











































प्रतीकात्मक
नयी दिल्ली (भाषा)। देश में बीते 10 साल में असुरक्षित यौन संबंध के कारण 17 लाख से अधिक लोग एचआईवी से संक्रमित हुए हैं। यह जानकारी राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (National AIDS Control Organization) ने एक आरटीआई (RTI) आवेदन के जवाब में उपलब्ध कराई है।
हालांकि ‘ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस’ (HIV) से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या पिछले 10 साल में काफी कम हुई है। 2011-12 में असुरक्षित यौन संबंध (unprotected sex) के कारण एचआईवी से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 2.4 लाख थी जबकि 2020-21 में यह घटकर 85,268 रह गई।
मध्य प्रदेश के निवासी आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ के आवेदन के जवाब में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) ने बताया कि 2011-2021 के बीच भारत में असुरक्षित यौन संबंध के कारण 17,08,777 लोग एचआईवी से संक्रमित हुए।
आंध्र प्रदेश में एचआईवी संक्रमण (HIV infection) के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए जहां 3,18,814 लोग इस विषाणु (virus) की चपेट में आए। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,84,577, कर्नाटक में 2,12,982, तमिलनाडु में 1,16,536, उत्तर प्रदेश में 1,10,911 और गुजरात में 87,400 मामले दर्ज किए गए।
जांच संबंधी आंकड़ों के मुताबिक, 2011-12 से 2020-21 के बीच रक्त (blood) और रक्त उत्पाद (blood products) के जरिए 15,782 लोग एचआईवी से पीड़ित हुए जबकि मांओं के जरिए 4,423 बच्चों को यह बीमारी फैली। आंकड़ों के अनुसार, सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में एचआईवी संक्रमण के मामलों में कमी देखी गई है। देश में 2020 तक 81,430 बच्चों सहित एचआईवी पीड़ित लोगों की संख्या 23,18,737 थी।
जवाब के मुताबिक, जांच के दौरान संक्रमित व्यक्तियों ने परामर्शदाताओं को बताया कि वे किस वजह से एचआईवी से संक्रमित हुए हैं और इसी पर यह सूचना आधारित है।
एचआईवी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (immune system) पर हमला करता है। अगर एचआईवी का इलाज नहीं कराया जाए तो यह एड्स (एक्वायर्ड इम्युनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम) बन जाता है। यह विषाणु असुरक्षित यौन संबंध के अलावा, संक्रमित व्यक्ति के रक्त के संपर्क में आने से भी हो सकता है। एचआईवी से संक्रमित होने के चंद हफ्तों के अंदर ही प्रभावित व्यक्ति को फ्लू जैसे (flu-like) लक्षण हो सकते हैं जैसे कि बुखार, गला खराब होना और कमजोरी होना।
इसके बाद बीमारी के तब तक कोई लक्षण नहीं होते हैं जब तक कि यह एड्स नहीं बन जाए। एड्स के लक्षणों में वज़न घटना, बुखार या रात में पसीना आना, कमजोरी और बार-बार संक्रमण होना शामिल है। एचआईवी का कोई प्रभावी उपचार नहीं है, लेकिन इस तरह की दवाइयां हैं जिससे इसे प्रंबधित किया जा सकता है।
गुरुग्राम स्थित फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टिट्यूट में इंटरनल मेडिसिन के निदेशक सतीश कौल ने बताया कि भारत में एचआईवी की स्थिति पिछले एक दशक में स्थिर हुई है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, “भारत में एनएसीए का एक बहुत अच्छा नेटवर्क है, जो एचआईवी रोगियों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। ‘हाइली एक्टिव एंटी रेट्रोवायरल’ उपचार (HAART) आसानी से उपलब्ध है। वास्तव में वर्ष 2000 से एचआईवी संक्रमित रोगियों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है।”
द्वारका स्थित आकाश हेल्थकेयर में इंटरनल मेडिसिन के वरिष्ठ परामर्शदाता प्रभात रंजन सिन्हा ने कहा कि कोविड-19 महामारी संबंधी प्रतिबंधों के चलते बीते दो साल से देश में एचआईवी के मामले कम पता चल रहे हैं।उन्होंने कहा, “अब कोविड खत्म हो रहा है तो एचआईवी के मामलों की संख्या में इज़ाफा हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति एचआईवी से संक्रमित पाया जाता है तो उसे जल्द से जल्द एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (ART) दी जानी चाहिए।”







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1253
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 1071
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 504
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 427
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 406
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5929
एस. के. राणा February 01 2026 0 5901
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87449
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36099
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73498
आज सभी 75 जनपदों में आरटीपीसीआर जांच के लिए बीएसएल-2 प्रयोगशाला हैं। प्रदेश में अबतक 10 करोड़ 94 लाख
कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट भी सामने आए हैं. अक्टूबर महीने में 1 से 15 त
गुड़हल का फूल लगभग हर घर में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। अगर आपके बाल कम उम्र में ही सफेद हो गए हैं,
गूगल ने इवेंट के दौरान बताया कि कंपनी की AI तकनीक और मशीन लर्निंग मॉडल यूजर्स की Doctor Prescription
डाक्टर से सुनिए” कार्यक्रम 22 अप्रैल को दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक http://webcast.gov.in/up/heal
इन हेल्थ एटीएम में जनरल बॉडी चेकउप के साथ ही कार्डिक, डायबटीज, हीमोग्लोबिन, रेपिड डायग्नोस्टिक चेकउप
त्योहार के मौसम के लिये तैयारी के बीच अभिनेत्री और एक अनुभवी माँ, सोहा अली खान हेल्दी खाने के अपने ह
गली-कूचे में खुले अल्ट्रासाउंड सेंटर और क्लीनिक आम जनता के साथ धोखाधड़ी करते हैं। मानकविहीन अवैध सें
द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक टीके से पैदा हुई प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) कुछ महीन
डब्ल्यूएचओ सभी को टीबी से पीड़ित लोगों के प्रति सहानुभूति व मदद का भाव रखने के साथ ही, बीमारी को समझ

COMMENTS