देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

डायबिटीज के पेशेंट भी खा सकते है दिवाली पर ये मिठाई

दिवाली पर सबसे ज्यादा टेंशन डायबिटीज वालों की होती है। फेस्टिवल की डिशेज़ देखकर मुंह में पानी आना तो लाजिमी हैं। इस चटोरी जीभ पर कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल सा हो जाता है। अगर आपके घर में भी कोई डायबिटीज का मरीज है तो टेंशन न लें। यहां हम कुछ टिप्स दे रहे जिसे फॉलो कर आप हेल्दी और टेस्टी दिवाली मना सकेंगे।

लेख विभाग
October 22 2022 Updated: October 22 2022 15:17
0 30583
डायबिटीज के पेशेंट भी खा सकते है दिवाली पर ये मिठाई सांकेतिक चित्र

दीवाली की रौनक जितनी रोशनी की जगमगाहट से होती है, उतना ही त्योहार में मिठास भरने का काम मिठाईयां करती है। बिना मिठाईयों के त्योहार की कल्पना भी नहीं की जा सकती हैं। जब तक दीवाली पर मुंह मीठा नहीं होता है तो त्योहार का मजा फीका ही रह जाता है।

 

दिवाली पर सबसे ज्यादा टेंशन डायबिटीज (diabetes ) वालों की होती है। फेस्टिवल की डिशेज़ देखकर मुंह में पानी आना तो लाजिमी हैं। इस चटोरी जीभ पर कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल सा हो जाता है। अगर आपके घर में भी कोई डायबिटीज का मरीज है तो टेंशन न लें। यहां हम कुछ टिप्स दे रहे जिसे फॉलो कर आप हेल्दी और टेस्टी दिवाली मना सकेंगे।

 

कौन-सी मिठाइयां खा सकते हैं शुगर पेशेंट?

 

शुगर फ्री लड्डू - Sugar free laddus

आप चाहें तो मार्केट से इन्हें खरीद सकते हैं या फिर घर में इन्हें तैयार कर सकते हैं। इन लड्डू में आपको सबकुछ डालना है। सिवाए चीनी के स्थान पर आप इन्हें बनाने में शहद का उपयोग करें। एक दिन में दो से ज्यादा लड्डू ना खाएं।

 

शहद में बनी फीनी - Feni in honey

फीनी एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है। यूं तो इसका उपयोग सबसे अधिक हरियाली तीज के अवसर पर और सावन के महीने में होता है। लेकिन दिवाली पर भी यह मिठाई काफी बिकती है। आप शहद में तैयार की गई फीनी का सेवन करें और दिवाली इंजॉय करें।

 

घर में बनाएं मखाना खीर - Make Makhana Kheer at home

आप घर में बनी खीर का सेवन भी कर सकते हैं। मखाने दूध में डालकर मिक्सी में पीस लें। इनकी मात्रा इतनी रखें कि दूध गाढ़े पेस्ट की तरह तैयार हो जाए। अब इसमें बादाम, काजू, अखरोट और किशमिश डालकर फ्रिज में रख दें। ठंडा होने पर थोड़ा-थोड़ा खाएं।

 

अंजीर की बर्फी - Fig Barfi

अंजीर से तैयार की गई बर्फी एक ऐसी मिठाई है, जिसे यदि शुद्ध तरीके से बनाया जाए तो इसमें शुगर का बिल्कुल उपयोग नहीं होता। क्योंकि अंजीर खुद ही बहुत मीठा होता है और फिर इस बर्फी को तैयार करने में शहद का उपयोग होता है। इसलिए यह पूरी तरह नैचरल होती है। आप इस बर्फी के दिन में 2 से 3 पीस खा सकते हैं।

 

सफेद रसगुल्ले - White rasgulla

सफेद रसगुल्ले या बंगाली रसगुल्ले खाकर आप दिवाली का लुत्फ उठा सकते हैं। क्योंकि इन रसगुल्लों में भरे रस में शुगर होती है और आप इस रस को निचोड़कर निकाल सकते हैं। आप रसगुल्ले का अतिरिक्त पानी हल्के से दबाव से निकाल सकते हैं और फिर रसगुल्ले की मिठास से त्योहार मना सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की तबियत बिगड़ी 

