देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विश्व रक्तदान दिवस पर सहारा हास्पिटल में रक्तदान।

डब्लू. एच. ओ. ने स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2005 में ब्लड ग्रुप की खोज करने वाले वैज्ञानिक कार्ड लैंड स्टीनर के जन्मदिन को विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 15 2021 Updated: June 15 2021 03:56
0 29781
विश्व रक्तदान दिवस पर सहारा हास्पिटल में रक्तदान। प्रतीकात्मक

लखनऊ। विश्व रक्तदान दिवस पर सोमवार को गोमतीनगर स्थित सहारा हास्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर मैनेजमेंट सहित समस्त ब्लड बैंक की टीम ने  केक काटकर की।

डब्लू. एच. ओ. ने स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2005 में ब्लड ग्रुप की खोज करने वाले वैज्ञानिक कार्ड लैंड स्टीनर के जन्मदिन को विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सहारा हॉस्पिटल ब्लड बैंक में शिविर का आयोजन किया गया। 

सहारा हॉस्पिटल ब्लड बैंक के हेड ने डॉ अरविन्द सिंह ने रक्दान से जुडी भ्रांतियों के बारे में बताया और कहा कि रक्तदान एक सामान्य प्रक्रिया है,  जिसमें एक स्वस्थ व्यक्ति से एक यूनिट ब्लड लिया जाता है। ब्लड लेने के पूर्व डोनर का पूरा मेडिकल परीक्षण किया जाता है और स्वस्थ होने पर ही उसका ब्लड लिया जा सकता है। एक स्वस्थ मनुष्य तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है।

लोगों को ब्लड डोनेशन को लेकर बहुत सी भ्रांतियां हैं कि ब्लड देने से उसको कमजोरी हो जाएगी या कोई बीमारी हो जाएगी। ये बाते पूरी तरह से निराधार हैं। इसके विपरीत ब्लड डोनेशन देने से लोगों की कुछ महत्वपूर्ण जांचे मुफ्त हो जाती हैं। कुछ वैज्ञानिक अध्ययन में पाया गया कि नियमित रक्तदान करने वाले व्यक्ति में हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

डॉ. अरविन्द सिंह ने बताया यह साल विशेष  है, क्योंकि पिछले एक साल से  अधिक समय से कोविड महामारी की वजह से स्वैच्छिक ब्लड डोनेशन थम-सा गया है। ऐसे में रक्तदान को बढ़ावा देने की जरूरत है। अगर एक प्रतिशत लोग भी साल में एक बार रक्तदान करें तो हमारी ब्लड की आवश्यकता पूरी हो जाएगी‌। सभी से अपील है कि साल में एक बार रक्तदान जरूर करें।

इस अवसर पर सहारा हॉस्पिटल की लैब मेडिसिन हेड  डॉ.अजू शुक्ला,डॉक्टर सुरभि गुप्ता एवं अन्य स्टाफ ने बढ़ चढ़कर स्वयं रक्तदान करके अपना बहुमूल्य योगदान दिया और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। साथ ही उनकी भ्रांतियों को भी दूर किया।

इस अवसर पर सहारा हॉस्पिटल के  डायरेक्टर (मेडिकल हेल्थ) डॉ. मजहर हुसैन एवं सी.ओ.ओ विशाल शर्मा ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी और लोगो को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया

सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंह ने कहा कि हमारे अभिभावक माननीय सहाराश्री जी का संदेश है कि मानवता सर्वोपरि है और  कोरोना महामारी के ‌समय‌ में भी सभी वर्गों को स्वेच्छा से समर्पण भाव के साथ लोगों को रक्तदान देकर समाज में अपना योगदान देना चाहिए । उन्हीं के प्रोत्साहन से सहारा हास्पिटल में समय-समय पर शिविर का आयोजन कर जनमानस को निरंतर जागरूक किया जाता रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गर्मी में खाएं ये चीजें, बॉडी का तापमान रहेगा सामान्य

