देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

जानिये सनबाथ का तरीका, इससे बढ़ती है इम्युनिटी

सुबह थोड़ी देर धूप में बैठने से शरीर को अनेक फायदे होते हैं। सूरज की किरणें नर्वस सिस्टम को एक्टिवेट करके शरीर को एनर्जी देतें हैं। विटामिन-डी से हड्डियों को मज़बूती मिलती है।

लेख विभाग
March 19 2022 Updated: March 19 2022 14:27
0 35763
जानिये सनबाथ का तरीका, इससे बढ़ती है इम्युनिटी प्रतीकात्मक

सन बाथ विदेशों में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। भारत में भी अब इसका प्रचलन बढ़ रहा है। हालांकि अभी तक यह देश के बड़े शहरों या समुन्द्र  के बीचों तक सीमित है। सुबह थोड़ी देर धूप में बैठने से शरीर को अनेक फायदे होते हैं। सूरज की किरणें नर्वस सिस्टम (nervous system) को एक्टिवेट करके शरीर को एनर्जी देतें हैं। सूर्य की किरणों से मिलने वाले प्राकृतिक विटामिन-डी (vitamin-D) शरीर में इसकी कमी को पूरा करके हड्डियों को मजबूत बनाती है। 

 

सन बाथ कैसे करें - How to do sun bath

  • सन बाथ करते समय सिर छांव में होना चाहिए।
  • सूर्य की सीधी किरणों के बचने के लिए सिर को ढक लेना ठीक रहेगा।
  • सन बाथ के बाद थोड़ी देर छांव में टहलें।
  • सन बाथ की शुरुआत दस मिनट से करें। धीरे-धीरे अवधि को बढ़ा सकतें हैं।
  • सन बाथ के समय शरीर की मालिश भी कर सकतें हैं।
  • सप्ताह में एक दिन सूर्य की किरणों के नीचे सरसों के तेल से पूरे शरीर की मालिश करें।
  • सन बाथ के एक घंटे बाद गुनगुने पानी से नहायें।
  • सन बाथ सूर्योदय के समय किया जाना चाहिए। इस समय सूर्य के किरणों की गर्मी सहनीय होती है और शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती है।

 

सन बाथ के फायदे - benefits of sun bath

1. अवसाद कम होता है – Decreases depression

सूरज की रोशनी मस्तिष्क को सेरोटोनिन  (serotonin) हार्मोन जारी करने के लिए प्रेरित करती है। जिससे  मूड को बढ़ावा मिलता है और मन शांत होता है।

2. प्राकृतिक नींद आती है – Promotes natural sleep

धूप सेंकने से शरीर के अंदर की घड़ी सर्कैडियन लय (circadian rhythm) को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे सूरज ढलने पर प्राकृतिक रूप से नींद आती है।

2. हड्डियां मजबूत होती हैं – Promotes calcification of bones

विटामिन-डी शरीर को कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया जैसे रोगों से बचाव होता है। 

3. इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है – Strengthened Immune system

विटामिन-डी शरीर को हृदय रोग, मांसपेशी की ऐठन, फ्लू, कैंसर और कुछ ऑटोइम्यून रोगों से लड़ने में मदद करता है। 

3. प्रीटर्म लेबर रिस्क कम होता है – Reduces peterm labor risk

विटामिन-डी समय से पहले प्रसव और जन्म से जुड़े संक्रमणों से रक्षा कर सकता है।

 

सन बाथ के समय सावधानियाँ बरतें - Take Precautions While Sun Bathing

  • यदि मौसम ज्यादा गर्म है, तो सुबह जल्दी जागकर सूर्योदय के समय इसे करें।
  • सूर्य के सामने बैठने पर चक्कर महसूस हो, तो डॉक्टर से सम्पर्क करें।
  • लंबे समय के लिए इसे करें, तो टोपी, धूप का चश्मा और हल्के रंग का कपड़ा जरूर पहन लें।
  • त्वचा संवेदनशील है और धूप में एलर्जी होने लगे, तो बेहतर होगा कि आप इसे ना ही करें।
  • बिना आड़ के सूर्य के सामने कभी न सोएं। आप चाहें, तो किसी विशेषज्ञ से इस बारे में सलाह लेने के बाद ही इसका अभ्यास करें।

 

क्या सन बाथ में समस्या भी है? – Is there risk with sun bath?

