देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मेदांता लखनऊ ने बनाया रोबोटिक सर्जरी का नया कीर्तिमान, एक साल में कीं 509 सर्जरी

गायनकॉलजी विभाग ने 219 सर्जरी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) सर्जरी विभाग ने 137, यूरोलॉजी विभाग ने 109, कार्डियक विभाग ने 23 और अन्य विभागों ने 21 सर्जरी रोबोटिक तकनीक से कीं।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 25 2025 Updated: September 25 2025 09:17
0 8559
मेदांता लखनऊ ने बनाया रोबोटिक सर्जरी का नया कीर्तिमान, एक साल में कीं 509 सर्जरी

लखनऊ। 23 सितंबर 2025: चिकित्सा के क्षेत्र में मेदांता लखनऊ हॉस्पिटल ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। बीते एक साल में हॉस्पिटल ने कुल 509 रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की हैं, जो भारत में किसी भी निजी अस्पताल द्वारा इस समय में की गई सबसे ज़्यादा रोबोटिक सर्जरी हैं।

यह उपलब्धि मेदांता लखनऊ के चिकित्सा के क्षेत्र में नई तकनीक का इस्तेमाल और विशेषज्ञ डॉक्टर्स की दक्षता का प्रमाण है। इन सर्जरी में विभिन्न विभागों का योगदान उल्लेखनीय रहा है। गायनकॉलजी विभाग ने 219 सर्जरी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) सर्जरी विभाग ने 137, यूरोलॉजी विभाग ने 109, कार्डियक विभाग ने 23 और अन्य विभागों ने 21 सर्जरी रोबोटिक तकनीक से कीं। इस अवसर पर मेदांता द्वारा मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मेडिकल डायरेक्टर व डायरेक्टर यूरोलॉजी एंड किडनी ट्रांसप्लांट डॉ. राकेश कपूर, डॉ. अनीश श्रीवास्तव, डॉ. मनमीत सिंह, डायरेक्टर गायनकोलॉजी एंड ऑब्सटेट्रिक्स डॉ. नीलम विनय, डायरेक्टर जीआई सर्जरी डॉ. आनंद प्रकाश और डॉ. संदीप वर्मा, डायरेक्टर कैंसर केयर एंडोक्राइन एंड ब्रेस्ट सर्जरी डॉ. अमित अग्रवाल, और डॉ रोमा प्रधान, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. गौरंगा मजूमदार, सीनियर कंसल्टेंट लिवर ट्रांसप्लांट विवेक गुप्ता, कंसल्टेंट पीडीयाट्रिक सर्जरी एंड यूरोलॉजी डॉ. अन्वेषा चक्रवर्ती और डॉ श्यामेदंर शर्मा शामिल रहे।

इस उपलब्धि पर मेदांता लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने कहा कि 509 रोबोटिक सर्जरी का यह रिकॉर्ड मेदांता की बेहतरीन व्यवस्था और इनोवेशन के लिए हमारा कमिटमेंट दिखाता है। हमारी मॉडर्न रोबोटिक तकनीक और चिकित्सकों की कुशल टीम ने मरीजों को सटीक, सुरक्षित और तेजी से रिकवर करने वाली वाली सेवाएं दी हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर मरीज को बेहतर उपचार मिले और हम इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रहे हैं। 

रोबोटिक सर्जरी से आसान हुईं मरीजों की राहें

स्त्री रोगों में रोबोटिक सर्जरी की बात की जाए तो यह संख्या सबसे अधिक है। इसमें महिलाओं के गर्भाशय, अंडाशय, फैलोपियन ट्यूब आदि से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए मिनिमली इनवेसिव तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। यूटरीन फाइब्रॉइड्स, एंडोमेट्रियोसिस, पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स, हैवी ब्लीडिंग/मेनोरेजिया, एडनेक्सल डिजीज, एडनेक्सल डिजीज और गायनिक कैंसर की समस्या से ग्रसित महिलाओं की रोबोटिक सर्जरी से न सिर्फ तेजी रिकवरी होती है।

इसके अलावा रोबोट की मदद से प्रोस्टेट कैंसर, किडनी कैंसर और किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों को ट्रीट किया जाता है। अक्सर लोगों में यह धारणा होती है कि प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी के बाद यूरिन लीकेज होता है या पूरी तरह से प्रोस्टेट नहीं निकल पाता है लेकिन रोबोटिक सर्जरी की मदद से प्रोस्टेट में न सिर्फ सटीक टांके लगाने में मदद मिलती है बल्कि तेजी से रिकवरी भी होती है। ठीक ऐसे ही किडनी के ट्यूमर में पहले पूरी किडनी निकालनी पड़ती थी लेकिन अब रोबोटिक तकनीक से किडनी बचा पाना संभव हो गया है।


