देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

पिछले एक वर्ष में क्षय रोगियों की संख्या और स्वास्थ्य प्रगति की मासिक रिपोर्ट बनाए: आनंदीबेन पटेल

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन स्थित प्रज्ञाकक्ष में उत्तर प्रदेश में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम-प्रगति की समीक्षा की। उत्तर प्रदेश एक बड़ी जनसंख्या वाला राज्य है, इसलिए यहाँ इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता और दृढ़संकल्प होकर कार्य किया जाना जरूरी है।

रंजीव ठाकुर
September 02 2022 Updated: September 02 2022 15:46
0 25679
पिछले एक वर्ष में क्षय रोगियों की संख्या और स्वास्थ्य प्रगति की मासिक रिपोर्ट बनाए: आनंदीबेन पटेल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम-प्रगति की समीक्षा की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन स्थित प्रज्ञाकक्ष में उत्तर प्रदेश में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम-प्रगति की समीक्षा की। उत्तर प्रदेश एक बड़ी जनसंख्या वाला राज्य है, इसलिए यहाँ इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता और दृढ़संकल्प होकर कार्य किया जाना जरूरी है।  

 

बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (UPNHM), उत्तर प्रदेश की निदेशक अपर्णा उपाध्याय द्वारा प्रदेश में क्षय रोगियों (TB patients) को जनपदवार गोद लिए जाने की संख्या, स्वस्थ रोगियों की संख्या तथा चिकित्साधीन रोगियों की संख्या के आधार पर राज्यपाल के समक्ष विवरण प्रस्तुत किया गया। 

 

राज्यपाल (Governor Anandiben Patel) ने प्रस्तुतिकरण में विविध कमियों को लक्षित करते हुए सुधार के सुझाव दिए। उन्होंने निर्देश दिया की वर्ष 2019 से अब तक प्रदेश में क्षय रोगियों की संख्या और स्वस्थ हुए रोगियों (recovered TB patients) की संख्या की जनपदवार अलग रिपोर्ट बनाई जाए। 

उन्होंने गत वर्ष विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च, 2021 पर एक दिन में प्रदेश भर में गोद लिए गए क्षय रोगियों (adopted TB patients) का जनपदवार विवरण और उनकी स्वास्थ्य प्रगति की एक अलग रिपोर्ट बनाने का निर्देश भी दिया। इसी के साथ उन्होंने गत एक वर्ष में प्रदेश के कुल क्षय रोगियों की जनपदवार संख्या और उनके स्वास्थय प्रगति की मासिक रिपोर्ट बनाने का निर्देश भी दिया।

 

बताते चलें कि प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रदेश में क्षय रोग उन्मूलन (TB Eradication) के लिए क्षय रोगियों को पोषण व्यवस्था और चिकित्सा सहायता हेतु गोद लेने पर अभियान चलाकर कार्य किया जा रहा है। वे स्वयं भी प्रदेश को वर्ष 2024 तक क्षय मुक्त बनाने की प्रेरणा देकर प्रतिबद्धता से कार्य कर रही हैं। 

 

अपने प्रत्येक जनपद भ्रमण, कार्यक्रमों और बैठकों में राज्यपाल ने बड़े स्तर पर टीबी के मरीजों को उनके स्वस्थ होने तक गोद लेने के लिए प्रेरित किया गया और समय-समय पर गोद लिए टीबी मरीजों की स्वास्थ्य प्रगति की समीक्षा भी की। इसी क्रम में उन्होंने सक्षम अधिकारियों, विश्वविद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थानों द्वारा गोद लिए क्षय रोगियों के स्वस्थ हो जाने पर पुनः नए रोगियों (new TB patients) को गोद लेने हेतु प्रेरित किया।

 

बैठक में अपर मुख्य सचिव, अमित मोहन प्रसाद ने भारत में सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) रोकथाम हेतु वैक्सीन उत्पादन की जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं में इसकी रोकथाम के लिए केन्द्र को वैक्सीन खरीद का प्रस्ताव दिया जाए। उन्होंने बैठक में प्रसव के दौरान मातृ-मृत्यु के कारणों तथा स्तनपान (breastfeeding) को बढ़ावा देने हेतु कार्यक्रमों पर भी चर्चा की।

 

