











































प्रतीकात्मक
नयी दिल्ली। ऐसा माना जाने लगा है कि कोरोना वायरस बार-बार अपने रूप और तरीके बदल रहा। बहुत से ऐसे मामले आये है जब मरीज़ RT PCR और एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आने के बावजूद उनमे कोविड का संक्रमण पाया गया। ऐसी अवस्था में डॉक्टरों ने संक्रमण का निर्धारण करने के लिए CT Scan का सहारा लिया। फिर क्या था CT Scan करवाने वालों की भीड़ लग गयी।
इसी बीच AIIMS डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने चेतावनी देते हुए बताया कि ज़्यादा सीटी स्कैन से कैंसर का खतरा होता है। डॉक्टर गुलेरिया ने बताया कि एक सीटी स्कैन 300-400 एक्स-रे के बराबर होता है और बिना जरूरत बार-बार सीटी स्कैन आगे चलकर नुकसान पहुंचा सकता है।

अब डॉक्टर गुलेरिया के इस बयान को गलत बताते हुए इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (IRIA) ने बुधवार को बयान जारी किया है। एसोसिएशन का कहना है कि सीटी स्कैन से इतना डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। एसोसिएशन ने डॉ गुलेरिया के बयान गलत जानकारी पर आधारित बताते हुए इसे पूरी तरह गलत बताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने गुलेरिया के बयान को कहा गैर-जिम्मेदारना बताया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सी अमरनाथ ने डॉ गुलेरिया के बयान पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा है कि सीटी स्कैन से न केवल संक्रमण की गंभीरता का पता चल पाता है, बल्कि इससे आगे के लिए कोविड मैनेजमेंट की प्रभावी योजना बनाने में भी काफी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि इतनी वरिष्ठ हेल्थ अथॉरिटीज की तरफ से इस तरह का अवैज्ञानिक और गैर-जिम्मेदाराना बयान देना लोगों के बीच भ्रम की स्थिति को और बढ़ाने का ही काम करेगा और इससे कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई को भी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों से बचा जाना चाहिए, क्योंकि लोग पहले से ही कोविड की वजह से काफी परेशान हैं।

देशभर में कोरोना के हालात को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फेंस की थी, जिसमें एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोविड की शुरुआत में सीटी स्कैन करने का कोई फायदा नहीं है। कई बार पैचेज आते हैं, लेकिन इलाज के साथ वो खत्म हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक सीटी से 300 एक्सरे के बराबर रेडिएशन होता है। इससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 126
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 126
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9758
एस. के. राणा January 20 2026 0 5943
एस. के. राणा February 01 2026 0 5929
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
ओमवीर सिंह को अपनी ही गाड़ी में गांधी नेत्र चिकित्सालय भिजवाया प्रशासनिक अधिकारी मधु लहरी ने निर्देश
कोरोना महामारी की दो भयंकर लहरें देखने के बाद हेल्थ सेक्टर में बड़े परिवर्तन आएं हैं और मेडिकल बीमा क
केजीएमयू पहुंच कर उपमुख्यमंत्री ने जनस्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया साथ ही मरीजों एवं उनके तीम
कई बार ऐसा होता है कि बालों का ख्याल रखते हुए हम कुछ मिथ्स पर भरोसा करते हैं, जिससे आपके बालों को फा
अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय द्वारा घर-घर होमियोपैथी इम्यून बूस्टर आर्सेनिक अल्बम-30 क
राजधानी में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 42 नए मामले सामने आए है। बलरामपुर अस्पत
इस संक्रामक रोग से एक दिन में 1,258 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,95,751 हो गयी। उ
थैलेसीमिया बीमारी को खत्म करने के लिए अब सरकार राष्ट्रीय मिशन शुरू करने जा रही। लोकसभा अध्यक्ष ओम ब
डा. बीपी सिंह के अनुसार, ‘‘यदि आपको सीओपीडी है, तो आपको अपने फेफड़ों की रक्षा करने एवं सीओपीडी के लक्
घर-घर तुलसी का अभियान भी चलाया जा रहा है। पार्क को तुलसी और औषधीय पार्क का स्वरूप दिया जा रहा है।

COMMENTS