  • धूप सेंकना जोखिम के बिना नहीं है। धूप में बहुत अधिक समय रहने से सन रैश (sun rash) हो सकता है।
  • सूरज के ज़्यादा एक्सपोज़र से सनबर्न (Sunburn) भी हो सकता है।
  • धूप में बहुत अधिक समय रहने से पॉलीमॉर्फिक लाइट इरप्शन (PMLE), जिसे सन पॉइज़निंग के रूप में भी जाना जाता है, हो सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

'X' वायरस की खोज में जुटी डब्लूएचओ की टीम

हे.जा.स. December 01 2022 30814

डब्ल्यूएचओ की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ऐसे वायरस की खोज की जा रही है, जो आने वाले समय में कोर

होली के रंगों का आध्यात्मिक महत्व

होली के रंगों का आध्यात्मिक महत्व

लेख विभाग March 29 2021 38086

होली का त्यौहार एवं उससेे जुड़ी बसंत ऋतु दोनों ही पुरुषार्थ के प्रतीक हैं। इस अवसर पर प्रकृति सारी खु

कोविड के बाद तो लोग नर्सेज को किराए पर कमरा तक नहीं देते हैं - महामंत्री अशोक कुमार

रंजीव ठाकुर May 01 2022 30947

राजकीय नर्सेज संघ, उ0प्र0 का द्विवार्षिक अधिवेशन आज गांधी भवन, कैसरबाग में आयोजित किया गया। कार्यक्

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 39 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 39 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले

विशेष संवाददाता March 27 2023 21646

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 39 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले है। बच्चों को जरूरी दवाई और अन्य सा

हाथ के नाखूनों को कैसे बनाएं खूबसूरत?

हाथ के नाखूनों को कैसे बनाएं खूबसूरत?

सौंदर्या राय September 30 2021 28043

आप बायोटिन से भरपूर खाद्य पदार्थ खाकर भी अपने नाखूनों को शानदार बना सकते हैं, जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड

कोविड प्रभावित फेफड़ों की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए योग और एलोपैथी की संयुक्त मुहिम

कोविड प्रभावित फेफड़ों की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए योग और एलोपैथी की संयुक्त मुहिम

हुज़ैफ़ा अबरार February 03 2022 29606

जिन रोगियों को कोविड से उबरने के बाद फेफड़े से संबंधित दिक्कतें आ रही हैं, वह प्रत्येक मंगलवार को केज

स्टेंट के रेस्टेनोसिस को रोकने में मददगार हैं नई तकनीकें: प्रो (डॉ) तरुण कुमार

स्टेंट के रेस्टेनोसिस को रोकने में मददगार हैं नई तकनीकें: प्रो (डॉ) तरुण कुमार

विशेष संवाददाता August 19 2022 32418

भारत में हर साल एक लाख से अधिक हृदय रोगियों की एंजियोप्लास्टी होती है लेकिन छह से नौ महीने बाद 3 से

CHC में रिटायर्ड स्वीपर द्वारा इलाज का मामला, विधायक केतकी सिंह ने लगाई फटकार

CHC में रिटायर्ड स्वीपर द्वारा इलाज का मामला, विधायक केतकी सिंह ने लगाई फटकार

आरती तिवारी September 05 2022 30380

केतकी सिंह ने कहा कि, हमारा स्वास्थ्य के साथ जीरो टॉलरेन्स है क्योंकि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की स

कोविशील्ड की खुराकों के बीच अंतराल को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है: डॉ. अरोड़ा

कोविशील्ड की खुराकों के बीच अंतराल को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है: डॉ. अरोड़ा

हे.जा.स. June 16 2021 33331

अरोड़ा ने कहा कि कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच अंतराल को 4-6 हफ्ते से बढ़ाकर 12-16 हफ्ते करने का फै

6,500 दवा फैक्टरियां डब्ल्यूएचओ के मानक पर खरी नहीं

6,500 दवा फैक्टरियां डब्ल्यूएचओ के मानक पर खरी नहीं

एस. के. राणा August 03 2023 37660

देश में 10,500 दवा फैक्टरियों में 8,500 फैक्टरियां के पास यह प्रमाणपत्र एमएसएमई श्रेणी के तहत आती है

Login Panel