देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, एक ही परिवार के सात सदस्य पॉजटिव

अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश मरीज विदेश या फिर दूसरे राज्यों की यात्रा से लौटने के बाद संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को 58 में 20 संक्रमितों की यात्रा का इतिहास मिला है।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 02 2022 Updated: January 02 2022 00:38
0 33180
लखनऊ में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, एक ही परिवार के सात सदस्य पॉजटिव प्रतीकात्मक

लखनऊ। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शहर के ज्यादातर इलाकों में वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। शनिवार को 58 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें 28 पुरुष व 30 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से चार बच्चे भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पर, राहत की बात यह है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम है। मौजूदा समय में केजीएमयू में दो और कमांड हॉस्पिटल में छह मरीज भर्ती हैं। कमांड हॉस्पिटल में दूसरी बीमारी का इलाज कराने पहुंचे मरीज की जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार शाम छह बजे तक कोई नया मरीज भर्ती नहीं किया गया।

एक परिवार के सात सदस्य पॉजटिव
जानकीपुरम निवासी एक ही परिवार के कुल सात सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सदर के एक परिवार में चार सदस्यों में वायरस मिला है। जबकि एक परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। मरीज के संपर्क में आने पर इन लोगों ने जांच कराई थी। वहीं आशियाना में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं।

यात्रा कर लौटे 20 संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश मरीज विदेश या फिर दूसरे राज्यों की यात्रा से लौटने के बाद संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को 58 में 20 संक्रमितों की यात्रा का इतिहास मिला है। दो लोगों ने बाहर जाने के लिए जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं दो मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। यहां कोरोना जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि तीन मरीजों को हल्का बुखार, सर्दी-जुकाम होने पर जांच कराई। तीनों में संक्रमण का पता चला।

चार बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव
सात से 18 साल के बच्चे भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। चार बच्चों में वायरस का पता चला। जिसमें जानकीपुरम निवासी आठ वर्षीय बच्चे ने कुवैत जाने से पहले जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं सात साल के बच्चे, 16 वर्षीय महानगर निवासी किशोर और 17 वर्षीय सदर निवासी एक किशोर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डॉ अभिषेक जैन से समझिये अल्सर के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव

डॉ अभिषेक जैन से समझिये अल्सर के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव

लेख विभाग March 03 2022 29600

लम्बे समय तक एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक दवाइयाँ, स्टेरॉयड की दवाइयाँ और सिगरेट-शराब के सेवन से भी अल

आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा गोरखपुर

आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा गोरखपुर

आनंद सिंह April 14 2022 34610

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय और वैद्यनाथ आयुर्वेद के बीच हुआ करार, आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान

जानिये बरसात के मौसम में कैसे रखे खुद को स्वस्थ।

जानिये बरसात के मौसम में कैसे रखे खुद को स्वस्थ।

लेख विभाग June 19 2021 29156

बरसात के मौसम में वायरल फीवर बहुत तेजी के साथ फैलता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है

मेडिकल कॉलेज तो खूब बन रहें हैं लेकिन उनमे कैंसर सर्जरी और रेडियोथैरेपी विभाग नहीं है: डॉ मनोज श्रीवास्तव

रंजीव ठाकुर September 13 2022 26365

इण्डियन मेडिकल एसोशिएशन द्वारा आईएमए भवन में स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स और सीएमई का आयोजन किया गया। स

60 गायों की मौत मामले पर त्यागपत्र देने वाले 6 पशु चिकित्सकों की गई नौकरी

60 गायों की मौत मामले पर त्यागपत्र देने वाले 6 पशु चिकित्सकों की गई नौकरी

श्वेता सिंह September 14 2022 35471

पशु चिकित्सक संघ ने अल्टीमेटम दिया है कि एलएसडी टीकाकरण का बहिष्कार करेंगे और प्रदेश भर के चिकित्सक

उत्तर प्रदेश: कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरतने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरतने के निर्देश

हुज़ैफ़ा अबरार December 01 2021 35859

कोविड के नए वेरिएंट को लेकर लखनऊ समेत सभी जिलों में विदेश से आने वालों की पड़ताल के निर्देश जारी किए

भारत बायोटेक, Ocugen Inc के सहयोग से अमेरिका में बेचेगा कोवैक्सीन टीका।  

भारत बायोटेक, Ocugen Inc के सहयोग से अमेरिका में बेचेगा कोवैक्सीन टीका।  

हे.जा.स. February 07 2021 24884

Ocugen को अमेरिकी में वैक्सीन के व्यापार का अधिकार होगा। वह क्लिनिकल ​​विकास, नियामक अनुमोदन (EUA सह

बदलते मौसम के साथ बीमार होने का कारण बता रहें हैं डॉ नीलांजन पटरानबिस

बदलते मौसम के साथ बीमार होने का कारण बता रहें हैं डॉ नीलांजन पटरानबिस

लेख विभाग March 04 2022 26747

मौसम में बदलाव के साथ एलर्जी पैदा करने वाले वायरस की गिनती लगभग 200 तक हो जाती है। मौसम की वजह से ज्

बिक्री बढ़ाने के लिए दवा कंपनियों द्वारा डाक्टरों को मुफ्त में चीजें देना प्रतिबंधित: सुप्रीम कोर्ट

बिक्री बढ़ाने के लिए दवा कंपनियों द्वारा डाक्टरों को मुफ्त में चीजें देना प्रतिबंधित: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा February 23 2022 36413

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'यह जनमहत्व और बेहद चिंता का मामला है कि दवा कंपनियों द्वारा मुफ्त में दिए जान

दोहरी स्थानांतरण नीति के खिलाफ दो घंटे कार्य बहिष्कार।

दोहरी स्थानांतरण नीति के खिलाफ दो घंटे कार्य बहिष्कार।

हुज़ैफ़ा अबरार July 11 2021 28560

महासंघ ने मांग किया की उनको चिकित्सा स्वास्थ्य शासन के अनुभाग.7 दिनांक 27 जून-18 के पैरामेडिकल संवर्

Login Panel