











































इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, गोरखपुर की टीम के साथ एसएसपी डा. विपिन ताड़ा
गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, गोरखपुर के अध्यक्ष डा. शिव शंकर शाही ने कहा है कि शहर में जहां-जहां क्लिनिक और हॉस्पिटल हैं, उस रोड पर जाम की समस्या की चिंता तमाम डॉक्टर्स को है। भीड़ को कम करने के लिए डॉक्टर्स भी सहयोग करेंगे।
रेलवे आफिसर्स क्लब में संपन्न जनरल बाडी मीटिंग में डाशा ही ने कहा कि डॉक्टर्स अपने मरीजों को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन अपॉइंटमेंट देंगे। हर मरीज को एक टाइम अलॉट किया जाएगा। जहां ज्यादा भीड़ होगी, वहां गार्ड रखे जायेंगे। अपनी बिल्डिंग के अलावा अन्य बोर्ड जो इधर-उधर लगे हैं, उन्हें कम किया जाएगा। इससे जाम की समस्या कम होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन जो भी सुझाव देगा, सारे डाक्टर उसे मानेंगे।
डा. आर पी शुक्ला ने बताया कि आईएमए के डॉक्टर्स द्वारा संचालित सभी अस्पतालों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इतना ही नहीं, उनके कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अखबारों, वेबसाइटों और ऐप द्वारा जनता में जागरूकता फैलाया जायेगा ताकि लोग अच्छे अस्पतालों को पहचानें।
उन्होंने कहा कि हम सीएमओ द्वारा रजिस्टर्ड अस्पतालों पर उन डॉक्टरों के नाम लिखवाएंगे जो वास्तव में इस हॉस्पिटल में आते हैं। हम नए डॉक्टरों को उनकी प्रैक्टिस बढ़ाने में सहयोग भी करेंगे।
जनरल बाडी मीटिंग के बाद आईएमए की तरफ से 37 पुलिस वालों को सम्मानित किया गया। आज तमकुही राज से नवनिर्वाचित विधायक डा. असीम कुमार को भी सम्मानित किया गया।

इस प्रोग्राम में गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा, डा.वी एन अग्रवाल, डा. वाई सिंह, डा. अमित मिश्रा, डा. अजय शुक्ला, डा. भारतेंद्र जैन, डा. शांतनु अग्रवाल, डा. अंजू श्रीवास्तव, डा. अल्पना अग्रवाल, डा. गगन गुप्ता, डा. एस एस रे, डा. सुधांशु शंकर, डा. आशुतोष शुक्ला, डा. एस पी अग्रवाल, डा. ए एन त्रिगुण, डा. आर पी शुक्ला, डा. राघव अग्रवाल, डा. एस सी वैश, डा. अनिता वैष, डा. प्रदीप कुमार, डा. आशुतोष कुमार अग्रवाल, डा. ए के सिंह, डा. एस के त्रिपाठी, डा. आर पी अग्रवाल, डा. बीबी गुप्ता, डा. शैलेंद्र कुमार, डा. ए पी गुप्ता, डा. रजनीश चतुर्वेदी, डा. नीरज श्रीवास्तव, डा. नरेश अग्रवाल, डा. एस सी कौशिक, डा. रत्नेश तिवारी, डा. रितेश कुमार, डा. एस के लाट, डा. संजीव गुप्ता, डा. गीता द्विवेदी, डा. रीता मिश्रा, डा. सुषमा जयसवाल, डा. एल बी गुप्ता, डा. अजय सिंह, डा. सौरभ श्रीवास्तव, डा. आर के अग्रवाल, डा. आर के सिंह, डा. गौरव पांडे, डा. कविता बरनवाल, डा. एस एन गुप्ता, डा. संतोष खुशवाहा, डा. संजीव सिंह, डा. वी के गुप्ता, डा. पी आर चौधरी, डा. सुशील चंद्रा, डा. अमित कुमार सिंह, डा. राजीव जयसवाल, डा. अनामिका तिवारी, डा. गिरिराज शरन, डा. अमरेश सिंह, डा. आर एन राय, डा. सीमा शाही, डा. मनमोहन बरनवाल आदि उपस्थित रहे।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 189
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 98
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 567
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 441
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 189
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 98
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9786
एस. के. राणा January 20 2026 0 5999
एस. के. राणा February 01 2026 0 5971
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5579
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5565
एस. के. राणा January 13 2026 0 5124
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5068
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87470
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35645
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38615
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36127
लेख विभाग March 19 2022 0 35686
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73533
NBE द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ''दिल्ली राज्य चुनाव आयोग द्वारा 4 दिसंबर 2022 को दिल्ली नगर
झारखंड के धनबाद में 170 करोड़ रुपए से बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में जल्द ही ओपीडी सेवा शुरू होगी
इसके लिए इन कालेजों का एक निश्चित धनराशि अनुबंध के तहत दी जाएगी। पानी के नमूनों की जांच इन कालेजों क
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल माम
कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में फेफड़ों की कार्यप्रणाली की मूल अवधारणा, अनुपात तथा स्नश्वस्न 25-75 ज
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मई और जून के महीनों के दौरान लू चलने की
पीडियाट्रिक सर्जरी केस रिपोर्ट नामक जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची की पूंछ 6 सेंटीमीटर लंबी
सूत्र बतातें हैं कि चीन समेत विभिन्न देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड-19 जांच के ल
ऐसे मामलों में ट्यूमर थ्रॉम्बस की उपस्थिति सर्जरी को अत्यंत चुनौतीपूर्ण बना देती है। यह मामला संभवत:
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच कराई

COMMENTS