गैस्ट्रो में रोबोटिक सर्जरी की बात की जाए तो पेट से जुड़ी बीमारियों में रोबोट की मदद से सर्जरी बेहद कारगर साबित हो रही है। इसमें पेट का कैंसर, ग्रासनली का कैंसर, हायटल हर्निया और एसिड रिफ्लक्स, आंतों के कैंसर, पैंक्रियाटिक कैंसर, लिवर/बाइलरी कैंसर और गॉलब्लैडर को हटाना शामिल है। पेट से जुड़े ट्यूमर और कैंसर के प्रभावी इलाज में रोबोटिक सर्जरी बेहद कारगर साबित हो रही है। इस अलावा हृदय रोग में भारत में हर साल लगभग 2 से 2.5 लाख बायपास सर्जरी होती हैं। रोबोटिक तकनीक अब उन मरीज़ों के लिए उम्मीद बनकर आई है जो पारंपरिक ऑपरेशन से डरते हैं। इसमें डॉक्टर्स को भी शारीरिक थकावट नहीं होती और एक दिन में ज़्यादा सर्जरी कर पाना भी मुमकिन हो पाता है। इसके अलावा रोबोटिक तकनीक के माध्यम से पीडियाट्रिक और ऑर्गन ट्रांसप्लांट में भी बहुत मदद मिल रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एम.डी.आर. टीबी के इलाज में वरदान बन रहीं सरकारी योजनाएं| 

एम.डी.आर. टीबी के इलाज में वरदान बन रहीं सरकारी योजनाएं| 

हे.जा.स. February 14 2021 69177

टीबी से ग्रसित मरीज़ों द्वारा टीबी की दवा का पूरा कोर्स नहीं करने के कारण एमडीआर टीबी होने का खतरा बढ़

'जिंदगी की जंग' लड़ रहे जवानों से मिले गृहमंत्री अमित शाह

आरती तिवारी August 21 2022 27494

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे एक्सिडेंट में घायल हुए जवानों से मिलने पहुंचे। ज

कोरोना संक्रमण: देश में कम हो रहे नए मरीज़।

कोरोना संक्रमण: देश में कम हो रहे नए मरीज़।

एस. के. राणा November 15 2021 30086

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,229 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान 125 लोगों की इस वायर

6 महीने और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए कोविडरोधी वैक्सीन आ गयी 

6 महीने और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए कोविडरोधी वैक्सीन आ गयी 

हे.जा.स. June 20 2022 26863

मॉडर्ना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंसेल ने कहा कि हम रोमांचित हैं कि एफडीए ने बच्चों और किशोरों के

घातक बीमारी Disease X की चेतावनी, जानें आखिर क्या है रोग

घातक बीमारी Disease X की चेतावनी, जानें आखिर क्या है रोग 'एक्स'?

हे.जा.स. January 07 2021 41914

मुएम्बे ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में कई ज़ूनोटिक बीमारियां फैल सकती हैं, जो जानवरों स

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार अस्पताल, रोगी बच्चों की जान बचा पाने में विफल

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार अस्पताल, रोगी बच्चों की जान बचा पाने में विफल

एस. के. राणा March 07 2022 34856

दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के चार अस्पतालों में साढ़े छह साल में औसतन करीब 70 बच्चों की हर महीने

महिलाओं को थायरॉइड की समस्या ज्यादा होती है: डॉ. रघु

महिलाओं को थायरॉइड की समस्या ज्यादा होती है: डॉ. रघु

लेख विभाग March 02 2022 32673

यदि किसी व्यक्ति को पाचन में परेशानी होती है, अकारण थकावट होती है, मांसपेशियों की कसावट कम होने लगती

कोरोना के चौथी लहर की भविष्यवाणी की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं

कोरोना के चौथी लहर की भविष्यवाणी की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं

एस. के. राणा March 04 2022 29872

कोरोना की चौथी लहर 22 जून के आसपास शुरू हो सकती है। यह अगस्त के अंत तक चरम पर हो सकती है। सरकार ने क

पहली सर्जरी करके मरीज के बगल में स्ट्रेचर पर सोया: डॉ नरेश त्रेहन

रंजीव ठाकुर June 04 2022 45061

विश्व विख्यात कार्डियोलॉजिस्ट तथा मेदांता अस्पताल के जनक डॉ नरेश त्रेहन तीसरे इंवेस्टर समिट में भाग

देहरादून के बेस हॉस्पिटल में डायलिसिस के लिए 4 नई मशीनें लगीं

देहरादून के बेस हॉस्पिटल में डायलिसिस के लिए 4 नई मशीनें लगीं

विशेष संवाददाता March 11 2023 24221

जिले में डायलिसिस के लिए 4 नई मशीनें आई हैं। पहले सिर्फ 3 मशीनें थीं। इस तरह जिले में अब डायलिसिस के

Login Panel