े विदेशी और देशी कार्पाेरेट कंपनियां ऑनलाइन फ़ार्मेसी से दवाओं की आपूर्ति करने के दौरान ड्रग एवं कास्मैटिक क़ानून (drug and cosmetic law) की लगातार अवहेलना कर रही हैं।

 

दवा विक्रेता समिति, लखनऊ के अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं महामंत्री ओपी सिंह ने कहा कि दवा व्यापारियों का किसी भी सूरत में उत्पीड़न (drug traders harassment) नहीं होने दिया जाएगा व दवा व्यापारियों की सभी समस्याओं का, प्रदेश संगठन से लेकर खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन के अधिकारियों तक से मिलकर सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

टला नहीं है निपाह का खतरा, चमगादड़ों में मिला एंटीबॉडी

टला नहीं है निपाह का खतरा, चमगादड़ों में मिला एंटीबॉडी

admin April 06 2022 39379

ICMR ने 573 चमगादड़ों पर किया था शोध जिनमें से 51 में एंडीबाडी मिले थे। वैज्ञानिकों ने देश भर में नि

अमेरिका में फिर बढ़े कोविड-19 के मामले

अमेरिका में फिर बढ़े कोविड-19 के मामले

हे.जा.स. February 23 2023 28897

अमेरिका में कोरोना के नए वैरिएंट से बच्चों में संक्रमण के मामलों में काफी तेजी से बढ़ोतरी आई है। जिसक

ओमिक्रोन वायरस का नया वेरिएंट अपने मूल स्वरूप से ज्यादा तेजी से फैलता है: शोध

ओमिक्रोन वायरस का नया वेरिएंट अपने मूल स्वरूप से ज्यादा तेजी से फैलता है: शोध

एस. के. राणा February 02 2022 29581

दुनिया अभी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है। इस वायरस के Omicron वेरिएंट को काफी संक्रामक बताया

देश में कोरोना संक्रमण के मामले बीस हज़ार के पार 

देश में कोरोना संक्रमण के मामले बीस हज़ार के पार 

एस. के. राणा July 21 2022 25941

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,45,654 हो गई है जो कि कल की तुलना में 2000 अधिक है। इस दौरान

कोरोना संक्रमण के इलाज में एंटी-वायरल दवा मोलनुपिरवीर का उत्साहजनक परिणाम।

कोरोना संक्रमण के इलाज में एंटी-वायरल दवा मोलनुपिरवीर का उत्साहजनक परिणाम।

हे.जा.स. October 03 2021 26701

कंपनी का कहना है कि वह जल्द ही मोलनुपिरवीर के क्लीनिकल ट्रायल से सम्बंधित आंकड़े समीक्षा के लिए संयु

कोरोना रोधी टीकों के बारें में जानिये डॉ. रेनु स्वरूप से।   

कोरोना रोधी टीकों के बारें में जानिये डॉ. रेनु स्वरूप से।   

हे.जा.स. May 12 2021 35287

जैव प्रौद्यौगिकी विभाग की सचिव डॉ. रेनु स्वरूप ने एक साक्षात्कार में टीकों की उपलब्धता बढ़ाने और नए

मोटे बच्चों में कोरोना के गंभीर संक्रमण का खतरा अधिक।

मोटे बच्चों में कोरोना के गंभीर संक्रमण का खतरा अधिक।

लेख विभाग November 20 2021 29347

एक अध्ययन में यह निष्कर्ष सामने आया है की मोटापे से ग्रस्त बच्चों को कोरोना के गंभीर संक्रमण का खतरा

उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों में पीजी की 48 सीटों की मान्यता रद्द

उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों में पीजी की 48 सीटों की मान्यता रद्द

श्वेता सिंह November 11 2022 35978

पीजी की काउंसिलिंग से पहले टीम ने निरीक्षण किया तो तीनों कॉलेजों में संकाय सदस्य नहीं मिले। ऐसे में

त्योहारों पर दिल्ली में मास्क पहनना अनिवार्य, 500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान

त्योहारों पर दिल्ली में मास्क पहनना अनिवार्य, 500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान

एस. के. राणा October 06 2022 34277

आपदा प्रबंधन के ‘स्पेशल सीईओ सुशील सिंह द्वारा बैठक के संबंध में जारी की गई जानकारी के अनुसार, मास्क

रीजेंसी ने एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस और मल्टी-ऑर्गन के 72 वर्षीय मरीज का उपचार किया

रीजेंसी ने एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस और मल्टी-ऑर्गन के 72 वर्षीय मरीज का उपचार किया

हुज़ैफ़ा अबरार August 25 2026 525

जांच और पेट की अल्ट्रासोनोग्राफी में एक्यूट एडेमेटस पैंक्रियाटाइटिस के साथ पैंक्रियास के आसपास सूजन

Login Panel