देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विश्व मलेरिया दिवस 2022: लखनऊ में इस साल नौ लोग मलेरिया की चपेट में आए

मलेरिया निरीक्षकों की टीम जिले में मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने में जुटी हुई हैं, लेकिन लोगों की सतर्कता अधिक आवश्यक है। मलेरिया से बचाव का सबसे बेहतर उपाय है कि पूरे बांह के कपड़े पहने, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, मच्छररोधी क्रीम लगाएं, घर में मच्छररोधी अगरबत्ती का इस्तेमाल करें।

रंजीव ठाकुर
April 26 2022 Updated: April 26 2022 01:46
0 34169
विश्व मलेरिया दिवस 2022: लखनऊ में इस साल नौ लोग मलेरिया की चपेट में आए विश्व मलेरिया दिवस 2022

लखनऊ। दुनिया में हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। हजारों लोग मलेरिया से अपनी जान गंवा देते हैं। उत्तर प्रदेश में जहां 2010 में मलेरिया के 67,468 रोगी चिन्हित हुए थे। वहीं वर्ष 2021 में कुल 10,792 मलेरिया रोगी पाए गए थे। 

पहली बार यूनिसेफ की ओर से मलेरिया दिवस 'मलेरिया रोग के बोझ को कम करने और जीवन बचाने के लिए नवाचार का उपयोग करें', की थीम के साथ मनाया जा रहा है। 

राजधानी लखनऊ में इस साल नौ लोग मलेरिया की चपेट में आए हैं। मलेरिया से बचने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज अग्रवाल और संचारी रोग के नोडल अधिकारी संदीप सिंह ने खास जानकारी दी है। 

संदीप सिंह ने बताया कि मलेरिया निरीक्षकों की टीम जिले में मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने में जुटी हुई हैं, लेकिन लोगों की सतर्कता अधिक आवश्यक है। मलेरिया से बचाव का सबसे बेहतर उपाय है कि पूरे बांह के कपड़े पहने, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, मच्छररोधी क्रीम लगाएं, घर में मच्छररोधी अगरबत्ती का इस्तेमाल करें। घरों में कीटनाशकों का छिड़काव करें, खुली नालियों में मिट्टी का तेल डालें।

लखनऊ के सीएमओ डा. मनोज अग्रवाल ने बताया कि मच्छरों से बचाव के लिए घर में आल आउट जलाकर सोएं। लक्षण दिखने पर तुरंत जांच और इलाज मलेरिया से बचाव का बेहतर उपाय है। समय से जांच व इलाज न होने से मलेरिया जानलेवा हो सकता है। जिला स्तरीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर मलेरिया की निश्शुल्क जांंच उपलब्‍ध है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यूपी में मंडराया ‘आई फ्लू’ का खतरा

यूपी में मंडराया ‘आई फ्लू’ का खतरा

आरती तिवारी July 28 2023 35589

उमस भरी गर्मी के कारण कंजक्टिवाइटिस के मरीज तेजी से बढ़े हैं। इनमें स्कूल जाने वाले बच्चे ज्यादा हैं

बिना सुई वाला कोरोनारोधी टीका लगवाएगी केंद्र सरकार।

बिना सुई वाला कोरोनारोधी टीका लगवाएगी केंद्र सरकार।

एस. के. राणा November 07 2021 26986

जाइकोव-डी पहला ऐसा टीका है जिसे भारत के औषधि नियामक ने 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकर

बच्चे के लिए भगवान बनी डॉक्टर, मुंह से सांस देकर बचाई नवजात शिशु की जान

बच्चे के लिए भगवान बनी डॉक्टर, मुंह से सांस देकर बचाई नवजात शिशु की जान

आरती तिवारी September 23 2022 38019

बच्ची जन्म के बाद सांस नहीं ले पा रही थी, जिसके बाद डॉक्टर सुरेखा अपने मुंह से नवजात को तब-तक सांस द

दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिला नया जीवन

दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिला नया जीवन

हुज़ैफ़ा अबरार February 23 2026 2884

“बच्ची एपीएलए सिंड्रोम से ग्रसित थी, जो एक आनुवंशिक स्थिति है और इसमें ख़ून के थक्के बनने की प्रवृत्

चीन के सान्या शहर में कोरोना का तांडव, पूरे शहर में लगा लॉकडाउन 

चीन के सान्या शहर में कोरोना का तांडव, पूरे शहर में लगा लॉकडाउन 

हे.जा.स. August 07 2022 29766

शनिवार सुबह से सान्या शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पाबंदी लगा दी गई है और लोगों की आवाजाही पर भी रो

गोरखपुर के मेडिकल कालेज में पीजी की सीटें बढ़ी 30 और सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा 

गोरखपुर के मेडिकल कालेज में पीजी की सीटें बढ़ी 30 और सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा 

हे.जा.स. December 31 2020 24943

बाबा राघव दास मेडिकल कालेज में आठ विभागों में पीजी की 27 सीटें बढ़ गई हैं।  इनमें इसी सत्र से पढ़ाई

करिश्माई ढंग से फायदा करता है नीम।

करिश्माई ढंग से फायदा करता है नीम।

लेख विभाग June 20 2021 49921

नीम को निम्ब भी कहा जाता है। कई ग्रन्थों में वसन्त-ऋतु (विशेषतः चैत्र मास मतलब 15 मार्च से 15 मई) मे

यूपी के इन जिलों में बढा टाइफाइड का खतरा

यूपी के इन जिलों में बढा टाइफाइड का खतरा

आरती तिवारी May 18 2023 26508

टाइफाइड एक गंभीर बीमारी है, यह साल्मोनेला एन्टेरिका सेरोटाइप टाइफी बैक्टीरिया से होता है! यह साल्मोन

टीका लगवाने के बाद कसरत करने से शरीर में बढ़ती है एंटीबॉडी: अध्ययन 

टीका लगवाने के बाद कसरत करने से शरीर में बढ़ती है एंटीबॉडी: अध्ययन 

हे.जा.स. February 15 2022 37935

अध्ययन में शामिल जिन लोगों ने टीकाकरण कराने के बाद डेढ़ घंटे तक साइकिल चलाई या सैर की, उनमें आगामी च

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पताल सील

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पताल सील

आरती तिवारी August 07 2023 38168

अल्ट्रासाउंड संचालक पर गाज गिरी है। जिसके बाद संचालक के पिता की बौखलाहट सामने आयी है। बता दे कि पूरा

Login Panel