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की तबियत बिगड़ी 

यादवेंद्र सिंह February 24 2025 151337

पोप फ्रांसिस का 14 फरवरी से रोम के जेमेली अस्पताल में इलाज चल रहा है। अचानक उनकी श्वसन प्रणाली में स

महामारियों में प्रभावी कदम उठाने के लिए अमेरिका, भारत को 12.2 करोड़ डॉलर का वित्तीय मदद देगा 

महामारियों में प्रभावी कदम उठाने के लिए अमेरिका, भारत को 12.2 करोड़ डॉलर का वित्तीय मदद देगा 

एस. के. राणा June 16 2022 24702

अमेरिका ने कहा कि 12,24,75,000 डॉलर की कुल धनराशि, तीन शीर्ष भारतीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थानों- भा

कोविड-19 से संक्रमित स्वर्गवासी नर्सेज को शहीद के नाम से जाना जाए - राजकीय नर्सेज संघ

कोविड-19 से संक्रमित स्वर्गवासी नर्सेज को शहीद के नाम से जाना जाए - राजकीय नर्सेज संघ

हुज़ैफ़ा अबरार February 15 2021 42364

संविदा या ऐजेंसी के माध्यम से कार्यरत नर्सेज को समान पद का समान वेतन दिया जाय, व अन्य मागों पर भी वि

भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के बूस्टर डोज़ के फेज 2 और 3 के क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति मांगी

भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के बूस्टर डोज़ के फेज 2 और 3 के क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति मांगी

विशेष संवाददाता May 04 2022 28425

भारत बायोटेक ने 29 अप्रैल को DCGI को एक आवेदन प्रस्तुत किया था। इस आवेदन के माध्यम से कंपनी ने 2 से

हेस्टैक एनालिटिक्स का सम्पूर्ण जीनोम सीक्‍वेंसिंग टेस्ट एक बार में टीबी का पता लगा सकता है: डॉ राजेंद्र प्रसाद

रंजीव ठाकुर July 21 2022 28258

मशहूर पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि संपूर्ण जीनोम सीक्वेंसिंग से तपेदिक (टीबी) से जुड़

जानिये देश के शीर्ष दस मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज और फार्मेसी कॉलेज की लिस्ट।

जानिये देश के शीर्ष दस मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज और फार्मेसी कॉलेज की लिस्ट।

लेख विभाग December 27 2021 31017

NIRF 2021 की रैंकिंग लिस्ट के अनुसार भारत के टॉप 10 मेडिकल, डेंटल और फार्मेसी कॉलेजों की सूची। शिक्ष

राहत; चार और भारतीय कंपनियां कोविड रोधी टीकों का उत्पादन शुरू करेंगी।

राहत; चार और भारतीय कंपनियां कोविड रोधी टीकों का उत्पादन शुरू करेंगी।

एस. के. राणा August 05 2021 25896

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि अक्टूबर-नवंबर तक चार और भारतीय कंपनियो

अक्सर थका हुआ महसूस करते हैं तो ये 7 तरह के रेस्ट करेंगे जादुई असर

अक्सर थका हुआ महसूस करते हैं तो ये 7 तरह के रेस्ट करेंगे जादुई असर

श्वेता सिंह October 22 2022 34490

शारीरिक स्वास्थ्य के साथ आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होना बहुत जरूरी है। अगर आपका दिमाग स्वस्थ हो

देश के ये राज्य बन रहे कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट

देश के ये राज्य बन रहे कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट

एस. के. राणा April 09 2023 25015

देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में

कोविडग्रस्त गंभीर बच्चों को होगी अस्पताल की जरूरत।

कोविडग्रस्त गंभीर बच्चों को होगी अस्पताल की जरूरत।

हुज़ैफ़ा अबरार May 20 2021 30159

गाइडलाइन के मुताबिक जिन बच्चों का आक्सीजन लेवल 90 से नीचे गिरता है, उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती क

Login Panel