गर्मी में खाएं ये चीजें, बॉडी का तापमान रहेगा सामान्य

लेख विभाग May 25 2023 33227

गर्मियों के सीजन में हीट को हैंडल करना मुश्किल होता है। गर्मी से बचने के लिए हम ऐसे फूड्स या ड्रिंक

लखनऊ का तीसरा बड़ा अस्पताल बना लोकबंधु, 6 लाख मरीजों को मिलेगी राहत 

लखनऊ का तीसरा बड़ा अस्पताल बना लोकबंधु, 6 लाख मरीजों को मिलेगी राहत 

हुज़ैफ़ा अबरार March 23 2022 44375

डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी बताते हैं कि अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और नवजात के लिए अलग अलग वार्ड और ऑ

सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को मिलेगा दूसरा मौका, ये चिकित्सक भी कर सकते हैं आवेदन

सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को मिलेगा दूसरा मौका, ये चिकित्सक भी कर सकते हैं आवेदन

श्वेता सिंह October 21 2022 27394

इसमें 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सक भी आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश में पुनर्नियुक्ति से भ

सफ़ेद बालों को काला बनाने के लिए लगाएं किचन में आसानी से मिल जाने वाली ये चीज

सफ़ेद बालों को काला बनाने के लिए लगाएं किचन में आसानी से मिल जाने वाली ये चीज

श्वेता सिंह September 05 2022 32796

अनहेल्दी लाइफस्टाइल, तनाव, प्रदूषण और कुछ बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयों के

आँखों की सुंदरता से बढ़ जाती है आपकी खूबसूरती, आजमाइये कुछ घरेलू उपाय

आँखों की सुंदरता से बढ़ जाती है आपकी खूबसूरती, आजमाइये कुछ घरेलू उपाय

सौंदर्या राय March 07 2022 48424

कुछ घरेलू टिप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी आंखों को सुंदर और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकते ह

कोरोना-रोधी टीका आने से मरीज़ों का भय हुआ खत्म, ओपीडी में बढ़ी संख्या - डॉ एस के नंदा  

हुज़ैफ़ा अबरार February 18 2021 34485

हमलोग उनको सोशल डिस्टैन्सिंग, मास्क और सैनिटाइज़र के बारे में बताते थें। जिससे उनका भय काम हो। लॉकडाउ

रायबरेली एम्स में अब आर्थिक तंगी के कारण नहीं रुकेगा इलाज

रायबरेली एम्स में अब आर्थिक तंगी के कारण नहीं रुकेगा इलाज

श्वेता सिंह September 25 2022 49684

इसके साथ ही एम्स को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में पहुंच गयी है। एम्स प

शोध: सप्ताह में 150 मिनट की कसरत, 66 फीसदी हार्ट फेल का खतरा करेगी कम

शोध: सप्ताह में 150 मिनट की कसरत, 66 फीसदी हार्ट फेल का खतरा करेगी कम

हे.जा.स. September 05 2022 27440

अध्ययन में 96.6 फीसदी श्वेत लोगों को शामिल किया गया था, जिनकी औसत उम्र 56 वर्ष थी। इनमें 57 फीसदी मह

पेट स्कैन का पहला ट्रायल रहा सफल

पेट स्कैन का पहला ट्रायल रहा सफल

आरती तिवारी July 18 2023 41720

कैंसर मरीजों को समय पर जांच और इलाज में सहायक पेट स्कैन मशीन को शुरू करने के लिए केजीएमयू लगातार प्र

सेहत के साथ सुंदरता के ये फायदे जान आप भी सर्दियों में जरूर करेंगे गुड़ का इस्तेमाल

सेहत के साथ सुंदरता के ये फायदे जान आप भी सर्दियों में जरूर करेंगे गुड़ का इस्तेमाल

श्वेता सिंह November 20 2022 47036

गुड़ में कई तरह के आवश्यक मिनरल्स और विटामिन होते है। जो त्वचा के लिए प्राकृतिक क्लींजर का काम करते ह

Login Panel