देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करेगी गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक दवाओं की निर्माण इकाई बेहद कम है, इस नई इकाई के खुलने से राज्य का भला होगा, आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण व औषधीय खेती के लिए वैद्यनाथ आयुर्वेद के साथ एमओयू बुधवार को होगा।

आनंद सिंह
April 13 2022 Updated: April 13 2022 01:42
0 33750
आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करेगी गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज प्रतीकात्मक

गोरखपुर। योगी आदित्यनाथ की सरकार में वह काम होने जा रहा है, जिसकी प्रतीक्षा लंबे अर्से से थी। यह काम है, आयुर्वेदिक दवाओं का उत्पादन। आयुर्वेद की मानकीकृत पढ़ाई, शोध व अनुसंधान को बढ़ावा देने के साथ ही महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम की संस्था गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण व औषधीय खेती की तरफ भी कदम बढ़ाने जा रही है

आयुर्वेद की दवाओं के निर्माण व औषधीय खेती को लेकर उसे देश की सुप्रसिद्ध आयुर्वेद दवा निर्माण कंपनी वैद्यनाथ आयुर्वेद का साथ मिलने जा रहा है। इसे लेकर दोनों संस्थाओं के बीच एमओयू बुधवार को हस्ताक्षरित की जाएगी।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ प्रदीप कुमार राव ने बताया कि बुधवार सुबह 10:30 बजे वैद्यनाथ आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक अनुराग शर्मा व महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ अतुल बाजपेयी एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे।

यह एमओयू न केवल पूर्वांचल बल्कि पूरे प्रदेश में आयुर्वेद तथा औषधीय खेती के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इससे रोजगार के नए अवसर तो सृजित ही होंगे, अन्नदाता किसानों के जीवन में भी खुशहाली आएगी।\गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली कंपनियों की संख्या बेहद कम है। इसके पीछे तमाम सियासी कारण हैं। लेकिन, अब जो एमओयू साइन होने जा रहा है, उसका असर न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि बिहार के पश्चिमोत्तर जिलों पर भी पड़ेगा। झांसी-ललितपुर से मध्यप्रदेश की सीमा लगती है। मध्य प्रदेश तक आयुर्वेदिक दवाओं की आपूर्ति अब सहज हो जाएगी।

माना जा रहा है कि बैद्यानाथ के सहयोग से जो आयुर्वेदिक दवाईयां बनाई जाएंगी, उसकी फैक्ट्री गोरखपुर में ही लगेगी। गोरखपुर अब उद्योग-धंधों के लिहाज से अहम जिला बनता जा रहा है। यहां अपराध कंट्रोल में है, कच्चे माल की कोई कमी होने से रही और प्रशासन शेष चीजों को बढ़िया से संभाल ही लेगा। बिजली की समस्या प्रायः यहां है नहीं।

ट्रांसपोर्टेशन की भी सुविधा उम्दा है। गोरखपुर से देश भर के लिए ट्रेनें जाती हैं। सड़क परिवहन भी उम्दा है। हवाई क्षेत्र से भी गोरखपुर देश के प्रमुख शहरों से जुड़ चुका है। कुशीनगर एयरपोर्ट से अंतराष्ट्रीय एप्रोच भी सुगमता के साथ संभव है। अर्थात, माल बनाने से लेकर बेचने तक कोई संकट नहीं है।

बैद्यनाथ कंपनी के सहयोग से जो उद्योग लगेगा, वह उत्तर प्रदेश के नौजवानों को रोजगार भी मुहैया कराएगा। बी फार्मा किये हुए नौजवानों-नवयुवतियों को अब अपने घर में ही काम मिलेगा। योगी सरकार की यह रणनीति अत्यंत सफल होगी, ऐसा दवा क्षेत्र के जानकार बता रहे हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लंपी वायरस को लेकर यूपी में अलर्ट,7 मंडलों में उतरेगी टीम-9

लंपी वायरस को लेकर यूपी में अलर्ट,7 मंडलों में उतरेगी टीम-9

आरती तिवारी August 29 2022 30378

अब लंपी रोग से प्रभावित 7 मंडलों में आज से टीम-9 के नोडल अधिकारी तेजी से कार्य शुरू करेंगे। देखा जाए

कानपुर में बढ़ते ही जा रहे डेंगू पॉजिटिव, टूटने लगा रिकॉर्ड

कानपुर में बढ़ते ही जा रहे डेंगू पॉजिटिव, टूटने लगा रिकॉर्ड

आरती तिवारी November 07 2022 29525

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सीएचसी कल्याणपुर में पांच, कांशीराम हॉस्पिटल में दो, कृष्णा सुपर स्पेशलिट

आने वाले वर्षों में कोरोना की ही तरह और भी महामारियां आ सकती है: वैज्ञानिक

आने वाले वर्षों में कोरोना की ही तरह और भी महामारियां आ सकती है: वैज्ञानिक

एस. के. राणा February 23 2022 27565

वैज्ञानिक चिंता जता चुके हैं कि आने वाले वर्षों में कोरोना की ही तरह और भी महामारियां आ सकती हैं, जि

अफ्रीकन स्वाइन फीवर से हजारों सुअरों की मौत के बाद अलर्ट

अफ्रीकन स्वाइन फीवर से हजारों सुअरों की मौत के बाद अलर्ट

जीतेंद्र कुमार February 06 2023 33121

विशेषज्ञों का कहना है कि अफ्रीकन स्वाइन फीवर वायरस से व्यक्ति संक्रमित नहीं हो पाता है। दरअसल अफ्रीक

गाजियाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही ने ली युवक की जान, परिजनों ने काटा हंगामा

गाजियाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही ने ली युवक की जान, परिजनों ने काटा हंगामा

विशेष संवाददाता April 05 2023 29214

गाजियाबाद के थाना शालीमार के पास एक हॉस्पिटल में पथरी का इलाज कराने गए युवक की अस्पताल प्रबंधक और स्

यूपी में नहीं थम रही डेंगू मरीजों की संख्या

यूपी में नहीं थम रही डेंगू मरीजों की संख्या

श्वेता सिंह November 21 2022 30748

सरकारी आंकड़ों में बेशक डेंगू के मरीजों की संख्या कम हो लेकिन, प्राइवेट अस्पतालोंं में मरीजों की भरम

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर सील हुए दो अस्पताल

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर सील हुए दो अस्पताल

आरती तिवारी April 13 2023 29905

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि जनपद अमरोहा के गजरौला स्थित हसन नर्सिंग होम और धनौरा में अपोलो ह

भारत ने मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर काम करने में सफलता पायी है लेकिन चुनौतियां बनी हुई हैं: यूनीसेफ 

भारत ने मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर काम करने में सफलता पायी है लेकिन चुनौतियां बनी हुई हैं: यूनीसेफ 

हे.जा.स. October 31 2025 5019

भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा बड़ा देश है जहां शिशु लड़कों की तुलना में शिशु लड़कियों की मृत्यु अधिक हो

गहरी नींद से चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहता है और आप खूबसूरत दिखतीं है  

गहरी नींद से चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहता है और आप खूबसूरत दिखतीं है  

सौंदर्या राय March 26 2022 41564

रात की गहरी नींद आपके बालों को काला लंबा तथा आकर्षक बनाए रखने में मदद करती है। गहरी नींद लेने से चेह

जम्मू में डेंगू से 2 मरीजों की मौत

जम्मू में डेंगू से 2 मरीजों की मौत

विशेष संवाददाता November 11 2022 35487

जम्मू में डेंगू का कहर जारी है। स्टेट मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को कुल 336 संदि

Login Panel