देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

बच्चों को कोवोवैक्स टीका देने के आवेदन की समीक्षा करेगा डीसीजीआई   

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने 28 दिसंबर को वयस्कों के लिए और 9 मार्च को 12 से 17 वर्ष के आयु वर्ग में आपातकालीन स्थितियों में सीमित उपयोग के लिए कुछ शर्तों के तहत कोवोवैक्स को मंजूरी दी थी। 

विशेष संवाददाता
June 24 2022 Updated: June 24 2022 02:13
0 29514
बच्चों को कोवोवैक्स टीका देने के आवेदन की समीक्षा करेगा डीसीजीआई    प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। कोरोनारोधी टीका बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने दो से सात साल और सात से 11 साल की उम्र के बच्चों के बीच कोवोवैक्स टीके का उपयोग करने के लिए आपातकालीन उपयोग मंजूरी की मांग की है। भारत के दवा नियामक की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति शुक्रवार को सीरम इंस्टीट्यूट (Serum Institute) के दो आवेदनों की समीक्षा करेगी।   


अप्रैल में अपनी पिछली बैठक के दौरान विशेषज्ञ पैनल ने 7 से 11 वर्ष के बच्चों लिए कोवोवैक्स के आपातकालीन उपयोग मंजूरी (EUA) की मांग करने वाले आवेदन के बाद सीरम इंस्टीट्यूट से अधिक आंकड़े माँगे थें। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 28 दिसंबर को वयस्कों के लिए और 9 मार्च को 12 से 17 वर्ष के आयु वर्ग में आपातकालीन स्थितियों में सीमित उपयोग के लिए कुछ शर्तों के तहत कोवोवैक्स को मंजूरी दी थी। 


भारत ने 16 मार्च को 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण (vaccination) शुरू किया था। देश भर में टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों (health workers) को पहले चरण में टीका लगाया गया था। फ्रंटलाइन वर्कर्स (frontline workers) का टीकाकरण पिछले साल 2 फरवरी से शुरू हुआ था। कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण पिछले साल 1 मार्च को 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए निर्दिष्ट सह-रुग्ण स्थितियों के साथ शुरू हुआ था।


भारत ने पिछले साल 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया था। इसके बाद सरकार ने पिछले साल 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वायरल बीमारी के खिलाफ टीकाकरण की अनुमति देकर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का फैसला किया। टीकाकरण का अगला चरण 3 जनवरी से 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों के लिए शुरू हुआ था। भारत ने 10 जनवरी से स्वास्थ्य देखभाल और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को टीकों की एहतियाती खुराक देना शुरू किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यशोदा अस्पताल में हुआ रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन

यशोदा अस्पताल में हुआ रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन

अखण्ड प्रताप सिंह April 08 2023 28978

यशोदा अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन किया गया। वहीं इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनस

नगर पालिका परिसर में किया गया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

नगर पालिका परिसर में किया गया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता February 20 2023 38408

शिविर में डॉक्टर धनंजय वशिष्ठ और डॉ. अनुभव उपाध्याय सहित उनकी टीम ने 175 मरीजों की आंखों की जांच कर

अपनी-अपनी पैथी और अपना इलाज ही मरीजों के लिए हितकर - आईएमए।

अपनी-अपनी पैथी और अपना इलाज ही मरीजों के लिए हितकर - आईएमए।

रंजीव ठाकुर February 14 2021 31510

आयुर्वेद के पोस्टग्रेजुएट डॉक्टरों को 58 तरह की सर्जरी के लिए दी गयी इजाजत को वापस ले लेना चाहिए। भव

मुंबई में बारिश के बाद बीमारियों का कहर, स्वाइन फ्लू के मामलों में 3 गुना बढ़ोतरी

मुंबई में बारिश के बाद बीमारियों का कहर, स्वाइन फ्लू के मामलों में 3 गुना बढ़ोतरी

श्वेता सिंह August 25 2022 123741

अब तक शहर में बरसात में फैलने वाली बीमारियों से 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से 2 मरीज स्वाइन

कामेच्छा की कमी से बर्बाद हो जाता है जीवन।

कामेच्छा की कमी से बर्बाद हो जाता है जीवन।

लेख विभाग July 18 2021 33108

गलत जीवनशैली व खान-पान की वजह से पुरुषो में कामेच्छा की समस्या अधिक हो रही है, जिसका उचित समय पर उपच

स्तन की शिथिलता को ठीक करने के घरेलू उपाय।

स्तन की शिथिलता को ठीक करने के घरेलू उपाय।

सौंदर्या राय October 16 2021 50284

स्तनों को दृढ़ करने के लिए कुछ व्यायाम और अभ्यास का उपयोग कर सकते हैं। सर्जिकल विकल्प भी उपलब्ध हैं,

चीन में कोरोना मचाएगा तबाही 10 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका

चीन में कोरोना मचाएगा तबाही 10 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका

हे.जा.स. December 20 2022 28938

चीन का मानना है कि 2023 में कोविड के मामलों में विस्फोट के बाद 10 लाख से अधिक लोग कोविड से मर सकते ह

बदला जाएगा मंकीपॉक्स वायरस का नाम, WHO जल्द कर सकता है ऐलान

बदला जाएगा मंकीपॉक्स वायरस का नाम, WHO जल्द कर सकता है ऐलान

हे.जा.स. November 23 2022 28378

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका इस बात से चिंतित है कि मंकीपॉक्स वायरस का नाम बीमारी के कलंक गहरा

परंपरा की जड़ों से जुड़े: आयुर्वेद और बादाम से सुबहों को बनाए और भी खास: डा मधुमिता कृष्णन

परंपरा की जड़ों से जुड़े: आयुर्वेद और बादाम से सुबहों को बनाए और भी खास: डा मधुमिता कृष्णन

हुज़ैफ़ा अबरार September 20 2025 11139

कैलिफ़ोर्निया के बादाम एक प्राकृतिक, संपूर्ण और उच्च गुणवत्ता वाला आहार हैं। अल्मंड बोर्ड ऑफ कैलिफ़ो

एम्स नर्स भर्ती मामले में कैट का फैसला, महिलाओं के लिए 80 फीसद आरक्षण सही।

एम्स नर्स भर्ती मामले में कैट का फैसला, महिलाओं के लिए 80 फीसद आरक्षण सही।

हे.जा.स. November 23 2020 27511

कैट ने कहा कि नर्सिग आफीसर के 80 फीसद पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने के नियम को अनुच्छेद 15 (3) के त

Login Panel