देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

अपना और अपने हार्ट का रखे ख्याल, फॉलो करें ये हेल्दी डाइट

गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से हार्ट संबंधी बीमारियां बढ़ती जा रही है। हालांकि हेल्दी डाइट को अपनाकर आप दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। आइए जानते हैं हार्ट के लिए कौन-से फूड्स फायदेमंद हैं?

लेख विभाग
June 08 2023 Updated: June 10 2023 20:38
0 42316
अपना और अपने हार्ट का रखे ख्याल, फॉलो करें ये हेल्दी डाइट प्रतीकात्मक तस्वीर

फल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभदायक और जरुरी होता हैं। वहीं आप अपनी डाइट में कुछ चीज़ों को शामिल कर हार्ट संबंधी बीमारियों को कम कर सकते हैं। दिल की सेहत के लिए फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स युक्त फूड्स का सेवन करना चाहिए। ये तत्व शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और दिल को स्वस्थ रखते हैं। गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से हार्ट संबंधी बीमारियां बढ़ती जा रही है। हालांकि हेल्दी डाइट को अपनाकर आप दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। आइए जानते हैं हार्ट के लिए कौन-से फूड्स फायदेमंद हैं?

ग्रीन टी- Green tea

ग्रीन टी के सेवन से शरीर में जमे फैट्स कम हो सकते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म प्रोसेस को बढ़ाती है। जिससे वजम कम करने में काफी मदद मिलती है। वेट लॉस डाइट में आप ग्रीन टी शामिल कर सकते हैं। ग्रीन टी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है,  साथ ही यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।

पत्तेदार सब्जियां- Leafy vegetables

डायटिशियन किरण दलाल बताती हैं कि हम में से ज्यादातर लोगों को लगता है कि गोभी, चुकंदर, गाजर और मूली जैसे सब्जियों के पत्ते बेकार होते हैं और हम उन्हें फेंक देते हैं। जबकि इन पत्तों में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हैं। जैसे कि इन पत्तियों में ऑयरन की मात्रा ज्यादा होती है और ये हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही मूली और गाजर की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, सोडियम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो कि पेट को स्वस्थ रखने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। आप इन्हें साग, सलाद और सूप में मिला कर खा सकते हैं।

 

मछली का करें सेवन- Eat fish

मछली का उपयोग हृदय को स्वस्थ बनाए रखने का काम कर सकता है। दरअसल, मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत होती है, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने और स्ट्रोक से बचाने में मदद कर सकता है। मछली खाने के लाभ मस्तिष्क क्षमता को बढ़ाने का काम भी कर सकते हैं। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन) की वेबसाइट पर पब्लिश एक मेडिकल रिसर्च के अनुसार, मछली में भरपूर मात्रा में ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो माइल्ड कॉग्निटिव इम्पैर्मेंट (दिमागी क्षमता का कमजोर होना) के जोखिम को करने में मदद कर सकते हैं। इससे मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

अखरोट- Walnut

अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो की न केवल खाने में फायदेमंद है बल्कि बहुत -से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अखरोट दिमाग की नसों को तेज करने में मदद करता है. यह पाचन तंत्र को भी मजबूत करने में फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से रोज़मर्रा की समस्याएं दूर हो जाती हैं जैसे कि कब्ज़, पढाई मे ध्यान लगाना, शरीर को तंदरूस्त करना, शरीर कि इम्युनिटी बढ़ाना, पेट के अम्ल को संतुलित रखना आदि।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

परिवार नियोजन कार्यक्रम को शहरी क्षेत्रो में और बेहतर बनाया जाए : सीएमओ

परिवार नियोजन कार्यक्रम को शहरी क्षेत्रो में और बेहतर बनाया जाए : सीएमओ

हुज़ैफ़ा अबरार February 27 2022 43041

परिवार नियोजन कार्यक्रम को रफ्तार देने की जरूरत है। इस कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों को जिम्मेदारी न

कोरिया ने कैंसर को जड़ से खत्म करने वाली दवा खोजने का किया दावा।

कोरिया ने कैंसर को जड़ से खत्म करने वाली दवा खोजने का किया दावा।

हे.जा.स. October 24 2021 18123

CAR-T सेल थेरेपी एक तरह की इम्यून एंटीकैंसर ड्रग्स है यानी यह बॉडी के इम्यून सिस्टम को ही कैंसर सेल

ऑनलाइन नकली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ  देश के साढ़े 12 लाख केमिस्ट करेंगे हड़ताल

ऑनलाइन नकली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ देश के साढ़े 12 लाख केमिस्ट करेंगे हड़ताल

रंजीव ठाकुर August 22 2022 24635

ताज नगरी में आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स की दो दिवसीय कार्यशाला में दवा कारोबार में आ रही

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने टीबी के खात्मे का किया आह्वाहन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने टीबी के खात्मे का किया आह्वाहन

आरती तिवारी March 25 2023 27725

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी में मरीजों की सुविधाओं के लिए 2500 केंद्रों टीबी जांच और इलाज

स्पर्म डोनर निकला 60 बच्चों का पिता दिखने में सभी लगभग एक जैसे

स्पर्म डोनर निकला 60 बच्चों का पिता दिखने में सभी लगभग एक जैसे

हे.जा.स. February 22 2023 27381

ऑस्ट्रेलिया का एक स्पर्म डोनर फर्जी नामों से स्पर्म डोनेट कर 60 बच्चों का पिता बन गया। इसका खुलासा त

विशाखापत्तनम में 11 से 13 दिसंबर तक इंडिया इंटरनेशनल मेडिकल इक्विपमेंट और इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटल नीड एक्स्पो का होगा आयोजन।

विशाखापत्तनम में 11 से 13 दिसंबर तक इंडिया इंटरनेशनल मेडिकल इक्विपमेंट और इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटल नीड एक्स्पो का होगा आयोजन।

हे.जा.स. November 03 2021 38726

आयोजन में एसोसिएशन ऑफ डायग्नोस्टिक्स मैन्युफैक्चरर्स इंडिया (एडीएमआई), फोर्स बायोमेडिकल और पब्लिक प्

स्कूटी पर ड्रिप और बोतल चढ़ाकर मां अपने मासूम बच्चे को ले गई अस्पताल, नहीं मिली एंबुलेंस

विशेष संवाददाता May 21 2023 24448

ताजा मामला स्कूटी से बच्चे को अस्पताल ले जाते वायरल वीडियो का है, जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवा

गर्मी का सितम, जिला अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

गर्मी का सितम, जिला अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

हे.जा.स. May 13 2023 41770

गर्मी बढ़ते ही अस्पतालों में उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन के शिकार मरीजों की संख्या अचानक से बढ़ गई है। मरी

बालों को कलर के साथ पोषण भी दे रहा एएमए हर्बल वेजिटल हेयर कलर

बालों को कलर के साथ पोषण भी दे रहा एएमए हर्बल वेजिटल हेयर कलर

रंजीव ठाकुर September 20 2022 171297

अगर आप भी बालों को केमिकल हेयर डाई से कलर करके तंग हो चुके हैं तो एएमए हर्बल वेजिटल हेयर कलर से प्रा

ओमिक्रोन संक्रमण के मामले बढ़ रहे तेजी से

Login Panel