देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना वायरस को निष्क्रिय करने वाला मैकेनिज्म विकसित

शोधकर्ताओं ने बताया है कि एक प्रकार के आर्टिफिशियल पेप्टाइड्स या मिनीप्रोटीन्स डिजाइन किया है, जो न सिर्फ वायरस का कोशिकाओं में प्रवेश रोकेगा, बल्कि वायरस के कणों को भी मिलाता है, जिससे उनकी संक्रमण क्षमता कम हो जाती है।

विशेष संवाददाता
June 08 2022 Updated: June 08 2022 03:01
0 28620
कोरोना वायरस को निष्क्रिय करने वाला मैकेनिज्म विकसित प्रतीकात्मक चित्र

बेंगलुरु (आइएएनएस)। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस (IISC) के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा वैकल्पिक मैकेनिज्म विकसित किया है, जिससे सार्स-सीओवी-2 और उसके जैसे अन्य वायरस को निष्क्रिय किया जा सकेगा। कोरोना महामारी फैलाने वाला वायरस- सार्स-सीओवी-2 (SARS-CoV-2) बार-बार रूप बदलकर पूरी दुनिया के लिए संकट बना हुआ है। नए वैरियंट (new variants) आने से महामारी का प्रकोप फिर से जोर पकड़ने लगता है।


नेचर केमिकल बायोलाजी (Nature Chemical Biology) जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया है कि एक प्रकार के आर्टिफिशियल पेप्टाइड्स (artificial peptides) या मिनीप्रोटीन्स (miniproteins) डिजाइन किया है, जो न सिर्फ वायरस का कोशिकाओं में प्रवेश रोकेगा, बल्कि वायरस के कणों (virions) को भी मिलाता है, जिससे उनकी संक्रमण क्षमता कम हो जाती है। दरअसल, होता यह है कि प्रोटीन-प्रोटीन की अंतरक्रिया एक ताला-चाबी की तरह होता है। इस अंतरक्रिया को प्रयोगशाला में विकसित मिनीप्रोटीन से बाधित किया जा सकता है, जो वैसी अनुकृति बनाती है। इस तरह से यह चाबी को ताला से जुड़ने या ताला को चाबी से जुड़ने को रोकता है।


इस नए अध्ययन में शोधकर्ताओं (researchers) ने इस बात को ध्यान में रखकर मिनीप्रोटीन को डिजाइन किया है, जो सार्स-सीओवी-2 की सतह पर स्पाइक प्रोटीन से या तो जुड़ जाता है या उसे ब्लाक कर देता है। इस बाइडिंग को क्रायो-इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोपी (cryo-EM) तथा अन्य बायोफिजिकल तरीके से व्यापक तौर विस्तारित किया जा सकता है। यह मिनीप्रोटीन हेलिकल (चक्करदार या कुंडलित), हेयरपिन आकृति वाला पेप्टाइड्स है, जो अपने प्रकार की दूसरी इकाई से जुड़ने में सक्षम होता है। इसे जो संरचना बनती है, उसे डिमर कहा जाता है। प्रत्येक डिमरिक बंडल में दो मालीक्यूल को निशाना बनाने को अंतरक्रिया करने के लिए दो फेस होते हैं। शोधकर्ताओं की संकल्पना थी कि ये दोनों फेस दो अलग-अलग प्रोटीन से जुड़कर उसे निशाना बनाएगा। इस तरह से एक कांप्लेक्स में कुल चार मालीक्यूल ब्लाक हो जाएंगे और लक्ष्य की क्रिया को ब्लाक कर देंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों को बहाल करना होगा: संयुक्त राष्ट्र संघ

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों को बहाल करना होगा: संयुक्त राष्ट्र संघ

हे.जा.स. October 21 2021 25782

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार, क़ानूनी रूप से बाध्यकारी मानवाधिकार सन्धियों, विधिशास्त्र और अन्तरर

धूप के कारण काली पड़ी स्किन के लिए बेहद असरदार है नारियल का तेल

धूप के कारण काली पड़ी स्किन के लिए बेहद असरदार है नारियल का तेल

admin September 29 2022 43145

इस तेल में सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा प्रदान करने वाला विटामिन डी भी मौजूद होता है। नारियल क

तीसरी बार हुआ कैंसर, फिर सर्जरी कर बचाई जान

तीसरी बार हुआ कैंसर, फिर सर्जरी कर बचाई जान

आरती तिवारी July 22 2023 28891

दो बार सर्जरी होने के बाद तीसरी बार कैंसर होने के मामले कम ही होते हैं। डॉक्टर भी सफलता की दर काफी क

लोक भारती के सदस्यों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु प्रशिक्षित किया गया।

लोक भारती के सदस्यों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु प्रशिक्षित किया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार July 26 2021 29942

मुख्य अतिथि ने स्वर्ण प्राशन संस्कार को अति उपयोगी बताते हुए देशभर में सभी बच्चों को यह संस्कार करान

केंद्र सरकार को 50 करोड़ कोवाक्सीन खुराकों की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध: भारत बायोटेक

केंद्र सरकार को 50 करोड़ कोवाक्सीन खुराकों की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध: भारत बायोटेक

हे.जा.स. July 24 2021 26242

स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को संसद में कहा था कि जनवरी से 16 जुलाई तक भारत

'हर घर दस्तक' कार्यक्रम के तहत 31 दिसंबर तक सौ फीसदी कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य।

एस. के. राणा December 07 2021 26117

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज बताया कि देश की 85 फीसदी आबादी को कोविड 19 वैक्सीन की कम से कम

प्रदेश में बढ़ा कोरोना संक्रमण, मास्क अनिवार्य

प्रदेश में बढ़ा कोरोना संक्रमण, मास्क अनिवार्य

आरती तिवारी April 13 2023 37645

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर जिले में डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल तत्काल क्रिय

ट्रैफिक में फंसी कार छोड़ मरीज की सर्जरी के लिए 3 किमी दौड़कर अस्पताल पहुंचे डॉक्टर

ट्रैफिक में फंसी कार छोड़ मरीज की सर्जरी के लिए 3 किमी दौड़कर अस्पताल पहुंचे डॉक्टर

विशेष संवाददाता September 12 2022 29944

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जन डॉक्टर गोविंद नंदकुमार 18 सालों से सर्जरी कर रहे हैं। वे करीब एक हजार से ज्य

आगरा पर मंडरा रहा चौथी लहर का खतरा, 10 लाख लोग फैला सकते हैं कोरोना संक्रमण

आगरा पर मंडरा रहा चौथी लहर का खतरा, 10 लाख लोग फैला सकते हैं कोरोना संक्रमण

रंजीव ठाकुर April 27 2022 28300

आगरा सीएमओ ने कहा कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली, उनके परिजन उन्हें जबरन टीका ल

आयुष मंत्री ने की यूनानी चिकित्सकों की सराहना

आयुष मंत्री ने की यूनानी चिकित्सकों की सराहना

हुज़ैफ़ा अबरार October 27 2022 33251

इस अवसर आयुष मंत्री ने NUDWA द्वारा प्रदेश एवं देश के विभिन्न हिस्सों में जनहित के कार्यक्रमों के सं

Login Panel