बैठक में मिशन निदेशक एवं एनएचएम ने बताया कि प्रदेश की राज्यपाल द्वारा क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (TB eradication program) की मानीटरिंग हेतु राजभवन में डॉ अमित कुमार, चिकित्साधिकारी के साथ एक सहायक स्टाफ को सम्बद्ध कर दिया गया है।

 

बैठक में अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता, अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन अपर्णा उपाध्याय, विशेष सचिव राज्यपाल बद्रीनाथ सिंह, राज्य क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ शैलेन्द्र भटनागर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

त्योहारों की खुशियों में भी कोरोना से रहें सतर्क: डॉ सूर्यकान्त

त्योहारों की खुशियों में भी कोरोना से रहें सतर्क: डॉ सूर्यकान्त

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2021 31981

कोरोना अभी ख़त्म नहीं हुआ है, इसलिए त्योहारों की खुशियाँ बरक़रार रखने के लिए उन जरूरी बातों का जरूर ख्

520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट का सीएम योगी ने किया फ्लैग ऑफ

520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट का सीएम योगी ने किया फ्लैग ऑफ

आरती तिवारी March 26 2023 29476

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना पशुधन के क्षेत्र में नए

हाइपोग्लाइसीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानिए डॉ विकास मस्करा से

हाइपोग्लाइसीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानिए डॉ विकास मस्करा से

लेख विभाग March 24 2022 41597

भोजन करने के 8 घंटे पश्चात या खाली पेट, रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर 80 मिली ग्राम प्रति डेसी लिटर रहता

जम्मू में डेंगू का कहर

जम्मू में डेंगू का कहर

विशेष संवाददाता October 23 2022 32433

जम्मू शहर के प्रमुख अस्पतालों में डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई वार्ड

लीवर की बीमारी में काम करने वाली कैडिला की दवा को USFDA ने ODD प्रदान किया।

लीवर की बीमारी में काम करने वाली कैडिला की दवा को USFDA ने ODD प्रदान किया।

हे.जा.स. January 31 2021 27844

Orphan Drug Designation मिल जाने से  कंपनी, अमेरिका में उक्त दवा की मार्केटिंग सात साल तक तय नियमों

कमजोर इम्युनिटी वाले हो रहे ब्लैक फंगस संक्रमण का शिकार।

कमजोर इम्युनिटी वाले हो रहे ब्लैक फंगस संक्रमण का शिकार।

लेख विभाग May 20 2021 37635

अगर समय पर ब्लैक फंगस इलाज नहीं किया गया तो ये खतरनाक रूप ले लेती है और मरीज की जान भी जा सकती है।

ग्लोइंग स्किन के लिए इस प्रकार इस्तेमाल करें अनार का छिलका

ग्लोइंग स्किन के लिए इस प्रकार इस्तेमाल करें अनार का छिलका

लेख विभाग October 23 2022 95192

अनार के छिलकों को देखकर तो कल्पना ही नहीं की जा सकती कि उन्हें कभी चेहरे पर लगाया जाए। आपको ताज्जुब

कोहनी और घुटने के कालेपन की समस्या से ऐसे पाएं निजात

कोहनी और घुटने के कालेपन की समस्या से ऐसे पाएं निजात

सौंदर्या राय October 03 2022 35030

कोहनी और घुटने के काले पन को दूर करने के लिए दही को उन हिस्सों पर लगाएं इससे दही में लैक्टिक एसिड पा

भारत में कोरोना संक्रमण बेकाबू, लगभग दो लाख पहुँचा मरीज़ों का आंकड़ा

भारत में कोरोना संक्रमण बेकाबू, लगभग दो लाख पहुँचा मरीज़ों का आंकड़ा

हे.जा.स. January 12 2022 29946

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 1 लाख 94 हजार 720 नए केस दर्ज कि

यूपी के कई अस्पतालों में हुई मॉकड्रिल, बलरामपुर अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

यूपी के कई अस्पतालों में हुई मॉकड्रिल, बलरामपुर अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

आरती तिवारी April 11 2023 26247

बलरामपुर अस्पताल में कोरोना से निपटने की व्यवस्थाओं को लेकर मॉकड्रिल किया गया। जिसका निरीक्षण खुद उत

Login Panel